aapka pasandida gaana kaunsa hai

जब भी हम किसी से मिलते हैं तो एक दूसरे की दिलचस्पी से जुड़े कई सवाल जवाब होते हैं। ऐसे में गाने का शौक है या नहीं या फिर आपका पसंदीदा गाना कौन सा है यह सवाल तो सामने आ ही जाता है। ऐसे में कई बार लोग confuse हो जाते हैं कि अब कौन सा गाना बताएं? हिंदी गाने का नाम लें या अंग्रेजी, कोई नया गाना बताएं या पुराना, इसके अलावा कई बार लोगों को गाने के नाम भी याद नहीं रहते, जबकि कई बार लोग सोचते हैं कि जो ट्रेंडिंग में हो वही गाना पसंदीदा के रूप में बताना चाहिए।

अगर आप भी अपना पसंदीदा गाना बताने में confuse हो जाते हैं और सोचते रहते हैं कि कौनसे गाने को पसंदीदा के रूप में बताया जाए? तो आज हम आपको बताते हैं कुछ शानदार गानों के नाम बताएँगे जिन्हे आप किसी को भी सुनवा सकते हैं और अपने पसंदीदा गाने के रूप में बता सकते हैं।

साथ ही हो सकता है अगर आप सामने वाले व्यक्ति के पसंदीदा गाने को guess कर रहे हों तो ये उनके भी favourite songs में से एक हो। तो चलिए डालते हैं एक नजर शानदार गानों की इन लिस्ट पर।

 

आपका पसंदीदा गाना कौन सा है : इनमें से चुनिए

 

1. नए लोकप्रिय गाने | Trending Songs

ट्रेंडिंग गाने तो हमेशा बदलते ही रहते हैं परन्तु ये वह गाने होते हैं जो अधिकतर लोगों द्वारा पसंद किए जाते हैं। ऐसे में अगर आप इन गानों को सुनते हैं तो शायद ये आपको भी पसंद आ जाएँ। तो फिर देर किस बात की चलिए सबसे पहले trending songs को ही देख लेते हैं कि इनमें से कोई हमारा पसंदीदा गाना बन सकता है या नहीं।

 

(A) Trending Romantic Songs

ट्रेंडिंग गानों में सबसे पहले रोमांटिक गाने देख लेते हैं। ज्यादातर लोग अपनी पसंद जाहिर करते समय romantic song ही बताते हैं। ऐसा शायद इसलिए भी हो सकता है क्यूंकि soft songs ही अन्य गानों की अपेक्षा जयादा पसंद किए जाते हैं। ये गाने किसी भी mood में एवं किसी भी समय सुनने में अच्छे लगते हैं। तो चलिए अब हम आपको कुछ ट्रेंडिंग रोमांटिक सांग्स के बारे में बताते हैं।

 

(i) लूट गए (कुट्टी मोहब्बत) : Lut Gaye
Singer: Jubin Nautiyal

(ii) छोड़ देंगे : Chhor denge
Singer: Parampara Tandon

(iii) पहले प्यार का पहला गम : Pehle Pyaar Ka Pehla Gham
Singer: Tulsi Kumar

(iv) केयर नी करदा : Care Ni Karda
Singer: Sweetaj Brar, Yo Yo Honey Singh

(v) तो आ गए हम : Toh Aagaye Hum
Singer: Jubin Nautiyal

(vi) तारों के शहर : Taaron Ke Shehar
Singer: Neha Kakkar

(vii) मेहँदी वाले हाथ : Mehendi Wale Haath
Singer: Guru Randhawa

(viii) बेवफा तेरा मासूम चेहरा : Bewafa Tera Masoom Chehra
Singer: Rochak Kohli & Jubin Nautiyal

(ix) मैं जिस दिन भुला दूँ : Main Jis Din Bhulaa Du
Singer: Tulsi Kumar & Jubin Nautiyal

(x) तेरी आँखों में : Teri Aankhon Mein
Singer: Darshan Raval & Neha Kakkar

 

