bio oil in hindi

About Bio Oil in Hindi: बाजार में आज कल कई तरह के तेल आते हैं ऐसे में बायो ऑयल (Bio Oil) क्या होता है इसके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आमतौर पर लोग इसे बाकी तेलों की तरह बालों में लगाने वाला कोई मामूली तेल समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। शायद आपने भी टीवी पर इसका विज्ञापन देखा हो परन्तु इसे नजरअंदाज कर दिया हो। अगर आप अब तक इस तेल से परिचित नहीं हैं तो यह वाकई दुर्भाग्य की बात है। बता दें की बायो ऑयल बहुत ही लाभकारी तेल है यह आपकी कई तरह से सहायता कर सकता है। बायो ऑयल के तमाम फायदे (Bio oil benefits in hindi) जानने के लिए बस पड़ते रहिये इस लेख को क्युकी आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बायो ऑयल की समस्त जानकारी प्रदान करेंगे।

 

बायो ऑयल क्या है | Bio Oil in Hindi

बायो ऑयल को ड्राई आयल के नाम से भी जाना जाता है। बायो ऑयल में विटामिन-ऐ-भरपूर मात्रा में पाया है। बायो ऑयल एंटी एजिंग त्वचा एवं डिहाइड्रेटेड स्किन को ठीक करने में मदद करता है। बायो ऑयल वेटलेस होता है साथ ही इस ऑयल को स्किन बहुत जल्दी अब्जॉर्ब कर लेती है। ज्यादातर इसके बारे में ये जाना जाता है की ये सिर्फ स्ट्रेच मार्क्स हटाने का काम हे करता है लेकिन ऐसा नहीं है, बता दें कि बायो ऑयल स्ट्रेच मार्क्स को तो हटाता ही है साथ ही अनेक प्रकार की त्वचा सम्बंधित समस्याओं का भी समाधान करता है।

 

कैसे बनता है बायो ऑयल | Bio Oil hindi me

बायो ऑयल का मुख्य स्तोत पसलिन तेल है। बायो ऑयल में विटामिन ए और विटामिन ई पाया जाता है। इसमें कैलेंडुला तेल, रोजमेरी तेल, लैवेंडर का तेल, कैमोमाइल तेल को मिलाकर बायो ऑयल को बनाया जाता है। बायो तेल बहुत ही लाभकारी तेल है इसमें हानिकारक तत्वों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।

 

बायो आयल के फायदे | Bio Oil benefits in Hindi

बाजार में कई प्रकार के तेलों की वैरायटियां उपलब्ध हैं जैसे कि कोकोनट ऑयल, मस्टर्ड ऑयल, ऑलिव ऑयल, आदि लेकिन सबसे अच्छा परिणाम बायो ऑयल देता है। तो आइये जानते कि बायो ऑयल के क्या फायदे हैं।

 

1. स्ट्रेच मार्क्स को हटाए | It removes Strech Marks

हमारे शरीर के कुछ भागो में स्ट्रेच मार्क्स दिखने लगते हैं जिसकी बजह से हमारा शरीर बदसूरत लगने लगता है। स्ट्रेच मार्क्स किसी भी उम्र में किसी भी व्यक्ति को हो सकते हैं। स्ट्रेच मार्क्स पेट पर, जांघो पर, कूल्हों पर, हाथों पर, आदि भागों पर अधिक देखने को मिलते हैं। वैसे तो स्ट्रेच मार्क्स किसी भी उम्र के व्यक्ति को चाहे महिला हो या पुरुष हो सकते हैं परन्तु इस परेशानी से सबसे ज्यादा महिलाओं को गुजरना पड़ता है। प्रेग्नन्सी के दौरान महिलाओं का पेट बढ़ जाता है, पेट बढ़ने के कारण त्वचा पर खिचाव पड़ता है जिससे स्ट्रेच मार्क्स हो जाते हैं। इतना ही नहीं प्रेग्नन्सी के बाद पेट की स्किन सुकड़ने लगती है जिससे स्ट्रेच मार्क्स गहरे हो जाते हैं और दिखने में बहुत भद्दे लगने लगते हैं। पेट से स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए बायो ऑयल का इस्तेमाक किया जाता है। यदि लगातार तीन से चार महीने बायो ऑयल स्ट्रेच मार्क्स पर लगाएं तो इससे आपके स्ट्रेच मार्क्स धीरे-धीरे नष्ट हो सकते हैं।

 

