About Kale in Hindi: अक्सर आपने डॉक्टर्स को यह कहते सुना होगा कि हरी सब्जियों का सेवन स्वास्थ के लिए बेहद लाभकारी होता है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को हरी सब्जी अपनी डाइट में अवश्य शामिल करना चाहिए। तो अब हरी सब्जियों को लोग अपनी डाइट में तो शामिल कर लेते हैं परन्तु रोज-रोज कुछ ही गिनी चुनी हरी सब्जियाँ खाते-खाते सब बोर हो जाते हैं। इसलिए आज हम आपको एक नई सब्जी के बारे में बताने जा रहे हैं। जिस सब्जी की हम बात कर रहे हैं उसका नाम Kale है।

आपको बता दें की kale ऐसी green vegetable है जिसमें विटामिन्स, प्रोटीन, आयरन और फाइबर जैसे कई nutrients प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। यह सब्जी कई अन्य सब्जियों से भी ज्यादा फायदेमंद है। इसके बारे में और अधिक जानने के बाद निश्चित ही आप भी इसे अपने भोजन में शामिल करना चाहेंगे। तो फिर देर किस बात की चलिए kale के बारे में और अधिक विस्तार से जानते हैं।

 

केल क्या है | What is Kale in Hindi?

Kale एक हरी पत्तेदार सब्जी है जो कि दिखने में Broccoli के सामान दिखाई पड़ती है। केल का वानस्पतिक नाम ब्रैसिका ओलेरासिया (Brassica oleracea) है। इसे कुछ लोग करम साग (Karam saag) के नाम से भी जानते हैं परन्तु बता दें कि हिंदी में इसका कोई भी वास्तविक नाम नहीं है। केल को मूली और सरसों के परिवार का सदस्य भी कहा जाता है। केल कई प्रकारों में पाया जाता है जिसमें केल के सामान्य प्रकार को घुंघराले केल कहा जाता है। बता दें घुंघराले केल में एक कठोर, रेशेदार तना और हरे रंग की चिकनी अथवा घुंघराली पत्तियां पाई जाती हैं इसलिए इसको घुंघराले केल कहा जाता है।

केल के पौधे की बात करे तो यह द्वी वर्षीय पौधा होता है। प्रथम वर्ष में यह घने एवं मोटे पत्तों का एक रोसेट बनता है जो अन्य ब्रैसिका की अपेक्षा काफी मांसल और मोटा होता है। दूसरे वर्ष इसमें पीले रंग के फूल लगते हैं जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं।

 

केल कैसा दिखता है | How Kale look like

केल देखने में कुछ कुछ ब्रोकली, सरसों के पत्ते, पालक और बंद गोभी की भांति दिखाई देता है लेकिन बता दें कि यह इन सब्जियों से एकदम भिन्न है। इसको अंग्रेजी में लीफ कैबेज के नाम से भी जाना जाता है। गहरे हरे और बैंगनी रंग के पत्तों में मौजूद गुणकारी तत्वों के आलावा इसके घुंघराले पत्ते सभी को अपनी और आकर्षित करते हैं। इसलिए कई लोग kale को सजावटी पौधे के रूप में भी प्रयोग करते हैं। केल को किसी भी स्थान पर आसानी से उगाया जा सकता है अर्थात केल को निजी बागानों के छोटे भूखंडों में भी विकसित किया जा सकता है।

 

केल है पोषक तत्वों का भंडार | Nutrients of Kale in Hindi

केल में कई तरह के मिनरल्स, विटामिन्स एवं खनिज पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात विस्तार से करें तो बता दें कि केल में विटामिन सी, कैल्शियम, विटामिन ई, मैग्नीशियम, थायमिन, फाइबर, सोडियम, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, पोटैशियम, नियासिन, फोलेट, जिंक, विटामिन बी-12, विटामिन डी, सैलिसिलिक अम्ल (Salicylic acid), एंटीऑक्सीडेंट, कॉपर, आयरन, विटामिन A, विटामिन बी6, एंटी-इफ्लेमेटरी आदि तत्वों की प्रचुरता पाई जाती है। इतना ही नहीं आपको बता दें केल में दूध की तुलना में कई गुना अधिक कैल्शियम पाया जाता है साथ ही साथ केल में प्रचुर मात्रा में Polyphenols भी पाए जाते हैं।

