Seasons in hindi : हर साल समय के चक्र के अनुसार मौसम, जलवायु और तापमान में होने वाले बदलाव के समय चक्र को ऋतू कहते हैं। पृथ्वी के सूर्य की परिक्रमा के परिमाण स्वरूप पृथ्वी की सतह तक पहुँचने वाले सूर्य के प्रकाश की तीव्रता में परिवर्तन होता है और इसी परिवर्तन की वजह से धरती पर अलग अलग ऋतुएँ आती हैं। ऋतुओं का बदलना जीव जंतु के लिए आवश्यक माना गया है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको समस्त ऋतुओं के नाम (seasons name in hindi) और उनके बारे में विस्तार से बताएँगे।

 

कुल कितनी ऋतुएँ हैं | How many seasons are there

अलग अलग देश पृथ्वी के अलग अलग छोर पर मौजूद हैं। ऐसे में विभिन्न संस्कृतियां क्षेत्रीय विविधताओं के आधार पर मौसमों की संख्या को या यूं कहें की ऋतुओं को परिभाषित करती हैं।

सभी ऋतुओं की बात करें तो एक साल में कुल 6 ऋतुएँ होती हैं। ऐसे में हर एक ऋतू की अवधि 2 माह की होती है। परन्तु कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ सिर्फ 4 या 2 ही ऋतुएँ होती हैं। उदाहरण के तौर पर भारत, भूटान और बांग्लादेश जैसे देशों में 6 ऋतुएँ होती हैं। जबकि अधिकतर European countries जैसे की ब्रिटैन, फ्रांस, नीदरलैंड, स्पेन आदि में 4 ही ऋतुएँ होती हैं। वहीं कंबोडिया, ऑस्ट्रेलिया, फिलीपींस और अफ्रीका महाद्वीप के कुछ देश जो की पृथ्वी की भूमध्य रेखा के पास स्थित हैं यहाँ सिर्फ दो ही ऋतुएँ होती हैं।

 

ऋतू के नाम क्या हैं | Seasons name in hindi

जैसा की अभी हमने बताया की दुनिया में कुल 6 ऋतुएँ हैं। तो चलिए अब हम आपको बताते हैं की कौन कौनसी हैं ये ऋतू और अंग्रेजी व हिंदी में इन ऋतुओं को किस नाम से बुलाते हैं।

                            Six seasons in hindi
Season Name (In English)       Season Name (In Hindi)
1. Spring Season                  –             वसंत ऋतू
2. Summer Season               –             ग्रीष्म ऋतू
3. Monsoon Season              –             वर्षा ऋतू
4. Autumn Season                –             शरद ऋतू
5. Pre-winter Season            –             हेमंत ऋतू
6. Winter Season                 –            शिशिर ऋतू

 

ऋतू के बारे में विस्तृत जानकारी | Brief information about Six Seasons In Hindi

ये तो हो गए दुनिया में मौजूद सभी ऋतुओं के नाम चलिए अब एक एक कर के आपको सभी ऋतुओं के बारे में विस्तार से बताते हैं।

 

1. Spring Season | वसंत ऋतू

Spring season
Spring Season जिसे की हिंदी में वसंत ऋतू कहा जाता है। इसका समय फरवरी महीने के मध्य से ले कर अप्रैल महीने के मध्य तक रहता है। हिन्दू माह के अनुसार यह समय फाल्गुन या चैत्र से वैशाख का रहता है। वसंत ऋतू में सर्दी धीरे-धीरे जा रही होती है और गर्मियों का आगमन धीरे-धीरे होता है। इस अवधि में मौसम सबसे सुहाना रहता है इसलिए वसंत ऋतू को ऋतुओं का राजा भी कहा गया है।

 

2. Summer Season | ग्रीष्म ऋतू

summer season
Summer Season को हिंदी में ग्रीष्म ऋतू कहते हैं। यह ऋतू अप्रैल महीने के मध्य से ले कर जून महीने के मध्य तक रहती है। हिन्दू माह के अनुसार यह समय वैशाख या जेठ से लेकर आषाढ़ का रहता है। ग्रीश ऋतू में मौसम काफी गर्म रहता है और दोपहर में अक्सर लू चलती है। यही वजह है की इस ऋतू में बच्चों के स्कूलों की छुट्टी कर दी जाती है। इस अवधि में दिन रात की अपेक्षा लम्बे हो जाते हैं।

