Home Entertainment Bollywood महाभारत में निभाया था द्रौपदी का किरदार, आज इन्हे देखकर पहचान नहीं...

महाभारत में निभाया था द्रौपदी का किरदार, आज इन्हे देखकर पहचान नहीं पाएंगे आप

टीवी पर हमने कई तरह के कार्यक्रम देखें हैं। ऐसे में बचपन में देखा बी.आर चोपड़ा द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम ‘महाभारत’ आज भी काफी लोगों के दिलों के करीब है। इस कार्यक्रम में नजर आने वाली द्रौपदी की हल्की सी मुस्कुराहट और मीठे बोल आज भी दर्शकों को याद हैं। आपको बता दें की इस कार्यक्रम में द्रौपदी की भूमिका निभाने वाली इस कलाकार का असल नाम ‘रूपा गांगुली’ है।

बात करें अगर रूपा गांगुली की निजी जिंदगी तो उनका जन्म 25 नवंबर 1966 को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में हुआ था। बता दें की बीआर चोपड़ा के कार्यक्रम महाभारत के अलावा रूपा कई हिंदी, बंगाली, उड़िया और तेलुगु फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रूपा ने अपने करियर में 50 से भी ज्यादा फिल्मों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।

रूपा को उनके शानदार अभिनय के लिए कई अवार्ड से नवाजा जा चुका है। जिसमे से नेशनल अवार्ड पाना गौरव की बात है। अभिनय के अलावा रूपा ने कई फिल्मों में गाना भी गाया है। उन्होंने इसके लिए भी बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के लिए नेशनल अवार्ड मिल चुका है। महाभारत में धार्मिक किरदार निभाने वाली रूपा असल जिंदगी में बेहद ग्लैमरस तरीके से रही हैं। दूसरे अन्य कलाकारों की तरह उन्हें भी कई बार पार्टी में एन्जॉय करते देखा गया है।

अब यूँ तो रूपा ने अपने फ़िल्मी करियर में कई शानदार किरदार निभाए हैं। लेकिन आज भी उनके द्वारा निभाया गया द्रौपदी का किरदार लोगों को सबसे अच्छा लगा। बात दें की रूपा अब फ़िल्मी दुनिया को अलविदा कह कर राजनीती के मैदान में उतर चुकी हैं। रूपा गांगुली आज पश्चिम बंगाल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष हैं और राज्य सभा संसद भी हैं।

 

तो दोस्तों आपको रूपा गांगुली द्वारा निभाया महाभारत में द्रौपदी का किरदार कैसा लगा नीचे कमेंट करके जरूर बताएं। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही खबरें पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें। हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

You cannot copy content of this page