 

केल का सर्वाधिक उत्पादन कहाँ होता है | Where did Kale found

माना जाता है कि kale की खेती की शुरुआत लगभग 2000 ईसा पूर्व में हुई थी। केल का उदगम पूर्वी भूमध्यसागरीय क्षेत्र और एशिया माइनर में हुआ था। 20वीं शताब्दी में केल का उपयोग मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका में सजावट के रूप में किया गया था। केल 1990 के दशक में खाध सब्जी के रूप में सबसे अधिक लोकप्रिय हुआ था। आज kale का सबसे ज्यादा उत्पादन अमेरिका, चीन, मेक्सिको और स्पेन में होता है।

 

केल के फायदे | Benefits of Kale in Hindi

केल में वह सभी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो मानव शरीर को पोषण तो देते ही हैं साथ में शरीर के लिए एक सुरक्षा कवच का भी कार्य करते हैं। अतः kale वह खाध सामग्री है जिसमें पौष्टिक गुणों की भरमार है और इसके सेवन करने से मानव को कई फायदे होते हैं। तो चलिए दोस्तों जानते हैं केल मानव शरीर के लिए किस प्रकार से फायदेमंद हैं।

 

1. केल करे गर्भस्थ शिशु का विकास | It helps in the development of the fetus

गर्भावस्था के समय महिलाओं के भोजन पर विशेष ध्यान दिया जाता है ताकि गर्भ में पल रहे शिशु का विकास सही तरीके से हो सके। प्रत्येक गर्भवती महिला को गर्भावस्था के समय पौष्टिक आहार का सेवन करना बेहद जरुरी होता है। इसलिए बता दें कि kale एक बेहद पौष्टिक औषधि है जो गर्भवती महिला को तो स्वस्थ रखती ही है साथ ही गर्भ में पल रहे शिशु के मस्तिष्क का विकास भी करती है। केल शिशु की हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही हड्डियों को स्वस्थ बनाने में फायदेमंद होती है।

 

2. केल से बनायें स्वास्थ को बेहतर | Kale keeps you healthy

स्वस्थ शरीर के लिए Vitamin K का सेवन बेहद जरुरी होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही रक्त के परिसंचरण में सुधार करता है, ह्रदय को स्वस्थ बनाता है, मासिक धर्म के दर्द में राहत देता है, रजोवृत्ति और मस्तिष्क को स्वस्थ बनाता है, आंतरिक रक्त स्त्राव को कम करने में मदद करता है। बता दें कि केल (Kale) में विटामिन K भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यदि आपके शरीर में विटामिन K की कमी है तो केल का सेवन करने से आपके शरीर में विटामिन K की कमी दूर हो जाएगी। केल के पत्तों का जूस बनाकर सेवन करना शरीर के लिए बेहद लाभकारी होता है।

 

3. केल वजन को करे नियंत्रित | Control your weight with Kale in Hindi

वर्तमान समय में लगभग 75% लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। लोग मोटापे को कम करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं लेकिन फिर भी उनका वजन कम नहीं होता है। दोस्तों वजन कम करने के लिए सिर्फ व्यायाम या एक्सरसाइज करना ही जरूरी नहीं है बल्कि वजन कम करने के लिए पौष्टिक और fiber से भरपूर डाइट लेना भी आवश्यक होता है।