 

3. Monsoon Season | वर्षा ऋतू

rainy season
Monsoon Season यानी की वर्षा ऋतू में गर्मियां जा रही होती हैं और वर्षा यानी की बारिश का आगमन हो होता है। गर्मियों में सूर्य की आग से तपी धरती को राहत पहुंचाने के लिए इस ऋतू का आगमन होता है। इसमें गगन खुल कर बरसते हैं। इस ऋतू में पेड़ पौधे एक बार फिर खिल उठते हैं। सूखी नदियों में पानी फिर झरझरा के बहने लगता है। वर्षा ऋतू जून माह के मध्य से लेकर अगस्त माह के मध्य तक रहती है। हिन्दू माह के अनुसार यह समय आषाढ़ से सावन का समय होता है।

 

4. Autumn Season | शरद ऋतू

Autumn season
Autumn Season जिसे की हिंदी में शरद ऋतू कहते हैं यह अगस्त माह के मध्य से लेकर अक्टूबर माह के मध्य तक रहती है। हिंदी माह के अनुसार यह समय भादों से आश्विन का रहता है। शरद ऋतू में मौसम पतझड़ का रहता है। कहते हैं इस मौसम में वृक्षों से पुराने पत्ते टूट के झड़ जाते हैं और उन पर नए पत्ते आते हैं।

 

5. Pre-winter Season | हेमंत ऋतू

Pre winter season
Pre-winter Season यानी की सर्दियों के आने से पहले के समय को हेमंत ऋतू कहते हैं। हेमंत ऋतू अक्टूबर माह के मध्य से लेकर दिसंबर माह के मध्य तक रहती है। हिन्दू माह के अनुसार यह समय कार्तिक से पौष का रहता है। इस ऋतू में भारत में कई बड़े त्यौहार जैसे की दशहरा, दिवाली आदि मनाये जाते हैं। इस ऋतू में सर्दियों का आगमन धीरे-धीरे होने लगता है।

 

6. Winter Season | शिशिर ऋतू

winter season
Winter Season यानी की शिशिर ऋतू में कड़ाके की सर्दी पड़ती है। घरों में कम्बल और रजाई निकल जाती हैं। रात में अक्सर लोगों को सिगड़ी पर हाथ तापते देखा जाता है। शिशिर ऋतू दिसंबर महीने के मध्य से लेकर फरवरी माह के मध्य तक रहती है। हिन्दू माह के अनुसार यह समय माघ से फाल्गुन का होता है।

यह भी जानिए: विश्व के सभी महासागर के नाम और उनसे जुड़ी कुछ जानकारी

 

तो दोस्तों हम आशा करते हैं की आपको विश्व में कौन कौनसी ऋतू (Seasons in hindi) व इनके नाम क्या क्या हैं (Seasons name in hindi) इसकी जानकारी हो गयी होगी आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसे ही जानकारियां पाने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

19 COMMENTS

    • Comment karne ke liye Dhanyavaad Rahul ji.. 🙂

  1. Pankaj Vaishampayan

    Bahut hi mahatvpurn jankari ke liye dhanyawad

  2. Thank you for this useful information

    • Thanks for your comment Prachi Ji…

  3. Very good detailed explanation. Thank you

  4. very nice information thanks for sharing

  5. Great looking at the seasons

  6. Thanks for this useful information

  7. Suresh k solanki

    good post , i ever found on the internet.

  8. Thank you so much for the useful information..in this we got information not only about seasons but also names of months of India..

  9. Is useful information ko share karne ke liye apka dhanyabad. Keep it up.

  10. Thank you so much sir aapane bahut hi acche se samjhaya hai

  11. अच्छी जानकारी दी है आपने

  12. Thanku sir bhut achee jankari de h

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here