ludo game in hindi

बचपन से ले कर अभी तक हमने कई गेम खेलें हैं जिसमें से लूडो गेम भी एक दिलचस्प खेल है। दिखने में साधारण सा दिखने वाला लूडो जब दोस्तों के साथ खेलने बैठते हैं तो हर खिलाड़ी का उत्साह चरम सीमा पर होता है। यही वजह है कि इस खेल को बच्चों से लेकर बड़े-बूढ़े तक खेलना पसंद करते हैं। साथ ही ना कोई शारीरिक थकान ना ज्यादा मेहनत, यह भी लूडो गेम पसंद करने की एक बड़ी वजह है।

अब यूं तो लूडो हमेशा से ही बोर्ड पर खेला जाता था परन्तु टेक्नोलॉजी का विकास हो जाने से अब लूडो मोबाइल पर भी खेला जाने लगा है। आज कल ज्यादातर लोग अपने एंड्राइड मोबाइल पर ही गेम खेलना पसंद करते हैं। इसी लिए लूडो गेम को भी ऑनलाइन लाते हुए इसे एंड्राइड पर लांच कर दिया गया है। इसकी सबसे अच्छी बात ये है कि अब आप इस पर अपने घर से ही ऑनलाइन connect करके अपने दोस्तों को invite करके एक साथ लूडो खेल सकते हैं।

मोबाइल पर लूडो इतना ज्यादा पसंद किया जा रहा है कि इसकी अब तक कई applications लांच हो चुकी हैं। आज हम आपको सबसे अच्छे लूडो गेम कौनसे हैं, इसे कैसे खेलें और खेल कर पैसे कैसे कमाएं इन सबके विषय में बताने वाले हैं। तो चलिए शुरू करते हैं।

 

लूडो गेम क्या है | What is Ludo Game in Hindi

लूडो एक इंडोर गेम है जिसे कि बोर्ड पर खेला जाता है। इस खेल को कम से कम दो और ज्यादा से ज्यादा चार खिलाड़ी खेल सकते हैं। इस खेल में प्रत्येक खिलाड़ी के पास चार गोटियां या टोकन होते हैं। इन्हें एक ही घनाकार पासा (dice) के रोल के अनुसार शुरू से अंत तक पहुंचना होता है। जो खिलाड़ी अपने चारों गोटियाँ सबसे पहले विजय द्वार (Home Triangle) में पहुंचा देता है वह खेल जीत जाता है।

लूडो खेल को एक भारतीय खेल ही माना जाता है। हलाकि कई देश यह भी दवा करते हैं की लूडो गेम की शुरुआत उनके देश से हुई। बता दें भारत में कई हजार सालों से पचीसी नामक खेल खेला जाता रहा है। इस खेल का वर्णन महाभारत में भी है। कहते हैं इसी खेल को modify करके लूडो गेम को बनाया गया है।

Ludo game एक रणनीतिकर खेल माना जाता है। यही वजह है कि इसमें बच्चों से लेकर बड़ो तक की दिलचस्पी देखी जा सकती है। लूडो खेल आज सपूर्ण भारत वर्ष के साथ-साथ दुनिया भर के कई देशों में खेला जाता है। इसे विभिन्न देशों (जैसे की ब्रिटैन, फ्रांस. कोलंबिया, स्पेन आदि) में अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

 

लूडो गेम कैसे खेलें | How to Play Ludo in Hindi

लूडो का गेम खेलने के लिए सर्वप्रथम आपको अपनी गोटी का चयन करता होता है। लूडो में मुख्यतः लाल, नीले, पीले व हरे रंग की गोटियां देखी जा सकती हैं। इसमें से आप किसी भी रंग की गोटी का चुनाव कर सकते हैं।

गोटी चुन लेने के बाद आपको पासे (dice) को घुमाकर चलना होता है। इसके बाद अगर dice पर 6 आते हैं तो ही आप एक गोटी को अपने घर से बाहर निकाल सकते हैं। गोटी एक बार बहार आ जाने के बाद दोबारा dice पर जितनी भी संख्या आती है उसके अनुसार आप अपनी गोटी को clockwise direction में आगे बड़ा सकते हैं।

