बिहार के रहने वाले हैं बॉलीवुड के ये 6 कलाकार, सभी ने बना ली है आज बड़ी पहचान

बॉलीवुड जाती धर्म सम्प्रदाय इन सभी चीजों से परे है। यह इंसान का हुनर ही उसे आगे ले आता है। इसी बात को सच कर दिखाया है कई कलाकारों ने जो की भारत देश के कोने कोने से आ कर बॉलीवुड में एक सफल मुकाम हासिल कर चुके हैं। आज इन सभी कलाकारों में से हम विशेष ऐसे कलाकारों की बात करेंगे जो की बिहार के रहने वाले हैं और आज बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान रखते हैं।

 

1. सुशांत सिंह राजपूत

बॉलीवुड में कम समय में अपनी अच्छी खासी पकड़ बनाने वाले हैंडसम अभिनेता ‘सुशांत सिंह राजपूत’ की निजी जिंदगी के बारे में कम ही लोग जानते हैं। बता दें की सुशांत मूल रूप से पटना (बिहार) के रहने वाले हैं। उन्हें फिल्म काय पोचे, एम.इस धोनी, आदि के लिए जाना जाता है।

 

2. नेहा शर्मा

खूबसूरत अभिनेत्री ‘नेहा शर्मा’ बिहार के भागलपुर जिले की रहने वाली हैं। 32 वर्षीय यह अभिनेत्री नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की छात्र रही हैं। नेहा ने अपना फिल्मी डेब्यू वर्ष 2007 में आई तेलगु फिल्म ‘चिरुथा’ से किया था। नेहा कई हिंदी फिल्म जैसे कि तुम बिन 2, क्रूक, क्या सुपर कूल है हम और यमला पगला दीवाना 2 जैसी में नजर आ चुकी हैं। उनकी अभी तक की सबसे बड़ी फिल्म वर्ष 2020 में आई तानाजी है।

 

3. मनोज बाजपेयी

आज बॉलीवुड के बड़े बड़े कलाकार भी ‘मनोज बाजपेयी’ के अभिनय की तारीफ करते नहीं थकते। मनोज बिहार राज्य के बेलवा गांव के रहने वाले हैं। ये अभिनय के प्रति उनकी दीवानगी ही थी जो उन्हें उनके गांव से खींच कर इस मुकाम तक ले आई है।

 

4. शत्रुघन सिन्हा

अपने धाकड़ अभिनय और बुलंद आवाज से सबको खामोश कर देने वाले दिग्गज अभिनेता ‘शत्रुघन सिन्हा’ आज भी पटना (बिहार) में ही रहते हैं। बता दें की वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं और पटना साहिब लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से संसद हैं।

 

5. शेखर सुमन

ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज और कॉमेडी सुपरस्टार जैसे लोकप्रिय कार्यक्रमों में बतौर जज की भूमिका में नजर आने वाले ‘शेखर सुमन’ भी बॉलीवुड के एक जाने माने कलाकार हैं। शेखर पटना (बिहार) के रहने वाले हैं। उन्होंने बॉलीवुड फिल्म चोर मचाए शोर, संसार, हर्टलेस आदि फिल्मों में अभिनय किया है।

 

6. संजय मिश्रा

हिंदी फिल्मों के जाने माने कॉमेडी कलाकार ‘संजय मिश्रा’ को आज भला कौन नहीं जनता। संजय दरभंगा (बिहार) से हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में अब तक 50 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है। संजय कई लोकप्रिय कार्यक्रम जैसे की ऑफिस ऑफिस, लापतागंज, कॉमेडी सर्कस आदि में भी काम कर चुके हैं।

 

तो दोस्तों इनमे से आपका पसंदीदा कलाकार कौन है नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही खबरें पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें। हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here