बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर ‘शाहरुख खान’ सिर्फ बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि रोमांस के भी किंग हैं। वे किसी भी वर्ग की अभिनेत्री के साथ बहुत ही आसानी से रोमांस कर सकते हैं फिर चाहे वो अभिनेत्री उनसे उम्र में बड़ी हो या छोटी। यही वजह है की 1990 के दशक से ले कर आज तक कई हीरोइन आई और गयीं लेकिन शाहरुख की रोमांटिक फिल्मे और उनकी रोमांटिक हीरो वाली पहचान आज भी बरक़रार है। ऐसे में आज हम आपको शाहरुख की टॉप 5 रोमांटिक फिल्मों के बारे में बताने जा रहें हैं जिसे आपको अपने पार्टनर के साथ जरूर देखना चाहिए।

 

1. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे

Dilwale dulhaniya le jayenge

 

1995 में आई यह फिल्म ‘डीडीएलजे’ के नाम से भी प्रसिद्ध है। बॉलीवुड की सबसे रोमांटिक और ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में से एक डीडीएलजे के नाम सबसे ज्यादा चलने का रिकॉर्ड है। मुंबई का मराठा मंदिर एक मात्र ऐसा थिएटर है जिसमे आज तक डीडीएलजे का शो दिखाया जाता है।

 

2. कुछ कुछ होता है

Kuch kuch hota hai

वर्ष 1998 में आई इस फिल्म में शाहरुख खान, रानी मुख़र्जी और काजोल मुख्या भूमिका में थे। फिल्म में लव ट्रायंगल को बड़े ही खूबसूरत ठंग से दिखाया है। ये फिल्म आज भी युवाओं के बीच खासा प्रसिद्ध है।

 

3. जब तक है जान

Jab tak hai jaan

वर्ष 2012 में आई फिल्म ‘जब तक है जान’ के निर्माता और निर्देशक ‘यश चोपड़ा’ थे। फिल्म में शाहरुख के अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिका में थे। प्यार में पड़ा लड़का कैसे अपनी साँसे और अपनी जान को एक लड़की के नाम कर देता है यही फिल्म में दर्शाया है।

 

4. रब ने बना दी जोड़ी

rab ne bana di jodi movie

वर्ष 2008 में आई फिल्म रब ने बना दी जोड़ी ‘अनुष्का शर्मा’ की पहली फिल्म थी। जितना प्यारा इस फिल्म का नाम है उतनी प्यारी इस फिल्म की कहानी है। एक आदमी अपनी जीवनसाथी के दिल में कैसे अपनी जगह बनता है इस फिल्म में बड़ी खूबसूरती से दिखाया है।

 

5. ओम शांति ओम

Om shanti om movie

वर्ष 2007 की सुपरहिट फिल्मों में से के एक ‘ओम शांति ओम’ रोमांटिक फिल्मों की सूची में हमेशा अपना स्थान बनाये रखती है। इस फिल्म से दीपिका पादुकोण ने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। फिल्म में शारुख और दीपिका के अलावा श्रेयस तलपड़े, अर्जुन रामपाल और किरन खेर ने अन्य महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई है।

तो दोस्तों इनमे से आपका पसंदीदा फिल्म कौनसी है नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही खबरें पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here