Google ki khoj kisne ki

About Google ki Khoj kisne ki: आज का युग टेक्नोलॉजी का युग है और टेक्नोलॉजी के इस युग में ज्यादातर काम इंटरनेट आधारित हो गए हैं। व्यक्ति को कुछ भी अगर करना है तो वह इंटरनेट का इस्तेमाल करके कर सकता है। इंटरनेट ने तो जैसे युग में क्रांति ही ला दी है। बता दें की इंटरनेट का ही सबसे महत्पूर्ण घटक है सर्च इंजन। इंटरनेट पर मौजूद करोड़ों वेबसाइट में से आपको आपके काम की वेबसाइट तक पहुंचने का काम ये सर्च इंजन चुटकियों में कर देते हैं। अब यूं तो इंटरनेट पर कई सर्च इंजन मौजूद हैं लेकिन इनमे से सबसे ज्यादा लोकप्रिय सर्च इंजन हैं गूगल (Google)।

बता दें की दुनिया भर के लोग जो इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं उनमे से 90 प्रतिशत लोग गूगल सर्च इंजन का ही इस्तेमाल करते हैं। रोजाना Google ना जाने कितने ही लोगों की मदद करता है। कभी किसी को जानकारी प्रदान करता है तो कभी किसी को सही पते तक पहुँचता है। ऐसे में रोजाना इस्तेमाल होने वाले इस सर्च इंजन को किसने बनाया, इसकी खोज किसने की यह सवाल तो दिमाग में आता ही है। तो आज हम आपको ना सिर्फ आपके इस सवाल (Google ki khoj kisne ki) का उत्तर देंगे बल्कि गूगल से जुड़ी और भी कुछ रोचक जानकारी बताएँगे, तो जानने के लिए बस इस लेख को पढ़ते रहिए।

 

गूगल की खोज किसने की थी | Google Ki Khoj Kisne Ki

गूगल की खोज 4 सितम्बर 1998 को लेरी पेज (Larry Page) और सर्गे ब्रिन (Sergey Brin) ने की थी। गूगल के संस्थापक लेरी पेज का पूरा नाम Lawrence Edward Page है जबकि Google के दूसरे संस्थापक सर्गे ब्रिन का पूरा नाम Sergey Mikhaylovich Brin है।

लेरी पेज और सर्गे ब्रिन ने गूगल के ऊपर शोध करना सन 1996 में शुरू किया था, तब ये दोनों ही स्टैंडफोर्ड विश्विधायालय में Phd के छात्र थे। गूगल के शोध करते समय एक तीसरा इंसान भी इसमें शामिल था जिसका नाम स्कॉट हसन था। स्कॉट ने Google का अल्गोरिथम बनाने के लिए बहुत सी कोडिंग की थी परन्तु गूगल बनने से पहले ही वे इस प्रोजेक्ट से अलग हो गए थे। इसी लिए गूगल के संस्थापक के तौर पर स्कॉट का नाम नहीं आता है। बता दें की स्कॉट रोबोटिक्स की फील्ड में दिलचस्पी रखते थे। उन्होंने वर्ष 2006 में अपनी एक कंपनी भी खोली थी जिसका नाम विलो गैरेज रखा गया था। वर्ष 2014 में यह कंपनी बंद कर दी गयी थी।

 

गूगल के संस्थापकों की संक्षिप्त जानकारी | Detailed Information of the Founders of Google

Google founders image

गूगल के संस्थापकों की संक्षेप में बात की जाये तो बता दें की Google की खोज करने वाले Larry Page का जन्म 26 मार्च 1973 को मिशिगन (अमेरिका) में हुआ था। लेरी के पिता Carl Victor Page Sr मिशिगन विश्वविधालय से कंप्यूटर साइंस में Phd होल्डर थे। वहीं लेरी की माँ ग्लोरिया भी मिशिगन विश्वविद्यालय के Lyman Briggs कॉलेज में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की इंस्ट्रक्टर थीं। लेरी के माँ-पिता की कंप्यूटर में गहन रूचि होने की वजह से ही उनका भी रुझान इस क्षेत्र की प्रति बढ़ा और उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ़ मिशिगन से कंप्यूटर साइंस में अपनी बैचलर ऑफ़ साइंस की डिग्री हासिल की। इतना ही नहीं लेरी ने इसी विश्वविधयालय से मास्टर ऑफ़ साइंस की डिग्री भी ली। कॉलेज में अपनी शिक्षा हासिल करते हुए ही लेरी ने इंकजेट प्रिंटर बनाया था, उनका मानना था की इंकजेट कार्टेजेस का इस्तेमाल करके बड़े-बड़े पोस्टर्स को सस्ते दामों में प्रिंट किया जा सकता है।

गूगल के दूसरे संस्थापक सर्गे ब्रिन (Sergey Brin) की बात करें तो उनका जन्म 21 अगस्त 1973 को मॉस्को (रूस) में हुआ था। सर्गे के माता-पिता Moscow State University (रूस) से स्नातक थे। जो कि सर्गे के जन्म के बाद में अमेरिका शिफ्ट हो गए थे। जहाँ सर्गे के पिता अमेरिका की मेरीलैंड विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर थे वहीं सर्गे की माँ Nasa के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर में शोधकर्ता थीं। सर्गे ने महज 19 साल की उम्र में ही मेरीलैंड विश्वविधयालय से कंप्यूटर साइंस में स्नातक की डिग्री हासिल कर ली थी।। इसके बाद उन्होंने स्टैंडफोर्ड विश्वविधयालय से ही कंप्यूटर साइंस में आगे की पढाई जारी रखी जहाँ पीएचडी करने के दौरान ही उनकी मुलाकात लेरी पेज से हुई।