(B) Trending Party Songs

अगर आप soft songs से इतर कुछ डीजे टाइप गानों में दिलचस्पी रखते हैं या यूं कहें की आप party songs के अगर शौकीन हैं तो अब हम आपको कुछ ट्रेंडिंग पार्टी सांग्स भी बता देते हैं जो शायद आपको या आप जिन्हें गाना सुनाना चाह रहे हों उन्हें पसंद आएं। तो चलिए देखते हैं आज तक के most popular trending पार्टी गाने।

 

(i) नदियों पार : Nadiyo Paar
Singer: Sachin Jigar, Rashmeet Kaur, Shamur

(ii) बुर्ज खलीफा : Burj Khalifa
Singer: Nikhita Gandhi, Dj Khushi‎, Shashi

(iii) नाच मेरी रानी : Naach Meri Rani
Singer: Guru Randhawa & Nikhita Gandhi

(iv) बेबी गर्ल : Baby Girl
Singer: Guru Randhawa & Dhvani Bhanushali

(v) गेंदा फूल : Genda Phool
Singer: Badshah & Payal Dev

(vi) इललीगल वेपन 2.0 : Illegal Weapon 2.0
Singer: Jasmine Sandlas, Garry Sandhu

(vii) सौदा खरा खरा : Sauda Khara Khara
Singer: Diljit Dosanjh, Sukhbir, Dhvani Bhanushali

(viii) प्यार तनु करदा गबरू : Pyar Tenu Karda Gabru
Singer: Romy

(ix) शैतान का साला : Shaitan Ka Saala
Singer: Vishal Dadlani

(x) दस बहाने 2.0 : Dus Bahane 2.0
Singer: Vishal & Shekhar

 

2. सदाबहार गाने में से आपका पसंदीदा गाना कौन सा है | Retro Songs

बीते समय में कई शानदार गायक और गायिकाएं रहीं हैं जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया है। यही वजह है कि कई पुराने गीत आज भी लोगों द्वारा पसंद किए जाते हैं। ऐसे में कुछ गीत तो ऐसे होते हैं जो लोगों के दिल में एक खास जगह बना लेते हैं। इसलिए आज कल कई पुराने गानों के रीमेक आ रहे हैं या पुराने गानों को remix करके नए गानों के साथ लांच कर दिया जाता है। हालांकि तब भी पुराने orignal गानों की बात ही अलग होती है।

अगर आप भी retro songs के शौकीन हैं तो आप नीचे बताए गए गानों को एक बार सुन कर देखिए। हमें यकीन हैं इनमें से कोई न कोई गीत आपको पसंद जरूर आएगा।

 

(i) ये शाम मस्तानी : Ye Shaam Mastaani
Singer: Kishore Kumar

(ii) ओ हसीना ज़ुल्फ़ों वाली : O Haseena Zulfon Wali
Singer: Asha Bhosle, Mohammed Rafi

(iii) आजकल तेरे मेरे प्यार के चर्चे : Aajkal Tere Mere Pyaar Ke Charche
Singer: Mohammad Rafi, Lata Mangeshkar

(iv) मन क्यों बहका : Man Kyu Behka
Singer: Lata Mangeshkar

(v) मेरे सपनो की रानी : Mere Sapno Ki Rani
Singer: Kishore Kumar

(vi) गुलाबी आंखें : Gulaabi Ankhein
Singer: Mohammed Rafi

(vii) एक अजनबी हसीना से : Ek Ajnabee Haseena Se
Singer: Kishore Kumar

(viii) चुरा लिया है तुमने जो दिल को : Chura Liya Hai Tumne Jo Dil Ko
Singer: Asha Bhosle, Mohammed Rafi

(ix) लग जा गले से : Lag Ja Gale Se
Singer: Lata Mangeshkar

(x) यह दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे : Yeh Dosti Hum Nahi Todenge
Singer: Kishore Kumar, Manna Dey

(xi) चला जाता हूँ किसी भी धुन में : Chala Jata Hun Kisi Bhi Dhun Mein
Singer: Kishore Kumar

(xii) भीगी भीगी रातो में : Bheegi Bheegi Rato Me
Singer: Lata Mangeshkar, Kishore Kumar

