Home Lifestyle Health & Fitness अगर आप भी सुबह उठते ही चाय पीते हैं तो हो जाएँ...

अगर आप भी सुबह उठते ही चाय पीते हैं तो हो जाएँ सावधान!

Morning tea is injurious

चाय भारतीय समाज का सदियों से सबसे पसंदीदा पेय रहा है। यहाँ ज्यादातर लोग अपनी सुबह की शुरुआत ही चाय से करते हैं। कुछ लोग अपनी थकान मिटाने के लिए सुबह, दोपहर, शाम जब मौका मिले चाय पी लेते हैं। यहाँ तक की कभी कोई मेहमान घर पर आ जाता है तो उसे भी सबसे पहले चाय के लिए ही पूछते हैं। चाय की ये चुस्की आज कई लोगों के लिए लत में बदल चुकी हैं। ये लत अगर आपको सुबह उठते ही चाय पिने को मजबूर करती है, तो ये एक बेहद ही गंभीर बात है क्युकी आज हम आपको बताने वाले हैं सुबह खाली पेट चाय पीने से होने वाले नुक़्सानो के बारे में।

 

1. एसिडिटी

Acidity

चाय में ज्यादा मात्रा में टैनिन होता है। जो की पेट के एसिड को बड़ा देता है। सुबह खली पेट चाय पीने से इसलिए एसिडिटी की समस्या कई लोगों को हो जाती है।

 

2. उलटी की समस्या

Vomiting

सुबह उठने के बाद पेट एकदम खाली रहता है। ऐसे में बिना कुछ खाये चाय पीने से पेट के बॉईल जूस की प्रक्रिया पर बुरा असर पड़ता है। जिससे की जी मिचलाना और उलटी जैसी समस्या हो जाती है।

 

3. प्रोस्टेट कैंसर

Prostate cancer

डॉक्टरों के द्वारा की गई रिसर्च के अनुसार सुबह खाली पेट चाय पीने से पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा लगभग 8% तक बढ़ जाता है। इसलिए डॉक्टरों के अनुसार हमेशा चाय पीने से पहले कुछ खा लेना बेहद जरूरी है।

 

4. पेट की समस्या

Pet ki samasya

खली पेट चाय पीना नुकसानदायक होता है क्युकी इससे पेट फूलने जैसी समस्या हो जाती है। इसे बार-बार नजरअंदाज करने से ये समस्या अल्सर का रूप भी ले लेती है। इसलिए चाय के साथ बिस्किट को काफी महत्त्व दिया गया है। जिससे लोग सुबह अकेली चाय न पियें बल्कि साथ में कुछ खा भी लें।

तो दोस्तों आपको ये खबर कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

You cannot copy content of this page