कविताओं और कहानियों में हमने अक्सर महासागर का वर्णन सुना है। लेकिन जब बात आ जाती है जनरल नॉलेज की तब जा कर कई प्रश्न चिन्ह खड़े हो जाते हैं जैसे की महासागर क्या हैं और ये समुद्र से कैसे अलग हैं (Oceans in hindi), दुनिया में कुल कितने महासागर हैं (Mahasagar name list), महासागरों के नाम (Ocean name in hindi) क्या क्या हैं । तो अगर आप जानना चाहते हैं इन्ही सभी सवालों के जवाब तो पढ़िए ये पूरी पोस्ट क्युकी हमने इसमें इन सभी सवालों के जवाब बड़े विस्तार से दिए हैं।

 

महासागर क्या हैं और ये समुद्र से कैसे अलग हैं | Oceans in hindi

महासागर जलमंडल का वह भाग है है जो की धरती के तीन चौथाई हिस्से को घेरे हुए है। यह खारे पानी का एक विशाल क्षेत्र है। जबकि समुद्र जिसे की सागर भी कहते हैं यह विशाल जलाशय का वह हिस्सा है जो की आंशिक रूप से जमीन से जुड़ा होता है। समुद्र महासागर का हिस्सा होते हैं या यूं कहे की महासागर के ही छोटे छोटे भागों को समुद्र या सागर कहा जाता है।

 

दुनिया में कितने महासागर हैं | Mahasagar in Hindi

पृथ्वी के लगभग 72% भाग में पानी है जिसमे से की 97% हिस्सा महासागरों ने घेरा हुआ है। ऐसे में प्रश्न ये उठता है की पृथ्वी पर कितने महासागर है। क्या एक ही महासागर इतना विशाल है जो पृथ्वी का इतना बड़ा हिस्सा घेरता है? तो आपके सवाल का उत्तर है नहीं। दुनिया में 5 महासागर है। धरती पर जलवायु और मौसम को प्रभावित करने के लिए इन्ही महासागरों को महत्वपूर्ण माना गया है।

 

महासागर के नाम क्या हैं | Ocean Name In Hindi

जैसा की अभी हमने बताया की दुनिया में 5 महासागर मौजूद हैं। तो चलिए अब हम आपको बताते हैं की कौन कौन से है ये महासागर और अंग्रेजी व हिंदी में इन महासागरों को किस नाम से बुलाते हैं।

                      Mahasagar Name List
Ocean Name (In English)      Ocean Name (In Hindi)
Indian ocean                        –            हिंद महासागर
Pacific ocean                        –            प्रशांत महासागर
Atlantic ocean                      –            अन्ध महासागर
Arctic ocean                         –         उत्तरध्रुवीय महासागर
Antarctic ocean                    –         दक्षिणध्रुवीय महासागर

 

महासागर के बारे में विस्तृत जानकारी | Brief Information of all the Oceans in Hindi

ये तो हो गए विश्व में मौजूद सभी महासागरों के नाम चलिए अब एक एक कर के आपको सभी महासागरों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

 

1. हिंद महासागर | Indian Ocean in Hindi

Indian ocean images
इंडियन ओसियन जैसा की नाम से ही पता चल रहा है इस महासागर का नाम अपने देश इंडिया के नाम पर रखा गया है। इस महासागर को हिंदी में हिन्द महासागर कहते हैं क्युकी यह हिन्दुस्तान की सीमाओं को छूता है। यह इकलौता ऐसा महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम पर रखा गया है। बता दें की यह दुनिया का तीसरा सबसे विशाल महासागर है जिसका क्षेत्रफल 73,556,000 स्क्वायर किलोमीटर है।

पृथ्वी पर मौजूद पानी में से 20% पानी हिंदी महासागर में ही है। हिंद महासागर विदेशी पौधे और समुद्री जानवरों की प्रजातियों में भी काफी समृद्ध है। 8वी शताब्दी से ही हिन्द महासागर व्यापारियों को एक देश से दूसरे देश में व्यापार करने का एक बड़ा जरिया रहा है। भारत की कई बड़ी नदियां जैसे की गंगा, ब्रह्मपुत्रा, कृष्णा, गोदावरी, नर्मदा, कावेरी आदि आखिर में आ कर हिन्द महासागर में ही विलीन हो जाती हैं।

 