सही डाइट के बिना कभी भी वजन को ठीक तरह से नियंत्रण में नहीं किया जा सकता है। बता दें कि kale में फाइबर और कैलोरी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है जो वजन को पहले नियंत्रित करता है फिर धीरे-धीरे वजन को कम करता है। यदि आप weight कम करना चाहते है तो केल का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।

 

4. दिल की बीमारी के लिए फायदेमंद है केल | It is beneficial in heart disease

आमतौर पर भागदौड़ भरी जीवनशैली की वजह से कई लोग अपने ह्रदय का ख्याल नहीं रख पाते हैं जिसकी वजह से उनको ह्रदय से सम्बंधित कई तरह की खतरनाक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। केल एक ऐसी विशिष्ट सब्जी है जिसमें फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, विटामिन बी6, सोडियम जैसे कई तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो ह्रदय को स्वस्थ बनाने में सहायक होते हैं। केल का नियमित रूप से सेवन करके आप अपने ह्रदय को स्वस्थ बना सकते हैं।

 

5. केल में है एंटीऑक्सीडेंट की भरमार  | Kale is full of antioxidants

एंटीऑक्सीडेंट ऐसे पदार्थ होते हैं जो शरीर में कोशिकाओं को मुक्त कणों द्वारा क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं। इसके अतरिक्त antioxidant में कई रोंगो को ठीक करने की क्षमता होती है। बता दें कि एंटीऑक्सीडेंट तत्व को अल्फा-लिपोइक एसिड के नाम से भी जाना जाता है यह तत्व बैक्टीरिया संक्रमण से शरीर को बचाने, सूजन को कम करने में, शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता को मजबूत बनाने में मदद करता है।

मानव शरीर में antioxidant की कमी से याददाश्त कम हो जाती है, त्वचा और बालों का रंग बदलने लगता है। एंटीऑक्सीडेंट एक ऐसा तत्व है जो व्यक्ति के स्वास्थ्य को ठीक रखता है एवं कई तरह के विकारों को दूर करने में भी फायदेमंद होता है अतः शरीर को मुक्त कणों और सूजन के प्रभाव से बचाने में एंटीऑक्सीडेंट बेहद फायदेमंद होता है। आप एंटीऑक्सीडेंट युक्त खाद्य पदार्थ केल का सेवन करके अपनी सेहत में फर्क स्वयं ही देख सकते हैं।

 

6. पाचन क्रिया को ठीक करने में है फायदेमंद | Improve your digestion with Kale in Hindi

गलत खान पान की वजह से अक्सर लोगों में पाचन सम्बन्धी परेशानी को देखा जाता है। पाचन खराब होना एक ऐसी बीमारी है जो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में देखी जाती है। यह बीमारी पानी की कमी की वजह से एवं पौष्टिक तत्वों की कमी से हो जाती है। केल में फाइबर, विटामिन सी, पानी, विटामिन-बी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं जो भोजन से प्राप्त ऊर्जा का संचय करने के आलावा खराब पाचन तंत्र को ठीक करने में सहायक होते हैं। आप अपने पाचन तंत्र को बेहतर बनाना चाहते हैं तो प्रतिदिन केल का जूस, सूप या सलाद का सेवन कर सकते हैं।

 

7. केल रखता है त्वचा का ख्याल | It helps to protect your skin

केल एक ऐसी सब्जी है जो त्वचा को कई रोगों से बचाकर स्वस्थ बनती हैं। दोस्तों केल में विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन डी और नियासिन जैसे पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा को संक्रमित करने वाले बैक्टीरिया को जड़ से खत्म करके त्वचा पर होने वाले मुँहासे, झुर्रियां, डार्क सर्कल आदि समस्याओं से छुटकारा दिलाकर त्वचा को खूबसूरत और जवां बनाये रखते हैं। सुन्दर कोमल त्वचा के लिए केल सलाद को नियमित आहार में शामिल करना लाभकारी होता है।

 

8. केल से बनायें बालों को सुन्दर और रेशमी | Make your hair smooth & silky with kale

