tv ka avishkar kisne kiya

About Tv ka avishkar kisne kiya: जहाँ पहले के जमाने में नृत्य और नुक्कड़ नाटकों से लोग अपना मन बहलाया करते थे वहीं आज की अगर बात करें तो अब सबसे बढ़िया मनोरंजन का केंद्र Television है। टीवी में सबसे अच्छी बात यह है की इसमें मनोरंजन पाने के लिए आपको कहीं जाने की जरुरत नहीं बस इसे On करो और अपनी मन चाहे चीज देख लो। टीवी पर गीत, नृत्य, नाटक और फिल्मों जैसे कई मनोरंजन की चीजें तो होती ही हैं साथ ही कई उत्पादों की जानकारी और देश विदेश की ख़बरें भी यहाँ से हमें पल भर में मिल जाती हैं। इसी लिए टेलीविज़न आज एक बहुत ही उपयोगी चीज बन गयी है।

अब रोजाना हम टीवी पर ना जाने ही कितने घंटे बिता देते हैं ऐसे में कभी आपके दिमाग में यह विचार आया है की आखिर इस tv ka avishkar kisne kiya? अगर आप जानना चाहते हैं इस सवाल का जवाब तो बस पढ़ते रहिये ये पोस्ट क्यूंकि आज हम आपको ना सिर्फ टेलेविज़न के आविष्कारक के बारे में बताएंगे बल्कि टीवी से जुड़ी और भी कुछ रोचक जानकारी प्रदान करेंगे।

टेलीविजन का आविष्कार किसने किया | Tv Ka Avishkar Kisne Kiya

टेलीविज़न का आविष्कार साल दर साल होता रहा है। हर बार एक नयी तकनीक ला कर टीवी को और अच्छा बनाने की कोशिश की गई है।

टेलीविज़न का आविष्कार सर्वप्रथम सन 1925 में जॉन लॉगी बेयर्ड (John Logie Baird) द्वारा किया गया। जॉन ने अपने इस उपकरण का नाम टेलीविज़न नहीं बल्कि The televisor रखा था। जॉन ने टीवी पर कठपुतली की छवि को प्रसारित करके लोगों को दिखाया था। उन्होंने इस कठपुतली का नाम स्टिकी बिल रखा था। बता दें की अपने इस invention को promote करने के लिए जॉन डेली एक्सप्रेस अखबार के दफ्तर में चले गए थे। जहाँ उनके इस आविष्कार को देख खबर संपादक उस समय डर गया था।

 

सन 1925 में जॉन द्वारा मैकेनिकल टेलीविज़न बनाने के बाद सन 1927 में पहला इलेक्ट्रॉनिक टेलीविज़न बना। इस आविष्कार को अंजाम फिलो फार्न्सवर्थ (Philo Farnsworth) ने दिया। फिलो ने इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने के बाद इसका सार्वजनिक प्रदर्शन September 3, 1928 को किया। बता दें की उस समय फिलो की उम्र महज 21 वर्ष थी।

Philo Farnsworth

मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक टेलेविज़न का आविष्कार होने के बाद अब समय था लोगों के बीच कलर टीवी लाने का तब सन 1938 में जर्मन इंजीनियर Werner Flechsig ने Shadow Mask कलर टीवी का आविष्कार किया। इसके बाद सन 1939 में, टीवी को पहली बार न्यूयॉर्क के वर्ल्ड फेयर और सैन फ्रांसिस्को में अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया।

सन 1939 तक और भी लोगों द्वारा टीवी का अलग अलग तकनीक से आविष्कार होते रहे। परन्तु अब तक सार्वजनिक तौर पर टीवी बनाकर बेचे नहीं गए थे। ऐसे में सर्वप्रथम टीवी का विनिर्माण DuMont Company द्वारा सन 1939 में शुरू किया गया। सन 1946 में, DuMont कंपनी का टीवी नेटवर्क दुनिया का पहला नेटवर्क बन गया था। यह नेटवर्क मूल रूप से टेलीविजन सेट बेचने के लिए स्थापित किया गया था।