(xiii) इन आँखों की मस्ती : In Aankho Ki Masti
Singer: Asha Bhosle

(xiv) छू कर मेरे मन को : Chu Kar Mere Man Ko
Singer: Kishore Kumar

(xv) एक प्यार का नगमा : Ek Pyar Ka Nagma
Singer: Lata Mangeshkar

 

3. अंग्रेजी गाने | English Songs

कई लोगों को अंग्रेजी गानों का शौक होता है। हालाँकि एक समय था जब भारत में सिर्फ युवा वर्ग ही अंग्रेजी गानों का शौक रखते थे परन्तु अब तो हर उम्र के लोग english song में दिलचस्पी रखने लगे हैं। ऐसे में अगर आपको भी अंग्रेजी गाने पसंद है परन्तु समझ में नहीं आ रहा कि सबसे अच्छा गाना कौनसा है या किस गीत को अपना Favourite song कहें? तो आप एक बार नीचे बताए गए गाने जरूर सुनिए।

 

(i) सेनोरिटा : Senorita
Singer: Shawn Mendes, Camila Cabello

(ii) सी यू अगेन : See You Again
Singer: Wiz Knalifa, Charlie Puth

(iii) बिलिवर : Believer
Singer: Imagine Dragons

(iv) हाइमं फॉर द वीकेंड : Hymn For The Weekend
Singer: Coldplay

(v) डोंट लेट मी डाउन : Don’t Let Me Down
Singer: The Chainsmokers

(vi) लेट मी लव यू : Let Me Love You
Singer: DJ Snake, Justin Bieber

(vii) ब्लेंक स्पेस : Blank Space
Singer: Taylor Swift

(viii) परफेक्ट : Perfect
Singer: Ed Sheeran

(ix) स्टारबॉय : Starboy
Singer: The Weeknd

(x) हवाना : Havana
Singer: Camila Cabello

 

4. अन्य भाषाओं के गाने | Regional Songs

कभी-कभी अन्य भाषाओं के गाने भी इतने लोकप्रिय हो जाते हैं कि उन्हें सब पसंद करने लगते हैं। ये गीत किसी भी भाषा में हों परन्तु धुन ऐसी होती हैं की भाषा ना समझ में आने वालो भी गाने पर धिरकने को मजबूर हो जाते हैं। यूं तो अब दुनिया भर में कई भाषाएँ हैं परन्तु इनमें से कुछ चुनिंदा भाषाओं के कुछ चुनिंदा शानदार गाने हम आपको नीचे बताते हैं।

  • डेस्पासितो (Spanish) : Despacito
    Singer: Luis Fonsi, Daddy Yankee
  • लौंग लाची (Punjabi) : Laung Laachi
    Singer: Mannat Noor, Gurmeet Singh
  • झिंगाट (Marathi) : Zingaat
    Singer: Ajay Gogavale & Atul Gogavale
  • रंगलो (Gujarati) : Ranglo
    Singer: Tanya Jain, Dhaval Kothari
  • ख़ानमाइज कूर (Kashmiri) : KHANMAEJ KOOR
    Singer: Gulzar Hajam
  • सीटी मार (Telgu) : Seeti Maar
    Singer: Devi Sri Prasad

 

ऐसे ही भोजपुरी, तमिल, कन्नड़, उड़िया और भी कई अन्य भाषाओं के गाने हैं जो कई लोगों को पसंद आते हैं। अगर आप भी इन गानों के शौकीन हैं तो आप इन्हें भी खुल कर दूसरों को बता सकते हैं और उन्हें सुना भी सकते हैं।

तो दोस्तों ये थे कुछ गाने जो हमेशा से लोगों के पसंदीदा रहे हैं। इनमें से अब आपका पसंदीदा गाना कौन सा है? उम्मीद करते हैं आपको अपना पसंदीदा गाना मिल गया होगा। चलिए अब अपने दोस्तों से भी पूछिए कि उनका पसंदीदा गाना कौनसा है साथ ही इस पोस्ट को शेयर करें ताकि उन्हें भी अपनी पसंद का गाना ढूंढ़ने में आसानी हो।

हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here