2. मैककप प्राइमर के रूप में करे काम | Work as a makeup primer

फॉउंडशन लगाने से पहले प्राइमर लगाया जाता है, यदि प्राइमर नहीं लगाते तो फेस की स्किन निष्प्रभ हो जाती है। अब वैसे तो बज़ार में कई ब्रांड के प्राइमर उपलब्ध हैं लेकिन इनमें से कई त्वचा के लिए नुकसानदायक भी होते हैं। ऐसे में बता दें कि बायो ऑयल एक ऐसा तेल है जो प्राइमर का काम करता है और तो और इससे त्वचा को किसी तरह का नुकसान भी नहीं होता। तो इसलिए मैककप करने से पहले आप अपनी त्वचा पर बायो ऑयल लगा सकते हैं। इसे लगाने से आपकी त्वचा नरम हो जाएगी और मैककप करने का आधार बन जायेगा।

 

3. दमकती चमकती स्किन का राज बायो ऑयल | Helps to Glow your skin

पिम्पल्स (मुंहासो) के दाग पुरे चेहरे को ख़राब कर देते हैं। इसके अलावा चिकनपॉक्स के मार्क्स भी स्किन से जाने में कई साल लगा देते हैं। यदि आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो बता दें कि आप बायो आयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि आप बायो ऑयल का इस्तेमाल स्किन के निशान, दाग मिटाने के लिए करते हैं तो तीन से चार हफ्ते में निशानों को आसानी से मिटाया जा सकता है। बायो आयल जले हुए निशान, कटे के निशान को भी मिटा देता है जिससे आपकी त्वचा साफ़ और चमकती हुई नजर आने लगती है।

Also read : पाएं मुहांसों से छुटकारा

 

4. बालों को दे मजबूती | Bio Oil gives strength to your hair

मजबूत व घने बाल सभी को पसंद होते हैं लेकिन कई बार बालों में रूसी हो जाती है और इस वजह से बाल झड़ने भी लगते हैं। यदि आपके बाल रूसी की बजह से झड़ते है तो बायो ऑयल में नीबू का रस मिलाकर अपने बालों में लगाएं। ऐसा करने से बालों का झड़ना तो बंद होगा ही साथ ही बाल लंम्बे और मजबूत भी होंगे।

 

5. बायो ऑयल से हटाये झुर्रियां | Bio Oil helps to remove wrinkles

अक्सर तनाव होने से, कंप्यूटर पर ज्यादा काम काज करने से, कमजोरी से व और भी कई कारणों के चलते हमारे चेहरे पर और आँखों के नीचे कम उम्र में ही झुरिंयां पड़ जाती हैं। जो कि कई लोशन और दवाइयां लेने के बाद भी ठीक नहीं होतीं। यदि आपकी स्किन पर भी झुर्रियां हैं तो आप बायो ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए रात को सोते समय तीन से चार बून्द बायो ऑयल की लें। अब दस मिनिट तक चेहरे और आँखों के नीचे मसाज करें, मसाज करने के बाद चेहरे को ऐसा ही छोड़ दें। सुबह चेहरे को ठन्डे पानी से धोलें। हफ़्ते में ऐसा चार बार करें। इसके इस्तेमाल से आपकी झुर्रियां पूरी तरह नष्ट हो जाएँगी।

 

6. मेकअप रिमूवर के रूप में करें इस्तेमाल | Use as a makeup remover

मेकअप लगाने के बाद सोने से पहले इसको हटाना भी बेहद जरूरी है। मैककप को रिमूव करने के लिए मैककप रिमूवर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में कई बार मेकअप रिमूवर भी स्किन पर रियेक्ट कर जाता है। ऐसे में बता दें की आप मैककप रिमूवर के स्थान पर बायो ऑयल से भी अपने मैककप को रिमूव कर सकते हैं। इस उपयोग के इस्तेमाल के लिए थोड़ा सा बायो ऑयल लें और उसमे रुई भिगोकर चेहरे पर लगाएं। इस उपाय के इस्तेमाल से आपका पूरा मैककप आसानी से रिमूव हो जायेगा।

 

7. फुल बॉडी को करे मॉइस्चराइज | Bio oil moisturize your body

शरीर के हर एक अंग का ख्याल रखना जरुरी होता है लेकिन समय के आभाव के कारण हम पूरी बॉडी को समय नहीं दे पाते, जिससे कि बॉडी में रूखापन आ जाता है। बता दें कि इस समस्या से उभरने के लिए बायो ऑयल बड़ा फायदेमंद है। यह आपकी पूरी बॉडी को मॉस्चराइज़ रख सकता है। इसके लिए नहाते वक़्त एक बाल्टी पानी में चार बून्द बायो ऑयल की डालकर इस पानी से नहाएं एवं नहाने के बाद बायो ऑयल को ही शरीर से लगाएं। इस उपयोग से आपकी पूरी बॉडी मॉस्चराइज हो जाएगी।

