solar system in hindi

हमारे ग्रह पृथ्वी के अलावा दुनिया में और कौन कौन से ग्रह हैं यह जानना शुरू से ही एक रोचक विषय रहा है। वैसे बात करें अगर पृथ्वी के आस पास के ग्रहों की जो की पृथ्वी के साथ मिल कर एक सौर मंडल बनाते हैं तो इसकी जानकारी में आज कई चीजें मौजूद हैं। जबकि सौर मंडल के बाहर के ग्रह और उनकी दुनिया पर आज भी वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। तो अगर आप अपने सौर मंडल और उनके ग्रहों की जानकारी देखना चाह रहे हैं तो पड़ते रहिए ये पूरा लेख क्युकी इसमें हम आपको सौर मंडल क्या है (Solar system in hindi) और उसमे कौन कौन से ग्रह हैं (Planets name in hindi) के बारे में विस्तार से बताएंगे।

 

सौर मंडल क्या है | Solar system in hindi

सूर्य तथा उसकी परिक्रमा करने वाले ग्रहों, उपग्रहों, उल्का, क्षुद्रग्रहों, पूछताल तारों तथा अन्य धूलिय कणों को संयुक्त रूप से सौर मंडल कहा जाता है। सौर मंडल के केंद्र में सूर्य स्थित है तथा समस्त पिंड इसका चक्कर लगाते हैं। तारे के सामान सूर्य की ऊर्जा का स्त्रोत नाभिकीय संलयन है जिसका कारण हाइड्रोजन परमाणु का हीलियम में बदलना है। सौर्य मंडल के प्रत्येक ग्रह अपने आकार स्वरुप तापक्रम में काफी भिन्नता रखते हैं।

 

सौर मंडल में कितने ग्रह हैं | Solar system planets in hindi

सौर मंडल में कई सारी चीजें मौजूद हैं ऐसे में प्रश्न ये उठता है की आखिर एक सौर मंडल में कुल कितने ग्रह उपस्थित हैं। तो आपको बता दें की हमारे सौर मंडल में कुल 8 ग्रह उपस्थित हैं।

सौर मंडल में मौजूद ये ग्रह अलग अलग आकार के हैं और सभी ग्रह एक नियमित ढंग से सूर्या की परिक्रमा करते हैं। बता दें की इन ग्रहों के पास स्वयं का प्रक्राश नहीं होता बल्कि ये सूर्या के प्रकाश से ही प्रकाशित होते हैं। सौर मंडल में मौजूद इन ग्रहों में से सूर्या के निकट उपस्थित पहले 4 ग्रहों को inner planets या terrestrial Planets कहते हैं। जबकि बाकी 4 ग्रह जो सूर्य से दूर उपस्थित हैं उन्हें outer planets या Jovian Planets कहते हैं।

 

ग्रहों के नाम क्या हैं | Planets name in hindi

Planets in solar system

जैसा की हमने अभी बताया की सौर मंडल में कुल 8 ग्रह उपस्थित हैं। तो चलिए अब हम आपको बताते हैं की कौन-कौन से है ये ग्रह और अंग्रेजी व हिंदी में इन ग्रहों को किस नाम से बुलाते हैं।

Planets Name List
Planets (In English)              Planets (In Hindi)
1. Mercury                      –                        बुध
2. Venus                         –                       शुक्र
3. Earth                          –                       पृथ्वी
4. Mars                           –                       मंगल
5. Jupiter                        –                       ब्रस्पति
6. Saturn                        –                        शनि
7. Uranus                        –                       अरुण
8. Neptune                      –                       वरुण

 

ग्रहों के बारे में विस्तृत जानकारी | Brief Information of all the Planets in hindi

अभी हमने आपको सौर्य मंडल में मौजूद सभी ग्रहों के नाम बताए। चलिए अब एक-एक कर के आपको सभी ग्रहों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

 

1. Mercury | बुध

Mercury planet

सूर्य के सबसे निकट और सबसे छोटा ग्रह बुध है। इसका ताप बहुत अच्छा होता है। इस ग्रह पर वायुमंडल व जल नहीं है। बुध अधिकांश समय तक सूर्य की चकाचौंध में छिपा रहता है अतः उसे देखना अत्यंत कठिन है। तथापि सूर्योदय से तुरंत पूर्व व सूर्यास्त के तुरंत पश्चात इसे क्षितिज रेखा पर देखा जा सकता है।

