इन 4 फिल्मों ने बनाया शाहरुख खान को बॉलीवुड का किंग, दूसरी फिल्म के सभी दीवाने

हर कलाकार के जीवन में शुरूआती फिल्मों का बहुत महत्त्व होता है। यही फिल्में निर्णय करती हैं की कलाकार फिल्मी मैदान में टिकेगा या नहीं। बॉलीवुड की दमदार अभिनेता ‘शाहरुख खान’ की अगर बात करें तो उन्होंने अपने फिल्मी करियर में अब तक दर्जनों हिट फिल्में ही दी हैं। जिसमे से कुछ फिल्में ऐसी थीं जिसने शाहरुख को हजारों अभिनेताओं की भीड़ से निकल कर आगे खड़ा किया। आज हम आपको शाहरुख की ऐसी ही 4 सुपरहिट फिल्मों के नाम बताने जा रहे हैं।

 

1. दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे | Dilwale Dulhania Le Jayenge

1995 में आई यह फिल्म ‘डीडीएलजे’ के नाम से भी प्रसिद्ध है। शाहरुख खान की सबसे रोमांटिक और ब्लॉकबस्टर हिट फिल्मों में से एक डीडीएलजे के नाम सबसे ज्यादा चलने का रिकॉर्ड है। मुंबई का मराठा मंदिर एक मात्र ऐसा थिएटर है जिसमे आज तक डीडीएलजे का शो दिखाया जाता है।

 

2. बाजीगर | Baazigar

शाहरुख खान की कभी ना भूलने वाली फिल्मों में से एक है ‘बाजीगर’। इस फिल्म के जरिए ही शाहरुख और काजोल की जोड़ी परदे पर सुपरहिट हुई थी। बता दें की इस फिल्म के गाने और डायलॉग आज भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

 

3. देवदास | Devdas

भारत की सबसे भावुक कर देने वाली फिल्मों में से एक रही है ‘देवदास’। यूँ तो इसके ऊपर पहले भी कई फ़िल्में बन चुकी हैं लेकिन सबसे ज्यादा हिट रही वर्ष 2002 में आई ‘शाहरुख खान’ की फिल्म। फिल्म देवदास में शाहरुख के अभिनय ने जान डाल दी है। यह फिल्म शाहरुख के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है।

 

4. डॉन | Don

शाहरुख खान की एक्शन फिल्मों की बात की जाए तो आज भी पहला नाम जबान पर फिल्म ‘डॉन’ का ही आता है। फिल्म में शाहरुख का डायलॉग ‘डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है’ आज भी लोगों के बीच खासा प्रसिद्ध है। इस फिल्म की सफलता को देखते हुए इसका दूसरा भाग भी परदे पर रिलीज़ किया जा चुका है।

 

तो दोस्तों आपको शाहरुख खान की कौनसी फिल्म सबसे अच्छी लगती है नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही खबरें पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें। हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here