tips for pimple free skin in hindi

About the tips for pimple free skin : मुहांसे (Pimples) आज लोगों के लिए एक बहुत बड़ी समस्या है क्योकिं यह सुन्दर चहेरे को बदसूरत बना देते हैं। पिंपल्स होने के कारण चेहेरे पर दाग-धब्बे पड़ जाते हैं तथा बड़े-छोटे गड्डे हो जाते हैं जो कि चेहेरे की सम्पूर्ण सुंदरता को छीन लेते हैं। वर्तमान युग में प्रत्येक वर्ग इस समस्या से पीड़ित है।

कील-मुहासों की समस्या से निजात (Pimple free skin) पाने के लिए तरह-तरह के उपाए किये जाते हैं। घरेलु नुस्खे, मार्केट में उपलब्ध फेस वाश, साबुन, दवाइयों आदि का इस्तेमाल किया जाता है। जिनके इस्तेमाल से सिर्फ और सिर्फ निराशा ही मिलती है और कई बार तो देखने में आता है कि ये सारे प्रोडक्ट हमारी स्किन पर उल्टा असर कर देतें हैं अर्थात जिनके दो चार छोटी फुंसी होतीं हैं जब वे इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो उनको पिम्पल्स की समस्या और अधिक बड़ जाती है। ऐसे समय पर आवश्यक है कि पिम्पल्स पीड़ित युवाओं को सही आयुर्वेदिक उपचार मिलें जो उनकी पिम्पल्स की समस्या से उनको हमेशा के लिए निजात दिला दे।

विश्व विख्यात योग गुरु बाबा रामदेव प्राकृतिक तरीकों से कील, मुहासों, फुंसियों को ख़त्म करने की सलाह देते हैं। प्राकृतिक नुस्खों के उपयोग से फुंसियों को ठीक होने में समय तो लगता है लेकिन चेहरे पर किसी भी तरह का साइड इफ़ेक्ट नहीं होता। इसके साथ ही चेहरे की त्वचा स्मूथ और चमकदार बनती है। इसलिए आज हम आपको बाबा रामदेव के कुछ देशी नुस्खों (Ramdev Baba Remedy For Pimple Free Skin) के बारें में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से निश्चित ही आपको कील मुहासों और फुंसियों की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी साथ ही आपकी स्किन ऐसी ग्लो करने लगेगी जिसे देख कर आप भी हैरान रह जायेंगे।

पिम्पल्स को ख़त्म करने के नुस्खों को बताने से पहले आपको यह जानना जरुरी है कि पिम्पल्स किन कारणों की वजह से होते हैं। हम आपको बता दें कि यदि आप पिम्पल्स होने का कारण समझ जायेगें तो उन्हें दूर करने में आपको आसानी होगी तो आइये जानते हैं पिम्पल्स होने के कारण।

 

मुहांसे होने के कारण | Causes of Pimples in Hindi

 

1. पेट से सम्बंधित बीमारियां | Due to some stomach problems

वर्तमान युवाओं को पढ़ाई या जॉब के काम के सम्बन्ध में काफी समय के लिए घर से बहार रहने के कारण बाहरी खाना या जंक फ़ूड खाकर रहना पड़ता है। नतीजा पेट ख़राब हो जाता है जिसका प्रभाव हमारी त्वचा पर पढ़ता है और पिम्पल्स निकल आतें हैं।

 

2. हार्मोंस प्रॉब्लम | Hormonal changes

पिम्पल्स प्रॉब्लम्स यंगस्टर में अधिक होतीं है क्योकिं 14 से 20 वर्ष की आयु टीनएज होती है जिसमें उनके हार्मोन्स में बदलाव के कारण शरीर तथा स्वभाव में काफी परिवर्तन होता है उसी का एक असर पिम्पल्स भी हैं।

 

3. कब्ज | Due to constipation

आजकल कब्ज की समस्या आम बात हो गयी है। गलत खान पान के कारण कब्ज की समस्या हो जाती है। जिसके कारण शरीर को कई बिमारियों का सामना करना पड़ता है। कब्ज पिम्पल्स होने का एक बहुत बड़ा कारण हैं।

 

4. पर्याप्त नींद नहीं लेना | Due to improper Sleep

प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेना चाहिए। पर्याप्त नींद स्वस्थ शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। रात को जागना या पूरी नींद न होने के कारण बहुत सारी प्रॉब्लम्स होने लगाती हैं जैसे एसिडिटी, सिर दर्द, मुहांसे आदि।

