gond katira benefit

About Gond Katira : आज भी कई प्राकर्तिक चीजें ऐसी हैं जो ना सिर्फ स्वस्थ के लिए लाभदायक हैं बल्कि इनका सेवन करके कई रोगों से भी निजात पाई जा सकती है। आज हम आपको ऐसी ही एक प्राकर्तिक चीज के बारें में बताने जा रहे हैं। जी हाँ दरअसल हम जिस चीज की बात कर रहे हैं उसका नाम गोंद कतीरा (Gond Katira) है। गोंद कतीरा ऐसी ओषधि है जो बहुत गुणकारी है। इसका उपयोग कई आयुर्वेदिक दवाई बनाने में किया जाता है। इससे पहले की गोंद कतीरा के लाभ (Health benefits of Gond Katira) और इसके उपयोगों की बात करें पहले आपको गोंद कतीरा क्या है ये स्पस्ट रूप से बताते हैं।

 

आखिर क्या है गोंद कतीरा | What is Gond Katira

गोंद कतीरा एक स्वादहीन, चिपचिपा पानी में घुलनशील प्राकृतिक गोंद है। यह पदार्थ कतीरा नाम की पेड़ की छाल से प्राप्त होता है। इसे बनाने के लिए पेड़ की छाल को काटा जाता है जिससे की सफेद और पीला रस निकलता है। इसी रस से पीली और सफेद गोंद बन जाती है जिसे हम गोंद कतीरा कहते हैं। कुछ लोग गोंद कतीरा को ट्रैगेकैन्थ (Tragacanth Gum) भी कहते हैं। वहीं अंगेजी में इसे हॉग गम (Hog Gum) के नाम से भी जाना जाता है।

यह पेड़ जिससे गोंद कतीरा बनता है इसे अंग्रेजी में Astragalus कहा जाता है। बता दें की यह पेड़ ना तो ज्यादा बड़ा होता है ना ही ज्यादा छोटा परन्तु इसकी छाड़ियों से गोंद अधिक मात्रा में प्राप्त होती है। यह पेड़ ज्यादातर गर्म और पथरीले इलाकों में पाए जाते हैं। बता दें की गोंद कतीरा के फायदे केवल आयुर्वेद तक ही सीमित नहीं है बल्कि इसका उपयोग कॉस्मेटिक उधोगो में भी बड़ी मात्रा में भी किया जाता है।

 

गोंद कतीरा के फायदे | Benefits of Gond Katira

गोंद कतीरा में अनेक पोषक तत्वों के साथ ही अन्य गोंदो की अपेक्षा एक रोचक गुण हैं और वो ये की यह कभी खुद के साथ चिपकता नहीं है ना ही ये कभी सूखता है। इसको रात भर भिगोकर रखने पर ये ट्रांसपेरेंट हो जाता है। अन्य आयुर्वेदिक दवाइयों की अपेक्षा गोंद कतीरा खाने में भी कड़वा नहीं रहता बल्कि इसका स्वाद फीका रहता है। जिसे आप आसानी से खा सकते हैं। तो चलिए आपको एक-एक करके अब गोंद कतीरा से होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

 

1. गोंद कतीरा रक्त के लिए है रामवाण | Gond Katira is good for Blood

गोंद कतीरा कतीरा हमारे खून को गाड़ा करता है। कभी जरा सी लग जाने पर अगर आपके शरीर से तेजी से खून निकलता है तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए क्यूंकि गोंद कतीरा शरीर से निकलने वाले खून को रोकने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह खून की कमी को भी दूर करने में मदद करता है। इसके लिए आपको 10 से 20 ग्राम गोंद कतीरा को एक गिलास पानी में भिगोकर रख देना है और रोज सुबह इसमें चीनी मिलाकर इसका सेवन करना है।

 

2. लू से करे सुरक्षा | Gond Katira protect against Sunstroke

गर्मियों में अक्सर लू लगने का डर रहता है। कई बार तो लू लगने से इंसान की मौत भी हो जाती है। बता दें की लू से बचने के लिए हम गोंद कतीरा का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए गोंद कतीरा में पानी व मिश्री मिलाकर उसका शर्बत बनाकर पीना है। गर्मियों में ऐसा प्रतिदिन करने से लू लगने का खतरा कम हो जाता है।

 

3. हाथ पैरों की जलन को करे दूर | Gond Katira remove irritation of extremities

अक्सर देखा जाता है की कुछ व्यक्तियों को हाथ पैरों में जलन की परेशानी होती है। इस जलन को दूर करने में गोंद कतीरा आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए गोंद कतीरा को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दे और सुबह उसमें चीनी मिलाकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपके हाथ पैरो की जलन दूर होगी साथ ही जिन लोगों को गर्मी की वजह से उलटी (vomiting) होती है उसमे भी आराम मिलेगा।