इसके बाद CBA साइंटिस्ट ने Peter Goldmark के निर्देश पर John Logie Baird के सिद्धांत को ही आगे ले जाते हुए इसी आधार पर पहला मैकेनिकल कलर टीवी बनाया। गोल्डस्मार्क ने सन 1946 में संघीय संचार आयोग (Federal Communications Commission) को अपना ये रंगीन टीवी सिस्टम दिखाया। इसके बाद सन 1948 में अमेरिका में लगभग एक मिलियन टेलीविजन सेट बेचे गए।

टीवी की इतनी अधिक डिमांड को देखते हुए अब साल दर साल इसकी तकनीक में सुधार होता गया और नतीजा आज LCD और LED जैसे उच्च गुडवत्ता वाले टीवी बाजार में उपलब्ध हैं।

 

टीवी के आविष्कारकों की संक्षिप्त जानकारी | Detailed Information of the Inventor of Television

 

जैसे की ऊपर बताया गया टेलीविज़न का आविष्कार साल दर साल और पीड़ी दर पीड़ी होता हुआ आया है। इसकी अलग-अलग तकनीक का आविष्कार यूं तो कई व्यक्तियों द्वारा किया गया है परन्तु मुख्या आविष्कारक John Logie Baird को माना जाता है। बता दें की जॉन को फादर ऑफ टेलीविज़न के नाम से भी जाना था। तो चलिए आपको उनके बारे में थोड़ी और संक्षिप्त जानकारी देते हैं।

John Logie Baird

सन 1925 में सर्वप्रथम टीवी का आविष्कार करने वाले John Logie Baird का जन्म 13 August 1988 को Helensburgh (Scotland) में हुआ। जॉन के पिता Reverend John Baird द चर्च ऑफ स्कॉटलैंड के मिनिस्टर थे। जॉन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने शहर हेलेंसबर्गः के लारचफील्ड अकाडेमी (Lomond School) से हासिल की। इसके बाद तकनीकी शिक्षा हासिल करने जॉन स्कॉटलैंड टेक्निकल कॉलेज (यूनिवर्सिटी ऑफ ग्लासगो) चले गए।

तकनीकी पढाई के साथ साथ जॉन ने इंजीनियरिंग अपरेंटिस की नौकरी भी की। तभी प्रथम विश्व युद्ध शुरू हो जाने से उन्हें ब्रिटिश आर्मी की तरफ से युद्ध में हिस्सा लेना पड़ा। इससे उनका डिग्री कोर्स बाधित हो गया और वे स्नातक नहीं हो पाए।

सन 1915 में उन्हें अनफिट होने की वजह से सेना से निकलना पढ़ा। फिर वे वापिस से अपनी तकनीकी क्षेत्र की तरफ लौटते हुए Clyde Valley इलेक्ट्रिकल पावर कंपनी में काम करने लगे। उस समय टेलीविज़न बनाने के लिए विभिन्न लोगों द्वारा प्रयोग जारी थे। इसी कतार में जुड़ते हुए जॉन ने भी अपने प्रयोग जारी रखे और फिर आश्चर्यजनक सफलता हासिल करते हुए सन 1925 में टेलीविज़न का आविष्कार किया।

 

कितने तरह के टेलीविजन बाजार में हैं उपलब्ध | Types of Television

तकनीकी रूप से अगर बात करें तो आज मुख्यता 5 तरह के टेलीविज़न बाजार में उपलब्ध हैं जो की इस प्रकार हैं –

1. CRT

CRT का फुल फॉर्म Cathode ray tube है। इसमें cathode ray tube तकनीक का इस्तेमाल किया गया है इसलिए इसे CRT कहते हैं। यह वैक्यूम ट्यूब एक छवि बनाने के लिए एक स्क्रीन पर इलेक्ट्रॉनों को प्रोजेक्ट करता है।

 