ऐसे ही फिर दूसरे खिलाड़ी की बारी आती है और उसे भी अपनी गोटियों को इसी प्रकार चलना होता है। गोटियों की इस रेस में सबसे पहले जो अपनी चारों गोटियां को विजय द्वार में पहुंचा देता है वो जीत जाता है।

 

लूडो गेम खेलने के नियम | Ludo Game Rules in Hindi

हर खेल के जैसे कुछ नियम होते हैं ऐसे ही लूडो के भी कुछ नियम हैं। अतः इन नियमों का पालन करना बहुत जरूरी है और इसके बिना लूडो नहीं खेला जा सकता। तो चलिए देखते हैं ये नियम कौनसे हैं।

1. सिर्फ 6 आने पर ही कोई भी खिलाड़ी अपनी गोटी को अपने घर के बाहर निकाल सकता है।

2. पासे पर 6 आने पर खिलाड़ी को अतिरिक्त चाल दी जाती है।

3. लगातार तीन बार 6 आने पर खिलाड़ी की चाल को समाप्त कर दिया जाता है।

4. एक साथ दो गोटी हो जाने पर उसे कोई भी पीट नहीं सकता।

5. Dobule कर ली गयीं गोटियों को पक्के घर (Color Box) पर आ कर ही अलग किया जा सकता है।

6. किसी की भी गोटी पीटने पर खिलाड़ी को अतिरिक्त चाल दी जाती है।

7. किसी भी गोटी को पक्के घर (Color Box) या फिर कच्चे घर (Star Box) में पीटा नहीं जा सकता।

8. विजय द्वार में प्रवेश करने से पहले किसी भी खिलाडी को दूसरे खिलाडी की कम से कम एक गोटी पीटना जरुरी होता है। हलाकि कई जगहों पर ये नियम जरूरी नहीं माना जाता।

9. किसी भी गोटी के प्रवेश द्वार में पहुँचने पर खिलाड़ी को एक अतिरिक्त चाल दी जाती है।

10. सभी गोटियों के प्रवेश द्वार में पहुँचने पर ही खिलाड़ी विजय घोषित होता है।

 

सबसे शानदार लूडो गेम | Best Ludo Games in Hindi Download

लूडो की लोकप्रियता को देखते हुए कई सारे developers लूडो गेम की app मार्किट में उतार चुके हैं। ऐसे में सबसे अच्छे ludo game कौनसे हैं ये सवाल उठता है। तो चलिए कुछ चुनिंदा अच्छे लूडो गेम की list आज हम आपको बताते हैं। जिन्हे आप नीचे दी गई लिंक से लूडो गेम download भी कर सकते हैं। ये गेम आप मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर या फिर एप्पल प्ले स्टोर से install कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त अगर आप कंप्यूटर में गेम खेलना चाहते हैं तो Bluestacks की सहायता से PC में भी इन्हे खेल सकते हैं।

 

1. लूडो किंग | Ludo King

lkgame

लूडो किंग गेम सिर्फ नाम से ही किंग नहीं है बल्कि यह gaming की दुनिया में वाकई King साबित हुआ है। इस गेम के 150 crore से भी ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं। सिर्फ आम व्यक्ति ही नहीं बल्कि कई celebrities भी लूडो किंग खेलते हुए अपने वीडियो बना कर डालते रहते हैं। इस गेम में कई features हैं और इसमें कई theme भी मौजूद हैं जो इस खेल को और भी ज्यादा रोमांचित बना देते हैं। Ludo king को आप कंप्यूटर को opponent चुन कर तो खेल ही सकते हैं साथ ही अपने दोस्तों को invite करके उनके साथ भी आप इस game का मजा ले सकते हैं।

 