 

4. महिलाओं की समस्या को दूर करने में है कारगर | Gond Katira is effective in many women problems 

महिलाओं को अनेक प्रकार की समस्याएं होती है जैसे की माहवारी में अनियमितता, लिकोरिया, गर्भावस्था के बाद कमजोरी ,बालो का झड़ना ,खून की कमी, आदि। इन सभी को दूर करने में गोंद कतीरा काफी फायदेमंद है। बता दें की आपको भी अगर इनमे से कोई समस्या है तो आप भी गोंद कतीरा का सेवन कर सकती हैं। इसके लिए आपको गोंद कतीरा और मिश्री को बराबर की मात्रा में मिलाकर सुबह 2 चम्मच की मात्रा में कच्चे दूध के साथ सेवन करना है। ऐसा रोज करने से आपको आपकी तकलीफ में जल्दी ही आराम मिलेगा।

 

5. अच्छी नींद के लिए बेहद लाभकारी है | Gond Katira can improve your sleep

ऐसा देखने में आता है की कुछ लोगों को तो बहुत नींद आती है जबकि कुछ लोगों को बिल्कुल नींद नहीं आती। अगर आप भी नींद की समस्या से परेशान हैं तो आप भी गोंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप गोंद कतीरा में दूध मिलाकर रात को सोते टाइम इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपको नींद भी अच्छी आएगी और आपका तनाव भी कम होगा। इतना ही नहीं रोज रात को दूध के साथ गोंद कतीरा पीने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ेगी।

 

6. त्वचा के लिए फायदेमंद है गोंद कतीरा | Gond Katira is beneficial for skin

माना जाता है कि गोंद कतीरा में एंटी-एजिंग गुण होते हैं। गोंद कतीरा को अक्सर एलोवेरा जैसे अन्य उत्पादों के साथ मिलाकर इसे फेस मास्क के रूप में उपयोग किया जाता है। ये फेस मास्क झुर्रियों और महीन रेखाओं को कम करने में बहुत प्रभावी पाया गया है।

 

7. रक्तचाप को कम करने में उपयोगी | Gond Katira is useful in lowering Blood pressure

आज के समय में कई लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है। बता दें की इस समस्या से उभरने के लिए गोंड कतीरा का सेवन करना काफी लाभदायक है। गोंड कतीरा की तासीर ठंडी होती है और यह रक्तचाप कम करने में काफी उपयोगी है। इसके लिए आपको 10 से 20 ग्राम गोंद कतीरा को एक गिलास पानी में भिगोकर रख देना है और रोज सुबह इसमें चीनी मिलाकर इसका सेवन करना है।

 

8. पाचन के लिए है फायदेमंद | Gond Katira helps in improving Digestion

गोंद कतीरा आपके पाचन तंत्र को भी दुरुस्त करता है। यह एक शुद्धिकारक प्रदान करने के लिए मददगार है। यह मल त्याग को नियमित करके आतों को साफ करता है। गोंड कतीरा को अगर आहार में नियमित शामिल किया जाये तो यह आपको कब्ज जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिला सकता है।

 

9. छालों से दिलाये राहत | Gond Katira heals Mouth Ulcers

यदि आप मुंह के छालों से पीड़ित हैं, तो आप तत्काल राहत के लिए अपने छाले पर गोंद कतीरा के बारीक पिसे हुए पेस्ट का उपयोग कर सकते हैं। यह ना सिर्फ सूजन को कम करने में मदद करता है बल्कि छाले के कारण होने वाले दर्द को भी खत्म करता है।

 

10. अन्य बीमारियों का करे समाधान | Gond Katira helps to get rid out of other health problems

माइग्रेन, गर्मी के कारण उल्टियां, गर्मी के कारण आने वाले चकर, ज्यादा पसीना आने की समस्या आदि समस्याओं में भी गोंद कतीरा का सेवन करना काफी लाभदायक है।

 

नोट : गोंद कतीरा की तासीर ठंडी होती है। इसलिए इसका सेवन गर्मियों में ही करना चाहिए।

तो दोस्तों ये थे गोंद कतीरा (Gond Katira) इस्तेमाल करने से होने वाले कुछ फायदे (Benefits of Gond Katira) हम आशा करते हैं आपको ये उपाय समझ आ गए होंगे। अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के बीच शेयर जरूर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

2 COMMENTS

  1. I need to know about this item as my mouth has red inflammation at backside, pls let me know.thanks best regards…

  2. RATNESH KUMAR Sonkar

    रायपुर गोल बाजार जस्तम चौक सैनिक पारक राज थियेटर

Leave a Reply to Amita Gupta Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here