 

8. लिप बाम का करे काम | Use Bio oil as a Lip Balm

होंठ चेहरे की जान होते हैं। कई बार मौसम के बदलाव के कारण होंठ फट जाते हैं यह समस्या अधिकतर लोगों के साथ देखने को मिलती है। यदि ऐसा आपके साथ भी है और आप अपने होंठो को मुलायम रखना चाहते हैं तो दिन में तीन बार बायो ऑयल का इस्तेमाल करें। इससे आपके होंठ चमकदार और सॉफ्ट बन जायेंगे।

 

9. नाखुनो को बनाये सुन्दर | Makes Nails Attractive

आज कल नेल आर्ट का फैशन चल गया है। लड़कियों के चमकीले नाखून दिखने में अलग ही लुभावने लगते हैं। इसी लिए सुन्दर व लम्बे नाखून रखना हर लड़की की चाहत होती है। अगर आप भी दिल में ये मंशा लिए घूम रहीं हैं तो बायो ऑयल इसमें आपकी सहायता कर सकता है। इस उपाय को करने के लिए 6 से 7 बूँद बायो ऑयल की लें। अब इसमें तीन बून्द नीबू के रस की मिला लें, बता दें की नीबू में विटामिन-C पाया जाता है जो नाखूनों को मजबूत और चमकदार बनाता है। दोनों को मिक्स करने के बाद अपने नेल्स पर लगाएं। इस उपाय के तो तीन बार के इस्तेमाल से ही आपको नाखुनो में चमक देखने को मिलेगी।

 

10. सेंसिटिव स्किन के लिए है फायदेमंद | Beneficial for sensitive skin

चेहरे की त्वचा बहुत ही नाजुक होती है इसलिए चेहरे पर कोई भी प्रोडक्ट लगाने से पहले एक बार उस प्रोडक्ट के बारे में जान लेना जरुरी होता है। जिसकी सेंसेटिव स्किन होती है उनको तो कई प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है जैसे धूप में जाने से स्किन का रेड हो जाना, रैसेस निकल आना आदि। ऐसी सेंसटिव स्किन वालों के लिए बायो ऑयल बहुत ही लाभदायक है। इसके इस्तेमाल के लिए आप पहले फेस वाश से अपना चेहरा धोएं और फिर बायो ऑयल का इस्तेमाल करें।

 

कैसे करें बायो आयल का उपयोग | Bio Oil uses in Hindi

bio oil uses in hindi

अभी हमने Bio Oil के फायदे के बारे में जाना। चलिए अब आपको इसे कैसे उपयोग करना है इस सम्बन्ध में बताते हैं।

1. स्ट्रेच मार्क्स को हटाने के लिए सबसे पहले अपनी उँगलियों पर बायो ऑयल लें अब इसको स्ट्रेच मार्क्स वाले स्थान पर लगाकर दस मिनट तक मसाज करें। बायो ऑयल को प्रभावित भाग पर दो से तीन महीने तक लगाएं। याद रहे बायो ऑयल को कभी भी कटे हुए भाग पर नहीं लगाना चाहिए।

2. बायो ऑयल का इस्तेमाल मॉश्चरइजिंग के रूप में भी किया जा सकता है। यदि आपकी ड्राई स्किन है तो बायो ऑयल को दिन में दो बार आप अपनी त्वचा पर लगा सकते हैं।

3. गर्भवावस्था के शुरुआत के तीन महीने लगातार बायो ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए। आप ऐसे समय में दिन में दो बार बायो ऑयल को लगा सकते हैं। प्रेग्नेंसी के समय में बायो ऑयल को ब्रेस्ट, कुल्हों, जांघो और पेट के नीचले भाग में आपको लगाना चाहिए।

 

कौन कर सकता है बायो आयल का उपयोग | Who can use Bio Oil

बायो ऑयल को दो से तीन साल तक के बच्चों को नहीं लगाना चाहिए। इस उम्र में बच्चों की त्वचा बहुत ही नाजुक व कोमल होती है। इसका इस्तेमाल बच्चो के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसके अलावा किसी भी उम्र के व्यक्ति बायो ऑयल का उपयोग कर सकते हैं।

 

तो दोस्तों ये थे बायो ऑयल से जुड़ी कुछ जानकारी (Bio oil in hindi) हम आशा करते हैं कि आपको बायो ऑयल के ये फायदे (Bio oil benefits in hindi) समझ आ गए होंगे। अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के बीच शेयर जरूर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here