ये 4 आहार बना देंगे आपकी हड्डियों को फौलादी

haddiya fauladi

बहुत से लोग जोड़ो के दर्द की समस्या से परेशान रहते हैं। अधिकतर पाया गया है की जोड़ो में दर्द होने का कारण हड्डियों का कमज़ोर होना होता है। जोड़ो के दर्द से ना सिर्फ चलने में बल्कि उठने बैठने में भी तकलीफ होती है। ऐसे में अगर यह समस्या कम उम्र में ही शुरू हो जाये तो यह बहुत बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। लेकिन डरने वाली बात नहीं है। क्युकी आज हम आपको कुछ ऐसे आहारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके सेवन से आप अपनी हड्डियों को मजबूत बना सकते है।

strong bones

1. दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और विटामिन डी होता है। बता दें कि कैल्शियम हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। तो अगर आप रोज एक गिलास दूध गर्म कर के उसमे ड्राई फ्रूट्स में मिलाकर पीते हैं तो इससे आपकी हड्डियां मजबूत हो जाएँगी।

2. पनीर विटामिन डी का अच्छा स्त्रोत है। तो अगर आप रोज पनीर का सेवन करें तो आपको जोड़ो के दर्द कि समस्या कभी नहीं होगी। लेकिन ध्यान रखें पनीर तल कर नहीं खाएं बल्कि बॉईल कर के खाएं।

यह भी पढ़िए: जानिए कैसे रखें अपने पैरों का ख्याल

bodybuilder3. मशरुम हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी सहायक है। इसमें पर्यापत मात्रा में विटामिन्स होते हैं। इसलिए आपको मशरुम का सेवन अवश्य करना चाहिए।

4. संतरा काफी अच्छा फल है। रोज संतरा खाने से या इसका जूस पीने से ना सिर्फ आपकी हड्डियां मजबूत होंगी बल्कि ये आपको कैंसर जैसी घातक बीमारियों से भी बचाएगा।

5. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अगर आहार की बात की जाए तो इसमें बादाम का नाम सबसे ऊपर आएगा। बता दें की बादाम में दूध, संतरा और अन्य आहारों की अपेक्षा कई गुना ज्यादा कैल्शियम होता है। इतना ही नहीं बादाम में भरपूर मात्रा में प्रोटीन और कई अन्य पोषक तत्व भी पाय जाते हैं जो हाड़ियाँ मजबूत करने के साथ साथ याद्दाश्त और स्टैमिना बढ़ाने में भी मदद करते हैं।

तो दोस्तों आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही खबरें पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here