सुन्दर, लबे, घने और मजबूत वालों की चाहत हर व्यक्ति को होती है। यदि आप भी लम्बे, घने और मजबूत वालों की चाह रखते हैं तो आपके लिए केल बेहद ही लाभकारी है। दोस्तों जैसा की ऊपर बताया केल में विटामिन ए, विटामिन डी, विटामिन ई, प्रोटीन, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाये जाते हैं तो बता दें यह गुण बालों को घना, रेशमी और सुन्दर बनाने में भी फायदेमंद होते हैं।

यह भी पढ़िए: बालों को घना करने के शानदार उपाय

 

9. आँखों को रखे स्वस्थ | Protect your eyes with Kale in Hindi

आजकल कुछ लोग काम की अधिकता के कारण रात दिन कम्प्यूटर पर आँखे गड़ाकर कार्य करते रहते है लम्बे समय तक ऐसा करने से आँखों की रोशनी कम होने लगती है। हालाँकि आँखों की रोशनी कम होने का या रेटिना के अस्वस्थ होना का कारण पोषक तत्वों की कमी का होना भी होता है। बता दें की आप इस कमी को kale का उपयोग करके दूर कर सकते हैं।

केल में मौजूद विटामिन ए, विटमिन ई, आयरन, Carotenoid, Antioxidant और ल्यूटिन जैसे शक्तिशाली तत्व आपकी आँखों को कई बिमारियों से बचाने में मदद करते हैं। यह मोतियाबिंद, काला पानी, आखों की रोशनी का कम होने के साथ-साथ आँखों के रेटिना को भी अस्वस्थ होने से बचाते हैं।

 

10. केल है फौलादी हड्डियों का स्त्रोत | Kale keeps your bones strong

हड्डियों का कमजोर होना बुढ़ापे की ओर इशारा करता है एवं कमजोर हड्डियों की वजह से रोज की कार्यशैली में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। कभी-कभी तो ऐसी स्थिति हो जाती है कि व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति पर भी निर्भर होना पड़ जाता है अर्थात कमजोर हड्डियों वाला व्यक्ति अपने कई कार्यों को करने में असमर्थ हो जाता है। इसलिए हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाये रखना बेहद आवश्यक होता है।

दोस्तों हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप kale का उपयोग कर सकते हैं। केल में कैल्शियम, vitamin D, प्रोटीन, पोटैशियम, vitamin K भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाने के अतरिक्त क्षतिग्रस्त हुई हड्डियों को भी शक्ति प्रदान कर ठीक होने में मदद करता है।

 

केल के अन्य महत्पूर्ण फायदे | Some Other Benefits of Kale in Hindi

kale benefits in hindi

1. केल का सेवन मधुमेह अर्थात शुगर रोगियों के लिए फायदेमंद होता है।

2. केल में एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर पाया जाता है जो कई तरह के कैंसर को होने से रोकता है इसके आलावा एंटीऑक्सीडेंट गुण कोशिकाओं को क्षतिग्रस्त होने से बचाने में भी फायदेमंद होता है।

3. केल में पाया जाने वाला एंटीऑक्सीडेंट तत्व रोग प्रतिरोधक शक्ति को बढ़ाने में फायदेमंद होता है।

4. केल का सेवन लीवर के लिए फायदेमंद होता है।

5. केल में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर, और पोटैशियम जैसे तत्व पाए जाते हैं जो तनाव और थकान को दूर करने में सहायक होते हैं।

6. केल के सेवन से यूरिन इन्फेक्शन में आराम मिलता है। बता दें कि केल में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो कि बैक्टिरिया के संक्रमण को कम करने में मदद करते हैं।

 