 

बुध ग्रह से जुड़े कुछ और रोचक तथ्य | Some facts about Mercury Planet

  • यह ग्रह सूर्य की परिक्रमा 88 दिनों में पूरी करता है।
  • बुध ग्रह का कोई उपग्रह नहीं है।
  • बुध ग्रह का घनत्व 5.5 है जो की लगभग पृथ्वी के बराबर ही है।
  • सूर्य के सबसे निकट स्थित होने के बाबजूद बुध सौर्य मंडल के सबसे गर्म ग्रहों में दूसरे स्थान पर है।
  • बुध ग्रह पर गुरत्वाकर्षण पृथ्वी की अपेक्षा सिर्फ 38% ही है।

 

2. Venus | शुक्रVenus imageयह ग्रह पृथ्वी के सबसे निकट है। रात के समय आसमान में चन्द्रमा के बाद सबसे चमकता हुआ आकाशीय पिंड शुक्र ही है। सुबह के समय यह पूर्वी आसमान में और शाम के समय पश्चिमी आसमान में दिखाई देता है इसलिए इसे भोर का तारा भी कहते हैं।

 

शुक्र ग्रह से जुड़े कुछ और रोचक तथ्य | Some facts about Venus Planet

  • शुक्र ग्रह सौर मंडल का सबसे गर्म ग्रह है।
  • शुक्र अपनी धुरी पर बेहद धीमी गति से घूमता है इसलिए इस ग्रह पर 1 दिन पृथ्वी के 1 साल के बराबर होता है।
  • इस ग्रह का द्रव्यमान तथा आकार पृथ्वी के सामान होने के कारण इसे पृथ्वी की बहन भी कहा जाता है।
  • यह ग्रह स्वयं पर आपतित सूर्य प्रकाश के लगभग 75% भाग को परावर्तित (reflect) कर देता है इसलिए सर्वाधिक चमकदार दिखाई देता है।
  • इस पर सक्रीय ज्वालामुखी पाए जाते हैं जिसके कारण इसके वायु मंडल में सल्फर डाई ऑक्साइड के बादल फैले रहते हैं।

 

3. Earth | पृथ्वी

Earth images

अंतरिक्ष से देखने पर हरियाली एवं जल के कारण पृथ्वी का धरातल हरे अवं नीले रंग का दिखाई देता है। पृथ्वी पर सूर्या का तापमान ना तो बहुत अधित रहता है और ना ही बहुत कम। पृथ्वी पर वायुमंडल है जिसमे प्रमुख रूप से ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड और सूक्ष्म मात्रा में ओजोन आदि उपस्थित है। तापमान, ऑक्सीजन एवं जल की उपयुक्त परिस्थितियों के कारण केवल पृथ्वी पर ही जीवन संभव है। यहाँ का वायु मंडल जीवन की सुरक्षा एवं संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

पृथ्वी से जुड़े कुछ और रोचक तथ्य | Some facts about Earth Planet

  • पृथ्वी को नीला ग्रह भी कहा जाता है।
  • यह सूर्य की परिक्रमा 365 दिन 5 घंटे व 48 मिनिट में पूरी करता है।
  • पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह चन्द्रमा है।
  • पृथ्वी आकार में सौर मंडल का तीसरा सबसे बड़ा ग्रह हैं।
  • सूर्या से इसकी दूरी 15 करोड़ किलोमीटर है।

 

4. Mars | मंगल

Mars planet

शुक्र के बाद पृथ्वी का निकटम ग्रह मंगल है। यह पृथ्वी से मिलता जुलता ग्रह है। इस ग्रह पर एक दिन पृथ्वी की तरह 24 घंटे का ही होता है। इसके वायु मंडल में अल्प मात्रा में ऑक्सीजन, कार्बन डाइऑक्साइड, नाइट्रोजन व अन्य गैसें हैं। इस ग्रह पर अब तक जल के संकेत नहीं मिल पाए हैं इसलिए इस ग्रह पर अब तक परिस्थितियां जीवन के अनुकूल नहीं हैं हलाकि वैज्ञानिकों द्वारा खोज जारी है।