2. लूडो क्लब | Ludo Club

lcgame

लूडो क्लब गेम भी लूडो किंग के बाद दूसरा सबसे लोकप्रिय ludo का game है। इसके अब तक 10 करोड़ से भी ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं। बता दें कि इस गेम को Moonfrog कंपनी द्वारा बनाया गया है जो कि अब तक कई सारे धांसू game लॉन्च कर चुके हैं। Ludo Club गेम का एक फायदा यह भी है कि इस खेल को आप internet connection slow होने पर भी खेल सकते हैं। इस गेम को डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक कर सकते हैं।

 

3. लूडो सुपरस्टार | Ludo Superstar

lsgame

लूडो का तीसरा सबसे चर्चित app है ludo superstar बता दें की इस खेल में आप प्लेयर्स के साथ गेम खेलते वक्त chat भी कर सकते हैं और उन्हें message में तरह-तरह के इमोजी भी भेज सकते हैं। यह खेल वाकई लोगों को बड़ा मनोरंजक लग रहा है यही वजह है कि इस खेल के अब तक 5 करोड़ से भी ज्यादा installations हो चुके हैं। बता दें कि इस खेल को खेलने वाले सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि भारत के बहार के भी कई लोग हैं जिनके साथ इस खेल को खेलने में आपको और भी मज़ा आएगा।

 

4. लूडो टैलेंट | Ludo Talent

ltgame

अगर आप कम साइज की ludo application देख रहे हैं तो लूडो टैलेंट आपके लिए बढ़िया पसंद हो सकती है। बता दें कि इस gaming एप्लीकेशन का size मात्र 27Mb है। इसमें कई सारे रिवॉर्ड पॉइंट्स और bonus coins भी दिए जाते हैं जो लूडो के इस गेम को और भी ज्यादा मनोरंजक बना देते हैं। गेम के reviews की बात करें तो गूगल प्ले स्ट्रोरे पर Ludo Talent app के अब तक 1 करोड़ से ज्यादा installations हो चुके हैं और इसके reviews 4.2 हैं जो की वाकई में एक अच्छी रेटिंग मानी जाती है।

 

5. लूडो क्लासिक | Ludo Classic

lclgame

इस गेम का लूडो बोर्ड traditional स्टाइल का दिया गया है जैसा कि लोग पहल के समय में draw करके बनाते थे। यही इसे दूसरे लूडो गेम की तुलना में अलग बनाता है। इसमें कई तरह के ludo board pattern भी दिए हैं जिन्हें आप चेंज भी कर सकते हैं। इसके साथ ही इसमें आप रंग के साथ-साथ देश का चुनाव कर सकते हैं फिर वह देश आपके रंग के साथ लूडो बोर्ड पर भी दिखेगा। बता दें की इस गेम को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खेल सकते हैं। इस गेम का size बाकी ludo app की तुलना में सबसे कम है जो कि मात्र 13Mb है। Ludo Classic के अब तक 1 Crore से भी ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं और इसकी रेटिंग भी 4.3 स्टार है।

 

लूडो गेम से पैसे कैसे कमाएं | How to make money with Ludo Game

लूडो गेम आज सिर्फ मनोरंजन का ही साधन नहीं रहा बल्कि कई लोग इसे खेल कर पैसे भी कमा रहे हैं और हाँ आप भी कमा सकते हैं। इससे पैसे कमाने के लिए आप digital ludo का सहारा ले सकते हैं। मतलब कि आजकल कई ऐसे apps आ गए हैं जो आपको लूडो से पैसे कमाने में मदद कर सकते हैं। आप इन एप्लीकेशन को install करके कई तरीकों से पैसे कमा सकते हैं। चलिए पहले आपको ludo app से कमाने के विभिन्न तरीके बताते हैं फिर आपसे कुछ applications के नाम भी साझा करेंगे।

 