 

5. तनाव | Due to anxiety

युवाओं को पढाई तथा अपने करियर का काफी टेंशन रहता है। टेंशन बहुत सारी बिमारियों की जड़ है। टेंशन का सबसे ज्यादा असर हमारे चेहरे पर ही पढ़ता है। जिसकी वजह से डार्क सर्कल और पिम्पल्स हो जाते हैं।

 

6. शरीर में पानी की कमी | Due to lack of body water

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी एक नेचुरल ड्रिंक है। रोज चार से पांच लीटर पानी पीना चाहिए। यह हमारी पांचन क्रिया को सुचारु रूप से चलाने में सहायक है। यदि पाचन तंत्र ठीक नहीं रहेगा तो उसका असर हमारे शरीर और त्वचा दोनों पर पढ़ता है और पिम्पल्स निकल आते हैं।

 

7. गलत खान-पान | Due to wrong eating habits

हैल्थी भोजन हमें काफी लंबे समय तक स्वस्थ रख सकता है। बाहर का ऑइली खाना, कोल्ड ड्रिंक, पैकेट पैक फ़ूड हमारी बॉडी पर विपरीत असर डालते हैं और गलत खान-पान पिम्पल्स होने का एक बहुत बड़ा कारण बनते हैं।

 

8. गलत ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल | Due to the use of the wrong beauty product

आजकल हर कोई अपने आप को दूसरों से अधिक सुन्दर दिखाने के चक्कर में बाजार में मिलने बाले कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट का उपयोग करते हैं। केमिकल युक्त कॉस्मेटिक प्रॉडक्ट का उपयोग करने की बजह से भी पिम्पल निकल आते हैं।

 

9. फेस की अधिक ऑइली स्किन | Due to oily skin

पिम्पल होने का एक बहुत बड़ा कारण हमारी ऑइली स्किन है जिनकी त्वचा ऑइली है उनको पिम्पल दूसरों की अपेक्षा अधिक होतें हैं।

 

10. गर्मी में अंडे खाने से | Eating eggs in summer

अंडा प्रोटीन और विटामिन से भरपूर है कई बार डॉक्टर भी अंडा खाने की सलाह देते हैं लेकिन यह गर्म भी होता है और कभी कभी गर्मियों में अंडा खाने से इसका असर चेहरे पर पिम्पल्स के रूप में नजर आने लगता है।

 

तो दोस्तों ये तो थे पिम्पल होने के कारण, जिनसे हमने अभी आपको रूबरू कराया। अब इस लेख में हम आपको पिम्पल्स से निजात पाने के बाबा रामदेव द्वारा बताये गए उपाय बताने जा रहें हैं। बाबा रामदेव के इन नुस्खों को अपनाकर आप पिम्पल्स से हमेशा के लिए मुक्त हो जायेगें। तो आईये जानते हैं पिम्पले फ्री स्किन पाने के कुछ बेहतरीन नुस्खे।

 

पिम्पल्स को दूर करने के नुस्खे | Tips For Pimple Free Skin in Hindi Ramdev Baba Remedy

 

1. चेहरे को साफ रखें | Keep your face clean

धूल मिटटी के कण चेहरे के अंदर चले जाते हैं। धूल के कणों की वजह से चेहरे के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं जिसके परिणाम स्वरूप चहरे पर पिम्पल्स निकल आते हैं। इसलिए चेहरे को दिन में कम से कम तीन बार अवश्य धोना चाहिए। चेहरे की अंदर तक सफाई करने के लिए बाबा रामदेव जी भांप लेने की सलाह देते हैं। तो आइये हम आपको बताते हैं भाप लेने का आसान तरीका।

  • सबसे पहले पानी को ढककर उबाल लें।
  • नीम के तेल की कुछ बुँदे उबले हुए पानी में डालें।
  • नींबू के रस की कुछ बुँदे डालें।
  • तौलिये से चेहरे को ढक कर दस मिनट तक भाप लें।
  • भाप लेने के बाद कॉटन या साफ टोबिल से चेहरे को सुखा लें।
  • चेहरे पर मॉइस्चराइज़र लगा लें।

 

2. एलोवेरा के इस्तेमाल से करें पिम्पल्स को ख़त्म | Use aloe vera to eliminate pimples