 

मंगल ग्रह से जुड़े कुछ और रोचक तथ्य | Some facts about Mars Planet

  • मंगल सौर मंडल का दूसरा सबसे छोटा ग्रह है।
  • इस ग्रह के दो उपग्रह हैं जिनके नाम फोबोस (Phobos) तथा डेमोस (deimos) हैं।
  • यह ग्रह सूर्य की परिक्रमा 687 दिनों में पूरी करता है।
  • सौर मंडल के सभी ग्रहों में से सबसे बड़े तूफान मंगल ग्रह पर ही अनुभव किए जाते हैं।
  • मंगल ग्रह की मिट्टी में लोहे के ऑक्साइड की मात्रा अधिक है जिसके कारण इसकी सतह का रंग लाल है इसी वजह से इसे लाल ग्रह भी कहा जाता है।

 

5. Jupiter | ब्रस्पति

Jupiter planet

इस ग्रह का निर्माण मुख्या रूप से हाइड्रोजन एवं हीलियम से हुआ है। इस ग्रह की सतह पर विशाल रक्तिम धब्बा (great red spot) देखा गया है। ऐसा अन्य किसी ग्रह पर नहीं है। इसका द्रव्यमान अन्य ग्रहों से अधिक हैं। अधिक द्रव्यमान होने के कारण यह पास से गुजरने वाले आकाशीय पिंड पर प्रबल गुरुत्वाकर्षण बल आरोपित करता है। यह गुरुत्वाकर्षण बल इतना शक्तिशाली होता है की इसके पास से गुजरने वाले कुछ आकाशीय पिंड अपने मार्ग से विचलित भी हो जाते हैं। कुछ धूम केतु तो टूट तक जाते हैं।

 

ब्रस्पति ग्रह से जुड़े कुछ और रोचक तथ्य | Some facts about Jupiter Planet

  • ब्रस्पति सौर मंडल का सबसे बड़ा ग्रह है।
  • यह ग्रह सूर्य की परिक्रमा 11.9 वर्ष में पूरी करता है।
  • इस ग्रह के 67 उपग्रह हैं और उनमे गैनिमीड (Ganymede) सबसे बड़ा है।
  • इस ग्रह के पास स्वयं की रेडियो ऊर्जा है इसलिए यह ग्रह तारे तथा ग्रह दोनों के गुणों से उक्त है।
  • ब्रस्पति को देवताओं का गुरु (Master of gods) भी कहा जाता है।

 

6. Saturn | शनि

saturn planet

सौर मंडल का दूसरा सबसे बड़ा ग्रह शनि है। ब्रस्पति की भाँती शनि भी मुख्या रूप से हाइड्रोजन और हीलियम से ही निर्मित है। यह ग्रह अत्यधिक ठंडा है इसका तापमान लगभग -180 डिग्री सेल्सियस है। शनि का धरातल सैकड़ों संकीर्ण विलायों (rings) से घिरा हुआ है। पूरे सौर मंडल में शनि ही एक मात्र ऐसा ग्रह है जिस पर स्पस्ट एवं सुदर्शन वाले प्रणाली है।

 

शनि ग्रह से जुड़े कुछ और रोचक तथ्य | Some facts about Saturn Planet

  • शनि नग्न आखों से दिखाई देने वाला अंतिम ग्रह है।
  • इस ग्रह के 63 उपग्रह हैं जिसमे से टाइटन (titan) शनि का सबसे बड़ा उपग्रह है।
  • टाइटन वायुमंडल का एकमात्र ऐसा उपग्रह है जिसके पास स्वयं का स्थायी वायुमंडल है।
  • शनि सूर्य की परिक्रमा 29.5 वर्ष में करता है।
  • शनि को ग्लोब ऑफ गैसेस भी कहा जाता है।

 

