aapko khane me kya pasand hai

जब भी हमारे घर पर कोई मेहमान आते हैं या फिर जब भी हम अपने दोस्त या रिश्तेदार के साथ रेस्टॉरेंट में खाना खाने जाते हैं ऐसे में सामने वाले से यह तो पुछा ही जाता है कि आपको खाने में क्या पसंद है? सामने वाली की पसंद जानकर ही खाना बनाया या आर्डर किया जाता है। ऐसे में कई लोग इंटरनेट पर भी सर्च करते हैं की आपको खाने में क्या पसंद है? जिससे की वे अलग-अलग लोगों की पसंद जान पाएं। अगर आप भी लोगों के खाने की पसंद जानना चाहते हैं तो हमारी आज की पोस्ट आपके लिए helpful होगी।

विभिन्न देशों में एवं देश के अलग-अलग प्रांतों में सभी लोगों का स्वाद अलग-अलग होता है। लोग वहां उपलब्ध फसलों के अनुसार भोजन करते हैं। ऐसे में उनकी पसंद भी अलग हो जाती हैं। तो किसी एक dish का नाम ले कर ये कह पाना की ये dish सबको पसंद है यह गलत होगा। इसलिए विभिन्न प्रांतों के लोगों के स्वाद के अनुसार आज हम आपको उनके खाने की पसंद share करेंगे।

 

लोगों से मत पूछिए आपको खाने में क्या पसंद है? ऐसे जानिए

 

1. अगर आपके दोस्त या मेहमान उत्तर भारत के रहने वाले हैं तो जरूर ही वे थोड़े लज़ीज़ खाने के शौक़ीन हो सकते हैं। उत्तर भारत में लोग दक्षिण भारत के मुकाबले ज्यादा spicy food के भी शौकीन होते हैं। ऐसे में अगर सामने वाला शाकाहारी है तो कश्मीरी कोफ्ता, शाही पनीर, कड़ाई छोले, नान, तंदूरी रोटी, लच्छा पराठा इस प्रकार का भोजन उन्हें पसंद हो सकता है। वहीं अगर वे मांसाहारी भोजन ज्यादा खाते हैं तो जरूर ही बटर चिकन, मटन कोफ्ते, रोगन जोश, चिकन कोरमा आदि खाने के शौकीन हो सकते हैं।

2. पंजाब क्षेत्र से आने वाले लोग शाकाहारी भोजन में छोले भठूरे, पाँव भाजी, सरसों का साग – मक्के की रोटी, छोले कुलचे आदि खाना पसंद करते हैं। जबकि शाकाहारी नहीं हैं तो तंदूरी चिकन, अमृतसरी मछली, बटर चिकन, टंगड़ी कबाब आदि उन्हें अपनी थाली में अच्छा लग सकता है।

3. राजस्थानी खाना वाकई एक अलग स्वाद रखता है। ऐसे में अगर आपके मेहमान यहाँ से ताल्लुक रखते हैं या उन्हें राजस्थानी खाना पसंद है तो जरूर ही आप उन्हें दाल बाटी चूरमा, गट्टे की सब्जी, घेवर, बाजरे की रोटी-लहसुन की चटनी, कर सांगरी आदि परोस सकते हैं। अगर non veg के शौकीन हैं तो जरूर ही लाल मांस या मोहन मांस उन्हें पसंद होगा।

4. गुजरती खाना बाकी सब क्षेत्रों से थोड़ा अलग होता है। साथ ही यह भी देखा गया है कि यहाँ के खाने में मिठास थोड़ी ज्यादा होती है। तो अगर आप एक गुजरती के खाने की पसंद जानेंगे तो जरूर ही ढोकला, फाफड़ा, खांडवी, दावेळी, थेपला, रोतलो, दाल ढोकली आदि व्यंजन सामने आएंगे।

5. मध्य भारत के लोगों की भी अपनी पसंद है। वैसे यहाँ के लोग हर क्षेत्र के व्यंजन का शौक रखते हैं। इसलिए यहाँ सभी तरह का भोजन परोसा जाता है। परन्तु एक आम व्यक्ति निश्चित ही आलू के पराठे, पूड़ी सब्जी, खीर, मालपुआ, वेज बिरयानी, नूडल्स, पास्ता, दम आलू-नान, छोले टिकिया, पोहा आदि का शौक रखता है। अगर मांसाहारी हैं तो चिकन लॉलीपॉप, सीख कबाब, घोस कोरमा और चिकन तंदूरी निश्चित उन्हें पसंद होगा।

6. मराठी लोगों की पसंद की बात की जाए तो महाराष्ट्र क्षेत्र में लोग मिसाल पाँव, बटाटा बड़ा, पूरन पोली, रगड़ा पेटिस, शोल कढ़ी, पिथला भाकरी, बसुन्डी, भरली वंगी जैसे व्यंजन के चटकारे लेना पसंद करते हैं। वैसे मांसाहारी स्वाद रखने वाले बोम्बिल डक, रस्सा, चिकन कोरमा की पसंद रखते हैं।

7. अब दक्षिण भारत के लोगों के खाने की पसंद की बात कर लेते हैं। वैसे यहाँ भी अलग-अलग क्षेत्र के हिसाब से पसंद थोड़ी बदल जाती है। परन्तु फिर भी यहाँ अधिकतर व्यंजन एक से देखे जा सकते हैं। तो ऐसे में south indian खाने की पसंद रखने वाले व्यक्ति को पोंगल, उपमा, इडली सांभर, मसाला डोसा, हैदराबादी वेज बिरयानी, उत्तपम, पुलिहोरा, अप्पम, सांभर वड़ा, रसम चावल आदि पसंद आते हैं। अगर non veg ज्यादा पसंद है तो चिकन करी, कुलंबु, चिकन 65, मटन बिरयानी जैसे व्यंजन पसंद हो सकते हैं।

 

इन सब व्यंजनों के अलावा अगर व्यक्ति fast food का शौकीन हैं तो उसे बर्गर, पिज़्जा, पनीर टिक्का, फ्रेंच फ्राइज, चाउमीन, मंचूरियन, पोटैटो बॉल्स, ब्रेड रोल आदि पसंद हो सकता है।

तो दोस्तों यह थी खाने की अलग-अलग पसंद से जुड़ी कुछ जानकारी। उम्मीद है कि आप इससे कुछ idea लगा सकते हैं की व्यक्ति को खाने में क्या पसंद होगा। हलाकि व्यक्ति से पूछे बिना निश्चित बता पाना मुश्किल है। तो आशा करते हैं की आपको आपका उत्तर मिल गया होगा पर जाने से पहले हम आपसे पूछते हैं कि दोस्तों आपको खाने में क्या पसंद है? नीचे अपना जवाब हमें comment box में बताएं।

अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के बीच शेयर जरूर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें। हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here