 

कहाँ पर है गूगल कंपनी | Where is Google Company Located

google headquarter

गूगल के संस्थापक लेरी पेज और सर्गे ब्रायन ने अपनी कंपनी Google को सर्वप्रथम सन 1998 में अपनी दोस्त Susan Wojcicki के गैरेज में शुरू किया था। यह Menlo Park, कैलिफ़ोर्निया (अमेरिका) में स्थित था। बाद में जैसे-जैसे कंपनी में और लोग जुड़ते गए इसके ऑफिस बदलते गए।

वर्तमान में गूगल में के 50 से ज्यादा देशों में 70 से भी ज्यादा ऑफिस हैं। वहीं अगर इसके मुख्या ऑफिस की बात करें तो बता दें की Google का Headquater 1600 एम्फीथियेटर पार्कवे में माउंटेनव्यू, कैलिफ़ोर्निया (अमेरिका) में स्थित है। गूगल के इस हेडक्वार्टर का नाम Googleplex रखा गया है।

 

अब कौन है गूगल का मालिक | Who is the Owner of Google

जैसा की बताया गया Google के संस्थापक लेरी पेज और सर्गे ब्रिन हैं परन्तु बता दें की आज के समय में लेरी पेज और सर्गे ब्रिन दोनों के पास मिला कर गूगल के कुल 14 प्रतिशत शेयर ही हैं। बाकी शेयर पब्लिक के पास हैं। किसी भी कंपनी के मालिक बनने के लिए कम से कम 51 प्रतिशत शेयर होना जरूरी हैं। इसलिए यह कहा जा सकता है की कोई भी एक गूगल का वास्तविक मालिक नहीं है। गूगल एक सार्वजनिक कंपनी के रूप में Alphabet की सहायक कंपनी है जिसके Ceo Sundar Pichai हैं।

 

गूगल के कुछ अन्य उत्पाद | Some other products of Google

गूगल सर्च इंजन को तो अब आप जान ही चुके हैं, चलिए अब आपको गूगल के ही कुछ और लोकप्रिय उत्पादों के बारे में बताते हैं जो की गूगल से जुड़े हुए हैं और शायद आप इन्हे किसी न किसी रूप में इस्तेमाल भी करते रहते हैं।

1. गूगल मैप्स (Google Maps): गूगल मैप्स आज के समय का आधुनिक दिशा यंत्र है। यह आपको दुनिया के हर जगह का नक्शा दिखाता है। इसके और भी कई हाईटेक फीचर्स इसे आम मैप्स की अपेक्षा औरों से अलग बनाते हैं।

2. गूगल ट्रांसलेट (Google Translate): इसका इस्तेमाल करके किसी भी भाषा का अनुवाद अपनी मनपसंद भाषा में किया जा सकता है।

3. गूगल मेल (Google Mail): इसे मुख्या रूप से जीमेल कहा जाता है। इसका इस्तेमाल करके एक जगह से दूसरी जगह अपने सन्देश मेल के रूप में भेजे जा सकते हैं।

4. गूगल ड्राइव (Google Drive): इसमें अपने जरूरी डॉक्यूमेंट को स्टोर किया जा सकता है। जिसे फिर इंटरनेट की मदद से दुनिया में कहीं से भी एक्सेस किया जा सकता है।

5. गूगल डॉक्स (Google Docs): डॉक्यूमेंट से जुड़े विभिन्न फीचर्स यह प्रदान करता है।

6. गूगल चार्ट्स (Google Charts): चार्ट्स से जुड़े विभिन्न फीचर्स यह प्रदान करता है।

7. गूगल हैंगआउट्स (Google Hangouts): इसका इस्तेमाल करके इंस्टेंट मेसेजिंग और वीडियो कालिंग की जा सकती है।

8. गूगल फोंट्स (Google Fonts): वेब बेस्ड फोंट्स प्रदान करता है।

9. गूगल पे (Google Pay): डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म है। एक जगह से दूसरी जगह पैसे भेजने की सुविधा प्रदान करता है।

 

गूगल से जुड़े कुछ और रोचक तथ्य | Interesting Facts related to Google

 

  • गूगल का algorithm बनाते समय इसके संस्थापक लेरी पेज और सर्गे ब्रिन ने पहले इसका नाम Backrub रखा था, जिसे बाद में उन्होंने बदल दिया।

 

  • गूगल का नाम गणित के शब्द गोगोल (Googol) से लिया गया है, जो मूल रूप से 1 है और इसके पीछे 100 शून्य हैं।

 

  • गूगल में शुरूआती दिनों दिनों में सिर्फ 10 भाषाओं में ही सर्च की जा सकती थी। ये 10 भाषाएँ French, Portuguese, Dutch, German, Italian, Swedish, Finnish, Spanish, Norwegian और Danish थीं।

 

  • गूगल के संस्थापक लैरी पेज और सर्गे ब्रिन के निजी विमानों के पास नासा में रनवे हैं, जहां किसी अन्य विमान को उतरने की अनुमति नहीं है।

 

  • अमेरिका में गूगल अपने किसी भी employee (कर्मचारी) की मृत्यु हो जाने पर उसके पति या पत्नी को उस कर्मचारी की 50 प्रतिशत वेतन अगले एक दशक तक प्रदान करता है।

 

  • वर्ष 2010 से, Google हर हफ्ते औसतन एक कंपनी का अधिग्रहण कर रहा है।

 

तो दोस्तों ये थी गूगल से जुड़ी कुछ जानकारी हम आशा करते हैं कि आपको यह जानकारी Google ki khoj kisne ki पसंद आयी होगी। अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के बीच शेयर जरूर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।

हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here