एलोवेरा त्वचा के लिए सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। एलोवेरा त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी औषधि है। यह ना सिर्फ चेहरे की अतरिक्त चमक बढ़ाता है बल्कि पिम्पल्स को भी ख़त्म करता है। इस उपाय को करने के लिए एक एलोवेरा का टुकड़ा लें अब बीच में से काट कर उसके दो भाग कर लें। कटे हुए हुए दोनों भागों पर एक चुटकी हल्दी लगा लें। एलोवेरा के टुकड़ों को गोलाई से घुमाते हुए 30 मिनट तक चेहरे पर अच्छे से रगड़ें। इसके पश्चात चेहरे को ठन्डे पानी से धो लें। प्रतिदिन ऐसा करने से पिम्पल्स हमेशा के लिए ख़त्म हो जायेगें। यदि आपके घर में एलोवेरा का पौधा नहीं है तो आप पतंजली एलोवेरा जेल का दिन में दो बार इस्तेमाल करके भी पिम्पल्स की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

 

3. नीम की पत्तियों का करें उपयोग | Use Neem leaves for pimple free skin

नीम जितनी कड़वी है उतनी ही लाभदायक औषधि है। पिम्पल्स को ख़त्म करने के लिए कई उपाय हैं लेकिन सबसे असरदार उपाय नीम है। डॉक्टर भी नीम का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। क्योंकि नीम कीटाणुओं को जड़ से ख़त्म करता है तथा स्किन इन्फेक्शन को भी ठीक करता है। यदि आप पिम्पल्स को जल्द से जल्द ख़त्म करना चाहते हैं तो नीम की कुछ पत्तियां लें अब इन पत्तियों को पीस कर गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। रात को सोने से पहले इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए सुबह ठन्डे पानी से चेहरे को वॉश कर लें। लगभग एक महीने तक इस नुस्खे का इस्तेमाल करें। आप एक हफ्ते तक नीम पेस्ट को फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं।

 

4. दारू हल्दी से मिटायें पिम्पल्स | Remove pimples from liquorice turmeric

किसी भी पतंजली शॉप या किराने की शॉप पर दारू हल्दी आपको आसानी से मिल जाएगी। दारू हल्दी को दारुहरिद्रा के नाम से भी जाना जाता है। दारू हल्दी में एंटीसेप्टिक और एंटीइंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती हैं जिसके इस्तेमाल से स्किन की पूरी गंदगी बाहर निकल जाती है। गंदगी से होने बाले पिम्पल, मुँहासे, दाग-धब्बे दूर हो जाते हैं तथा स्किन ग्लोइंग चमकदार नजर आने लगती है। तो आइये जानते है किस तरीके से दारू हल्दी का प्रयोग करके पिम्पल्स को हटाया जा सकता है।

सामग्री
  • आधी छोटी चम्मच दारू हल्दी
  • एक छोटी चम्मच चन्दन पाउडर
  • दो छोटी चम्मच नींबू का रस
  • एक छोटी चम्मच कच्चा दूध
  • एक छोटी चम्मच बेसन
  • आधी छोटी चम्मच दही

विधि – बताई गई सभी सामग्री को ठीक तरीके से मिला लें उसके बाद चेहरे पर आधे घंटे तक लगा रहने दें। आधे घंटे बाद सर्कुलर मोशन में मसाज करते हुए ठन्डे पानी से धो लें। इस मिश्रण के रोज इस्तेमाल से पिम्पल्स हमेशा के लिए खत्म हो जायेंगे।

 

5. बेसन फेस वॉश का करें इस्तेमाल | Use gram flour wash

पिम्पल्स को खत्म करने के लिए मार्केट में कई सारे फेस वॉश उपलब्ध है जो दावा करते हैं कि पिम्पल्स को जड़ से ख़त्म कर देंगे किन्तु उनके इस्तेमाल से नतीजा कुछ भी नहीं निकलता। लेकिन बाबा रामदेव हमेशा ही आयुर्वेदिक और प्राकृतिक उत्पादों को इस्तेमाल करने की सलाह देतें हैं। बाबा रामदेवजी का कहना है कि बेसन चेहरे की सभी प्रकार की अशुद्धियों को बाहर निकाल देता है क्योंकि बेसन में एंटी बायोटिक गुण पाया जाता है। इसके लिए एक चम्मच बेसन लें इसमें कुछ बुँदे नींबू की और एक चम्मच पानी मिलकर पेस्ट बनायें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर एक से दो मिनिट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसके बाद ठन्डे पानी से चेहरे को धो लें। बेसन फेस वॉश के इस्तेमाल से चेहरे की रंगत भी निखरेगी एवं पिम्पल्स की समस्या में भी आराम मिलेगा।