केल का उपयोग कैसे किया जाता है | Uses of Kale in Hindi

kale uses in hindi

दोस्तों केल कितनी उपयोगी है यह तो इसके फायदे देखकर आप समझ गए होगें लेकिन कोई भी वस्तु तभी फायदेमंद होती है जब उसका उपयोग सही तरीके से किया जाता है। इसलिए किसी भी वस्तु को इस्तेमाल करने से पहले उसका उपयोग कैसे किया जाता है यह जानना बेहद जरुरी होता है। तो चलिए kale के विभिन्न उपयोगों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

 

1. जूस के रूप में करें केल का उपयोग

Kale का अत्यधिक फायदा लेने के लिए आप कच्चे केल का सेवन जूस के रूप में कर सकते हैं। कच्चे केल का सेवन करने से उसमें पाए जाने वाले सभी पोषक तत्व शरीर को तुरंत मिल जाते हैं।

 

2. सलाद के रूप में करें केल का उपयोग

केल की पत्तियों को साफ करके बारीक काट कर टमाटर ककड़ी गाजर मूली के साथ kale का उपयोग सलाद के रूप में कर सकते हैं। इसके आलावा आप kale को उबालकर भी सलाद के साथ खा सकते हैं।

 

3. सब्जी के रूप में करें केल का उपयोग

केल का सेवन आप सब्जी के रूप में कर सकते हैं। लेकिन कम तेल और मसाले डालकर केल की सब्जी का सेवन फायदेमंद होता है। वैसे आपको बता दें कि केल को पका कर खाने से कई पोषक तत्व कम हो जाते हैं लेकिन विटामिन सी, विटामिन ए और मैगनीज पर्याप्त मात्रा में बने रहते हैं।

 

4. सूप के रूप में करें केल का उपयोग

केल के सूप के लिए 100 ग्राम पत्तों को साफ कर के एक गिलास पानी में थोड़ी सी दालचीनी, काला नमक, नीबू रस और अदरक डालकर उबाल लें। ठंडा हो जाने पर छान कर इसका सेवन करें। यह काफी फायदेमंद होता हैं। kale का अन्य सूप जैसे टमाटर, गाजर, स्वीट कॉर्न के साथ भी उपयोग कर सकते हैं।

 

5. भजिया के रूप में करें केल का उपयोग

केल के पत्तों से मोटे डंठल हटाकर कोमल पत्तों को बेसन में लपेटकर किसी भी रिफाइंड ऑयल या ऑलिव ऑयल में तलकर भजिया बनाकर आप सेवन कर सकते हैं। बता दें कि केल के भजिया बिल्कुल पालक के भजिया जैसे ही लगते हैं।

 

6. चिप्स के रूप में करें केल का उपयोग

केल के पत्तों को तलकर चाट मसाला डालकर चिप्स के रूप में भी आप उपयोग कर सकते हैं।

 

केल से होने वाले नुकसान | Side Effects of Kale in Hindi

 

1. अगर आपको शरीर में सूजन जैसी समस्या है तो केल का सेवन आपके लिए हानिकारक हो सकता है। kale को सही तरीके से पका कर नहीं खाने से शरीर की सूजन बढ़ सकती है।

2. केल का अत्यधिक सेवन मूत्र विसर्जन की मात्रा को बड़ा देता है।

3. गर्भवती महिलाओं को केल का सेवन चिकित्सक से परामर्श लेकर ही करना चाहिए।

4. केल के अधिक सेवन से एलर्जी, गैस, दस्त आदि परेशानियाँ उत्पन्न हो सकती हैं।

 

यह भी पढ़िए: मेथी खाने के बेमिसाल फायदे

 

तो दोस्तों ये थी केल (kale in hindi) से जुड़ी कुछ जानकारी। हम आशा करते हैं की आप kale के समस्त फायदे और नुकसानों से परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के बीच शेयर जरूर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

2 COMMENTS

  1. very very informative and detail article about kale.I had gained a very good knowledge about kale after reading this article, thanks.
    dr vishal goyal bams md

Leave a Reply to vishal goyal Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here