Home Entertainment Bollywood ये है भारत का सबसे खतरनाक पहलवान, बॉलीवुड अभिनेता भी फेल है...

ये है भारत का सबसे खतरनाक पहलवान, बॉलीवुड अभिनेता भी फेल है इसके सामने

फिल्मो में जाने के लिए अच्छी बॉडी होना जरुरी हो गया है। जॉन अब्राहम और ऋतिक जैसे अभिनेताओं को तो मस्कुलर बॉडी के मामले में सब जानते ही हैं। अब बॉलीवुड में और भी कई ऐसे अभिनेता होंगे जिनकी पर्सनालिटी देखकर आप उनके फैन हो गए होंगे। लेकिन आज हम जिस शख्स के बारे में आपको बताएंगे वह सलमान और रितिक की तरह बॉलीवुड में इतना प्रसिद्ध तो नहीं है। परंतु उसकी बॉडी पर्सनालिटी की पूरी दुनिया दीवानी है। बॉलीवुड के बड़े से बड़े अभिनेता की बॉडी भी उनके आगे कम ही लगती है।

 

हम जिनका जिक्र कर रहे हैं उनका नाम वरिदंर सिंह घुमन (Varinder Singh Ghuman) है। वरिदंर मुख्या रूप से जालंधर (पंजाब) के रहने वाले हैं और वे एक पेशेवर भारतीय बॉडी बिल्डर हैं। वरिदंर को बॉडी बिल्डिंग का चस्खा कम उम्र से ही लग गया था यही वजह थी की वे इस दिशा की और चल पड़े।

वरिंदर ने कई बॉडी बिल्डिंग कांटेस्ट में पार्ट लिया है और उन्हें जीता भी है। वरिदंर वर्ष 2009 में मिस्टर इंडिया रह चुके हैं। वे मिस्टर एशिया के रनर अप भी रहे हैं। इतना ही नहीं वरिदंर दुनिया के सबसे मशहूर बॉडीबिल्डर ‘अर्नाल्ड श्वार्जनेगर’ के हेल्थ प्रोडक्ट के एशिया के ब्रांड एम्बेसडर भी रहे हैं।

वरिदंर आज सिर्फ एक पहलवान ही नहीं बल्कि एक अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के रूप में भी काम कर रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें की वरिंदर पंजाबी फिल्म ‘कब्बडी वन्स अगेन’ में मुख्या अभिनेता की भूमिका में थे। इतना ही नहीं वे 2014 में आई लोकप्रिय फिल्म ‘रोर टाइगर्स ऑफ द सुंदरबन्स’ में भी नजर आ चुके हैं।

 

बता दें की वीरेंदर आज 46 वर्ष के हैं और वे दो बच्चों के पिता भी हैं। लेकिन फिर भी वे रोजाना सुबह 5 बजे से 7 बजे और शाम 7 से 9 बजे तक जिम में पसीना बहाते हैं। इतना ही नहीं वीरेंदर आज नए युवाओं को बॉडी बिल्डिंग की बारीकियां भी सिखाते हैं। खबर है की अगर धाकड़ फिल्म महाभारत परदे पर आती है तो वीरेंदर उसमे दुर्योधन का रोल निभा सकते हैं।

 

तो दोस्तों क्या आप वीरेंदर को महाभारत फिल्म में दुर्योधन के रोल में देखना पसंद करेंगे नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही खबरें पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें। हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

You cannot copy content of this page