2. Plasma Tv

plasma tv

सन 1990 में प्लाज्मा टीवी बनने की शुरुआत हुई थी जबकि इसके टीवी आते-आते अत्यधिक समय लग गया। इसमें CRT की अपेक्षा टीवी का display फ्लैट होता है। प्लाज्मा टीवी आते ही भारत में बहुत चलीं थी बाद में इनकी जगह Lcd और Led Tv ने ले ली।

 

3. LCD Tv

lcd tv

LCD का फुल फॉर्म Liquid-crystal-display है। इसमें Liquid crystal display तकनीक का इस्तेमाल करके इमेज को बनाया जाता है। एलसीडी टीवी समान डिस्प्ले आकार के कैथोड रे ट्यूब (CRTs) की तुलना में बहुत पतले और हल्के होते हैं।

 

4. LED Tv

led tv

LED का फुल फॉर्म Light-emettinge-diode है। इसमें एक organic compound होता है जो बिजली के जवाब में प्रकाश उत्सर्जित करता है। जो की चित्र के रूप में हमें टी पर दिखता है। LED टीवी आज के ज़माने की नई तकनीक पर निर्भर है और यह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है।

 

5. OLED Tv

oled tv

OLED का फुल फॉर्म organic light-emitting diode है। यह LED का ही एक प्रकार है। इसमें emissive electroluminescent layer होती है जो की इलेक्ट्रिक करंट को लाइट में परिवर्तित कर टीवी की स्क्रीन पर दिखाती है। टीवी की स्क्रीन की अतिरिक्त इस तकनीक का इस्तेमाल कंप्यूटर मॉनिटर और मोबाइल की स्क्रीन पर भी किया जाता है।

 

तकनीकी प्रकारों के अलावा टीवी को और भी अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार विभाजित किया जाता है। जैसे की Screen के हिसाब से Flat Tv और Curve टीवी। Resolution के हिसाब से Hd Tv (720p), full Hd Tv (1080p) और 4K (2160p) टीवी। features के हिसाब से Smart Tv और Voice Activated Tv, Hdr टीवी।

 

टेलीविजन से जुड़े कुछ और रोचक तथ्य | Interesting Facts related to Television

1. भारत में टेलीविज़न की शुरुआत 15 September 1959 को दिल्ली में हुई थी।

2. घर में टेलीविज़न का प्रयोग भारत में सर्वप्रथम कलकत्ता की Neogi परिवार में किया गया था

3. टेलीविज़न के आविष्कारक Philo T Farnsworth ने अपने खुदके ही बच्चों को टीवी देखने पर रोक लगा दी थी। उनका बच्चों से कहना था की इसमें कुछ भी सार्थक और आपके देखने लायक नहीं है।

4. सन 1982 में सोनी ने पहला पॉकेट साइज का टीवी बनाया था। इस टीवी का डिस्प्ले screen मात्र 5 सेंटीमीटर का था।

5. आज के समय में टीवी के बड़े साइज को बेहतर माना जाता है इसी डिमांड को देखते हुए पैनासोनिक ने वर्ष 2012 में 157 इंच का टीवी बना दिया। बता दें की इसकी कीमत 600,000 यूरो (लगभग 5,44,48,615.80 रूपए) है।

6. औसतन एक इंसान अपनी जिंदगी के 10 साल टीवी देखते हुए बिता देता है।

7. अब तक सैमसंग के 427 मिलियन से भी ज्यादा टीवी सेट दुनिया भर में बेचे जा चुके हैं।

 

यह भी जानिए : Mobile का आविष्कार किसने किया और कब? जानिए

 

तो दोस्तों ये थी टीवी से जुड़ी कुछ जानकारी हम आशा करते हैं कि अब आपको tv ka avishkar kisne kiya याद रहेगा। अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के बीच शेयर जरूर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

3 COMMENTS

  1. Divyanshi Patil

    Good Information About Tv

  2. Nice information about TV

Leave a Reply to Shailesh yadav Cancel reply

Please enter your comment!
Please enter your name here