7. Uranus | अरुण

Uranus planet

यह ग्रह नग्न आँखों से नहीं देखा जा सकता इसकी ग्रह की खोज टेलिस्कोप की सहायता से की गई थी। सन 1781 में विलियम हरशेल ने इस ग्रह की खोज की थी। यह ग्रह भी मुख्यता हाइड्रोजन और हीलियम से ही निर्मित है तथा इसके परत में भी कुछ वलय (rings) हैं। इस ग्रह को इन्द्र भी कहते हैं और यह मुख्या रूप से हरे रंग के गोले जैसा दिखाई देता है।

 

अरुण ग्रह से जुड़े कुछ और रोचक तथ्य | Some facts about Uranus Planet

  • अरुण सौर मंडल का सबसे ठंडा ग्रह है इसका तापमान लगभग -224 डिग्री सेल्सियस है।
  • शनि के बाद अरुण ही सौरमंडल का दूसरा सबसे कम घनत्व वाला ग्रह है।
  • इस ग्रह के 27 उपग्रह हैं।
  • वायेजर 2 ही एकमात्र ऐसा अंतरिक्ष यान है जो अब तक अरुण ग्रह के करीब पहुँचा है।
  • यह ग्रह सूर्य की परिक्रमा 84 वर्ष में पूरी करता है।

 

8. Neptune | वरुण

Neptune planet

आकार एवं संरचना में यह ग्रह लगभग अरुण जैसा ही है। इस ग्रह की खोज ‘जीन जोसफ ली वर्रिएर’ द्वारा की गई थी। सौर मंडल में Jovian Planets में आने वाले ग्रहों में यह अंतिम ग्रह है। सूर्य से अत्यधित दूरी होने के कारण यह भी एक ठंडा ग्रह है। इस ग्रह का तापमान करीब -200 डिग्री सेल्सियस रहता है।

 

वरुण ग्रह से जुड़े कुछ और रोचक तथ्य | Some facts about Neptune Planet

  • पूरे सौर मंडल में ब्रस्पति ग्रह के बाद सबसे अधिक गुरुत्वाकर्षण बल वरुण ग्रह पर ही मौजूद है।
  • वरुण सूर्य की परिक्रमा 165 वर्षों में पूरी करता है।
  • इसे हरा ग्रह भी कहा जाता है।
  • इस ग्रह के 13 उपग्रह हैं।
  • ट्राइटन तथा ऐन इसके दो बड़े उपग्रह हैं।
यह भी पढ़िए: अंतरिक्ष की जानकारी और इसके कुछ अनसुने तथ्य

 

नोट : कुछ समय पहले तक सौर मंडल में 9 ग्रह हुआ करते थे। जिसमें से नौवा यानी अंतिम ग्रह Pluto (यम) था। परन्तु वर्ष 2006 में चेक गणराज्य के प्राग में हुए इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन के सम्मलेन में वैज्ञानिकों ने इस ग्रह का दर्जा छीन लिया। यह इसलिए क्युकी सूर्य की परिक्रमा करते समय इसकी कक्षा वरुण ग्रह (Neptune) का अतिक्रमण करती थी साथ ही Pluto (यम) एक बौना ग्रह भी था। इसलिए इसे सौरमंडल में ग्रहों की सूची से हटाते हुए बौने ग्रहों की सूची में डाल दिया गया है।

 

तो दोस्तों हम आशा करते हैं की आपको सौर मंडल क्या है (solar system in hindi) व इसमें कौन कौनसे ग्रह हैं (planets name in hindi) इसकी जानकारी हो गयी होगी आपको ये जानकारी कैसी लगी नीचे कमेंट करके अवश्य बताइए। इस पोस्ट को शेयर करें और हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

9 COMMENTS

  1. Dr PRADEEP JAISWAL

    Uranus is known as “Varuni” in hindi, not “Arun”. “Arun” is hindi name for Sun.

    • Varuni ka matlab to Madira hoti hai.
      Pradeep ji, can you please give us the source of your information?

  2. We have 9 planets . Are you following NASA and christianity?

  3. jhakkasss………. mja aa gya pdh krr…….

  4. Planets discovered 10 earth s

  5. Can we say neptune to Neptune in hindi

Leave a Reply to Arjun Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here