1. Refer करके कमाएं पैसा

लूडो से पैसे कमाने का सबसे आसान रास्ता है कि आप game app को refer करके पैसे कमा सकते हैं। इसे refer करने के लिए आपकी app पर एक option होगा जहाँ पर क्लिक करते ही आपको सोशल मीडिया और watsapp जैसी जगह पर इसे शेयर करने का विकल्प आ जाएगा। इसके साथ ही आप इसकी लिंक को कॉपी करके सीधे जहाँ भी refer करना चाहते हैं वहाँ paste कर सकते हैं।

बता दें जब भी कोई आपके द्वारा refer की गई ludo game app को डाउनलोड करेगा तो आपको हर installation का पैसा मिलेगा। कई पॉपुलर लूडो गेम अप्प 10 रूपए से 30 रूपए प्रति इंस्टालेशन भी देती हैं जो की एक बढ़िया price है।

 

2. Tournament खेलकर कमाएं पैसा

कई Ludo app पर टूर्नामेंट चलते रहते हैं इसमें आप भाग ले सकते हैं। यदि आप टूर्नामेंट जीत जाते हैं तो आपको coins मिलेंगे जिसे बाद में आप cash में convert करके अपने बैंक अकाउंट में मंगवा सकते हैं। टूर्नामेंट मर खेलने के लिए कई बार आपको टीम भी बनानी होती है। ऐसे में जरूरी है कि आप जिस भी प्लेयर को अपने साथ लूडो खेलने के लिए चुन रहे हैं उन्हें भी अच्छे से लूडो आता हो नहीं तो आपकी टीम हार भी सकती है।

 

3. खेल जीत कर कमाएं पैसा

अगर आपको अकेले लूडो वाला गेम खेलकर पैसे कामना है तो सबसे पहले आपको ludo app पर अपना अकाउंट बनाना होगा। इसके बाद आपको पहले कुछ पैसे जमा करके coins खरीदने होंगे जिसके बाद आप ऑनलाइन बाजी लगा कर लूडो खेल सकते हैं। फिर अगर आप खेल में जीत जाते हैं तो आपको तय किए हुए coins मिलेंगे जो कि आपके द्वारा लगाए गए coins से कई ज्यादा होंगे। बाद में एक निश्चित अमाउंट में coins हो जाने पर पर आप इनको real money में convert कर लें और फिर अपने बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं।

 

तो ये थे लूडो गेम से पैसा कमाने के कुछ तरीके। चलिए अब आपको बताते हैं कुछ apps जहाँ से आप खेल कर पैसा कमा सकते हैं। तो दोस्तों इस list में सबसे पहले Ludo King का ही नाम आता है। जी हाँ लूडो किंग आप को सिर्फ खेलने का ही मौका नहीं देता बल्कि पैसे कमाने का भी देता है। इसके अलावा आपको ludo money, ludo empire और ludo fantasy आदि जैसे गेम भी पैसा कमाने का विकल्प देते हैं। इतना ही नहीं आप paytm first game और MPL जैसे पॉपुलर गेम नेटवर्क पर भी लूडो गेम खेल कर real cash earn कर सकते हैं।

दोस्तों ऊपर बताये गए apps के अतिरिक्त भी कई ऐसे apps हैं जो लूडो खेलकर पैसा कमाने का मौका देते हैं। ज्यादातर apps में टूर्नामेंट चलते रहते हैं जिसमें आप participate कर सकते हैं और खेल जीत कर पैसे कमा सकते हैं परन्तु याद रहे इसमें वित्तीय जोखिम शामिल है इसलिए इसे अपनी risk पर ही खेलें।

 

तो दोस्तों ये थी लूडो गेम से जुड़ी कुछ जानकारी। चलिए अब आप भी अपने मोबाइल में लूडो गेम download कर लीजिए और इसका भरपूर आनंद उठाइए। साथ ही इस लेख को अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए ताकि उन्हें भी लूडो खेल से जुड़ी ये रोचक जानकारी मिल पाए और वो भी लूडो डाउनलोड कर पाएं।

हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here