about space in hindi

About Space in hindi : मनुष्य के लिए अंतरिक्ष (space) के बारे में जानना हमेशा से ही एक रोचक विषय रहा है। अंतरिक्ष का नाम आते ही मन में कई सवाल उठते हैं जैसे की अंतरिक्ष कैसा दिखता होगा, इसमें कौन कौन सी शक्तियां हैं, यह कितना बड़ा है और ऐसे ही ढेरों सवाल। वैज्ञानिक भी इन सवालों के जवाब कई सालों से ढूंढ़ने में जुटे हुए हैं। जिनमे से कुछ सवालों के जवाब हल हो चुके हैं जबकि अभी भी बहुत कुछ जानना बाकी है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपके साथ अंतरिक्ष से जुड़ी कुछ महत्पूर्ण जानकारी (about space in hindi) व कुछ रोचक तथ्य (space information in hindi) साझा करेंगे।

 

अंतिरिक्ष क्या है | What is space in hindi

पृथ्वी के वायुमंडल के बाहर के असीम क्षेत्र को बहाय अंतरिक्ष या संक्षेप में अंतरिक्ष कहते हैं। तारे, ग्रह, उल्काएं धूमकेतु, शूद्र ग्रह धूल, गैस और विकिरण आदि सब कुछ अंतरिक्ष में समाये हुए हैं।

अंतरिक्ष की जानकारी (about space in hindi) को समझने के लिए पहले हमें अंतरिक्ष (Space) से जुड़े कुछ प्रमुख बिंदुओं को समझना होगा। जैसे की आकाश गंगा क्या है, सौर मंडल क्या है, ग्रह गया हैं आदि। तो चलिए एक-एक करके अंतरिक्ष में मौजूद इन प्रमुख चीजों के बारे में आपको बताते हैं।

 

  • आकाश गंगा (Galaxy) : अंतरिक्ष में खरबों तारे हैं जो सामान रूप से वितरित नहीं हैं। ये तारे बहुत बड़े-बड़े समूह में वितरित रहते हैं। प्रत्येक समूह में खरबों तारे होते हैं। इन समूह में तारों के अलावा हाइड्रोजन गैस व धूल के कण भी बहुत अधिक मात्रा में उपस्थित रहते हैं। ऐसे प्रत्येक समूह को आकाश गंगा (Galaxy) कहते हैं।

 

  • सौर मंडल (Solar System) : सूर्य तथा उसकी परिक्रमा करने वाले ग्रहों, उपग्रहों, उल्का, क्षुद्रग्रहों, पूछताल तारों तथा अन्य धूलिय कणों को संयुक्त रूप से सौर मंडल कहा जाता है। सौर मंडल के केंद्र में सूर्य स्थित है तथा समस्त पिंड इसका चक्कर लगाते हैं। सौर मंडल के बारे में और अधिक विस्तार से जानने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

     Read this : सौर मंडल और ग्रहों की जानकारी | Solar system in hindi | Planets name in hindi

 

  • सूर्या (Sun) : सौर प्रणाली का सूर्या एक प्रमुख तारा है। अंतरिक्ष में स्थित अन्य तारों की तुलना में सूर्या का आकर और चमक माध्यम स्तर की है। सूर्या हमारे सबसे निकट होने के कारण आकर एवं चमक में अन्य तारों की तुलना में बड़ा और प्रकाशमान दिखाई देता है। पूरे सौर मंडल के कुल पदार्थ का 99% से अधिक भाग सूर्या ही है। सौर प्रणाली की समस्त ऊर्जा का प्रमुख स्त्रोत भी सूर्या ही है।

 

  • ग्रह (Planets) : ग्रह वह आकाशीय पिंड हैं जो दीर्घ वृतीय कक्षाओं में सूर्या की परिक्रमा करते हैं। ये स्वयं प्रकाश उत्सर्जित नहीं करते। ग्रहों पर ऊर्जा का मुख्या स्त्रोत सूर्य ही है।

दोस्तों इसके अलावा भी अंतरिक्ष में उपग्रह, क्षुद्रग्रह, धूमकेतु, तारे आदि अनगिनत चीजें मौजूद हैं। परन्तु अब हम आपको अंतरिक्ष के बारे में कुछ अन्य महत्वपूर्ण व रोचक तथ्य (Space facts in hindi) बताएंगे जिससे की इस विषय में आपका दृष्टिकोण और अधिक स्पष्ट हो पायेगा।

 

अंतरिक्ष से जुड़े रोचक तथ्य | Space information in hindi

 