2. प्रशांत महासागर | Pacific Ocean in Hindi

pacific ocean image
प्रशांत महासागर दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे गहरा महासागर है। पृथ्वी का लगभग 30% हिस्सा प्रशांत महासागर ने ही घेरा हुआ है। इसका कुल छेत्रफल 165,250,000 स्क्वायर किलोमीटर है। यह अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और ऐसिया महादीप की सीमाओं को छूता है। प्रशांत महासागर को 1521 में पुर्तगाली खोजकर्ता Ferdinand Magellan ने खोजा था। इस महासागर में 25 हजार से भी ज्यादा टापू मौजूद हैं। बता दें की धरती की सबसे गहरी जगह मरीना ट्रेंच भी प्रशांत महासागर में ही मौजूद है।

 

3. अन्ध महासागर | Atlantic Ocean in Hindi

Atlantic Ocean image
अटलांटिक ओसियन जिसे की हिंदी में अंध महासागर कहते हैं यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महासागर है। कहा जाता है सभी महासागरों में से सबसे खारा पानी अंध महासागर का ही है। इस महासागर का कुल क्षेत्रफल 310,410,900 क्यूबिक किलोमीटर है। अन्ध महासागर सभी महासागरों में सबसे पुराना है जो की डायनासोर के समय से है। इस महासागर में आज भी ऐसी कई चीजें दबी हुई है जो की खोजकर्ताओं के लिए एक दिलचस्प विषय है।
पहला महासागर जो की हवाई जहाज और समुद्री जहाज से पार किया गया था वो अंध महसागर ही है। अंध महासागर में कई छिपी हुई बर्फीली चट्टानें हैं। दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री जहाज टाइटैनिक भी अंध महासागर में ही डूबा था। इतना ही नहीं दुनिया की सबसे रहस्यमई जगह बरमूडा ट्रायंगल भी अंध महासागर में ही मौजूद है।

यह भी जानिए: समस्त ऋतुओं के नाम और उनसे जुड़ी कुछ जानकारी

 

4. उत्तरध्रुवीय महासागर | Arctic Ocean in Hindi

Arctic Ocean
उत्तरध्रुवीय महासागर दुनिया का सबसे छोटा महासागर है। इसका कुल छेत्रफल 14060000 स्क्वायर किलोमीटर है। यह महासागर अमेरिका, आइसलैंड, ग्रीनलैंड, नॉर्वे, कनाडा और रूस जैसे देश की सीमाओं को छूता है। यह महासागर पृथ्वी के नार्थ पोल पर स्थित है। इसलिए इस महासागर के अधिकतर हिस्सों में बर्फ के ग्लेशियर ही देखने को मिलते हैं। यही वजह है की यह सभी महासागरों में सबसे ठंडा महासागर है। इतना ठंडा होने के कारण इस महासागर पर जीव जंतु बहुत ही कम पाए जाते हैं। सभी महासागरों में से सबसे कम खरा पानी इसी महासागर का है।

 

5. दक्षिण ध्रुवीय महासागर | Antarctic Ocean in Hindi

Antarctic Oceanयह महासागर दुनिया का चौथा सबसे बड़ा महासागर है। इसका कुल छेत्रफल 20,327,000 स्क्वायर किलोमीटर है। यहाँ महासागर साउथ पोल के पास स्थित है इसलिए इसे दक्षिण ध्रुवीय महासागर कहा जाता है। सर्दियों के समय में इस महासागर के अधिकतर हिस्सों में बर्फ जम जाती है। पेंगुइन की सबसे ज्यादा प्रजातियां अंटार्टिका द्वीप पर पाई जाती हैं जो की दक्षिण ध्रुवीय महासागर से ही लगा हुआ है। पृथ्वी के दक्षिण ध्रुव के पास स्थित होने से इस महासागर के तापमान में एकाएक बदलाव होते रहते हैं जिससे की खोजकर्ताओं को इसके मौसम की स्थिति भाप पाना काफी मुश्किल लगता है।

 

तो दोस्तों हम आशा करते हैं की आपको विश्व में कौन कौन से महासागर हैं व इनके नाम क्या क्या हैं (Mahasagar ke naam) इसकी जानकारी हो गयी होगी आपको ये जानकारी (Ocean name in hindi) कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

9 COMMENTS

  1. Very use full knowledge for competitive exam purpose…

  2. दयानन्द jha

    आप के द्वारा दी गई बहुत अच्छी hai

  3. Very useful knowledge for everyone. The people who don’t know about these mahasagar.then it’ became very useful. Thank you..🙏

  4. Santosh kumar tiwari

    Thank u so much for this knowledge . This is really a very usefull knoledge

  5. Very usefull knowledge..

Leave a Reply to दयानन्द jha Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here