 

6. स्क्रब से करे पिम्पल्स का विनाश | Remove pimples with scrub

डेड स्किन पिम्पल्स को उत्पन्न करने में मदद करती है। डेड स्किन को ख़त्म करने का सबसे अच्छा माध्यम स्क्रबिंग है। स्क्रब करने से सम्पूर्ण डेड स्किन बाहर निकल जाती है। बाबा रामदेव स्क्रबिंग के लिए टमाटर की सलाह देते हैं। एक टमाटर लें उसको बीच में से काट लें। काटे हुए भाग पर आधी छोटी चम्मच शक्कर डालें। अब गोलाई में घुमाते हुए चेहरे पर दस मिनिट तक रगड़ें। दस मिनिट रगड़ने के पश्चात ठन्डे पानी से चेहरे को धो लें। स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में केवल एक बार ही करना है।

 

7. जायफल से मिटाये फुंसियों को | Remove pimples from nutmeg

जायफल का इस्तेमाल छोटे बच्चों की सर्दी खासी को दूर करने के लिए किया जाता है किन्तु बाबा रामदेव का कहना है की जायफल के इस्तेमाल से फुंसियों को भी मिटाया जा सकता है। इस उपाय के लिए एक छोटा पत्थर लें। पत्थर पर कच्चा दूध और केसर डालकर जायफल को घिसें। घिसने के बाद जायफल का पेस्ट तैयार हो जायेगा। तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। एक घंटे तक जायफल पेस्ट को चेहरे पर लगा रहने दें। एक घंटे बाद चेहरे को साफ़ पानी से धो लें। कुछ दिनों के इस्तेमाल से ही आपको फर्क देखने को मिलेगा।

 

8. लाल चन्दन मिटाये पिम्पल्स को | Use red sandalwood to eleminate pimples

सौन्दर्य को बढ़ाने में लाल चन्दन सफ़ेद चन्दन के मुताबिक कई गुना अधिक लाभकारी है। लाल चन्दन स्किन से सम्बंधित सभी तरह की समस्यांओ का समाधान करता है। रात को सोते समय लाल चन्दन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पूरे फेस पर लगाकर छोड़ दें। सुबह उठकर चेहरे को धोलें। चेहरा गुलाब की तरह खिला हुआ नजर आयेगा और पिम्पल्स कुछ ही दिनों के प्रयोग से गायब हो जायेगें।

 

9. आलू और नींबू का करें इस्तेमाल | Use potato & lemon for pimple free skin

एक मीडियम साइज के आलू का रस निकाल लें। आलू के रस में एक छोटी चम्मच नींबू के रस की ऐड करें। अब कॉटन की मदद से तैयार मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। एक घंटे तक आलू जूस को अपने चेहरे पर लगा रहने दें। एक घंटे बाद पानी से चेहरे को धो लें। इस नुस्खे के इस्तेमाल से पिम्पल्स तो ख़त्म होंगे ही इसके अतरिक्त चेहरे का रंग भी साफ हो जायेगा।

 

मुहांसे खत्म करने के कुछ अन्य उपाय | Tips for pimple free skin in hindi

1- प्रातःकाल उठते ही तीन से चार गिलास गर्म पानी का सेवन करें।
2- कपालभांति, सूर्यनमस्कार प्रणायाम करें।
3- नीम, करेला, लौकी के जूस का सेवन करें।
4- तली चीजों का सेवन ना करें।
5- पेट को साफ रखें।
6- कच्चे दूध से रोज चेहरे को साफ करें।

 

नोट : ये सभी नुस्खे आयुर्वेदिक हैं परन्तु अगर आपको पहले से किसी भी प्रकार की स्किन एलर्जी है तो इन उपायों को आजमाने से पहले डॉक्टर या त्वचा विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़िए: दातों का पीलापन दूर करने के उपाय 

 

तो दोस्तों ये थे मुहांसों से मुख्ती पाने के कुछ घरेलु उपाय हम आशा करते हैं कि आपको ये Tips for pimple free skin in hindi ramdev baba remedy समझ आ गए होंगे। अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के बीच शेयर जरूर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here