1. अंतरिक्ष (Space) एक दम शांत है यहाँ कोई आवाज सुनाई नहीं देती। यह इसलिए क्युकी यहाँ कोई वायुमंडल नहीं है जिससे की ध्वनि की तरंगे एक दूसरे तक नहीं पहुँच पाती हैं।

2. अंतरिक्ष में हमारी आकाश गंगा का नाम मंदाकिनी (Milki way) है। अंतरिक्ष में ऐसी ही अनगिनत आकाश गंगाएँ मौजूद हैं और उनमे अनगिनत सितारे हैं।

3. अंतरिक्ष में एक ऐसा ग्रह भी मौजूद है जो की हीरे (diamond) से बना हुआ है। यह ग्रह पृथ्वी से 40 प्रकाश वर्ष दूर है परन्तु कैंसर के नक्षत्र में नग्न आंखों से दिखाई देता है।

4. अंतरिक्ष में मौजूद हमारे सौर मंडल में सूर्य सबसे विशाल है। यह इतना बड़ा है की इसमें पृथ्वी जैसे 10 लाख ग्रह समा सकते हैं।

5. अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण बल मौजूद नहीं है। इसलिए यहाँ गए शोधकर्ता हमेशा हवा में तैरते रहते हैं।

6. कर्मन द्वारा खींची गई रेखा के बहार अंतरिक्ष शुरू हो जाता है। यह अदृश्य सीमा पृथ्वी से 100 किमी ऊपर है। सिद्धांत रूप में यदि आप अपनी कार को एक दम सीधे ऊपर की और चला पाएं, तो आप कम से कम घंटे में अंतरिक्ष में पहुँच जाएंगे।

7. अंतरिक्ष में अगर कोई भी दो धातु एक दूसरे से टकरा जाए तो वे आपस में जुड़ जाती हैं।

8. हमारे सौरमंडल का सबसे बड़ा क्षुद्रग्रह सेरेस नामक अंतरिक्ष चट्टान का एक विशाल टुकड़ा है।

9. अंतरिक्ष में आकाश गंगाओं के बीच का स्थान खाली नहीं है अपितु इसमें हर औसतन प्रति घन मीटर में एक परमाणु (atom) मौजूद है।

10. अंतरिक्ष में यदि कोई तारा किसी ब्लैक होल के बहुत पास से गुजरता है, तो वह फट सकता है।

11. अंतरिक्ष में हमारे सौर मंडल की आयु 4.6 billion years बताई जाती है।

12. अंतरिक्ष में मौजूद बौना ग्रह यम (Pluto) का कुल क्षेत्रफल अमेरिका देश के क्षेत्रफल से भी कम है।

13. सन 1977 में अंतरिक्ष से 72 सेकेंड का एक सिग्नल वैज्ञानिकों को प्राप्त हुआ था, पर अब तक यह पता नहीं लग पाया है कि यह सिग्नल किसने भेजा था।

14. अंतरिक्ष में मौजूद अंतर्राष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (International Space station) हर 92 मिनिट में पृथ्वी की एक परिक्रमा पूरी करता है।

15. हम पृथ्वी पर कहीं भी खड़े हों परन्तु हमेशा चाँद का एक ही side देख देख हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि चंद्रमा अपनी धुरी पर उसी दर से घूमता है जिस दर से वह पृथ्वी के चारो तरफ घूमता है।

16. आप पृथ्वी से अंतरिक्ष में मौजूद 3 से 4आकाश गागाओं को नग्न आँखों से ही देख सकते हैं।

17. अंतरिक्ष (Space) में हमारी आकाश गंगा की सबसे निकटम आकाश गंगा एंड्रोमेडा (Andromeda Galaxy) है जो की लगभग 2.5 मिलियन प्रकाश वर्ष दूर है।

18. अंतरिक्ष में गुरुत्वाकर्षण बल ना होने के कारण अंतरिक्ष यात्री (Astronauts) की लम्बाई लगभग 5cm तक बढ़ जाती है।

19. अंतरिक्ष (Space) में भेजी गई पहली कृत्रिम उपग्रह (Artificial satellite) ‘Sputnik’ थी। इसे 1957 में अंतरिक्ष में भेजा गया था।

20. अंतरिक्ष में मौजूद शनि ही एक मात्रा ऐसा ग्रह है जो की पानी में तैर सकता है। यह इसलिए क्युकी यह ग्रह Gases से मिल कर बना है।

 

तो दोस्तों यह थे अंतरिक्ष से जुड़े कुछ तथ्य (about space in hindi) हम आशा करते हैं की आपको अंतरिक्ष की जानकारी (space information in hindi) समझ आ गयी होगी आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसे ही जानकारियां पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

2 COMMENTS

  1. This helped me to read

  2. This help me to knowing some new things about space.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here