दुनिया में एक से एक खूबसूरत और आलिशान होटल हैं। जिन्हे अपने अनोखे डिज़ाइन के लिए जाना जाता है। कई लोगों का सपना होता है इन होटल में जा कर ठहरें और उनकी आरामदायक सेवाओं का लुफ्त उठायें। आज हम आपको एक ऐसे ही आलिशान होटल के बारे में बताने जा रहे हैं। ये होटल है भारत के राजस्थान राज्य के जयपुर शहर में स्थित होटल ‘रामबाग पैलेस’।

Rambag palace images

बता दें की होटल रामबाग पैलेस देश के सबसे महंगे होटलों में से हैं। इस होटल में कई तरह के कमरे हैं। लेकिन सबसे महंगा कमरा ग्रांड प्रेसिडेंशियल वन बेडरूम सुइट है। इस कमरे की कीमत लगभग 11 लाख रूपए है। हलाकि समय के साथ यहाँ की कीमत भी बदलती रहती है। बता दें की रामबाग पैलेस पहले एक राजा का महल हुआ करता था। लेकिन फिर इसे होटल में तब्दील कर और भी ज्यादा आलिशान बना दिया गया।

रामबाग पैलेस से कई लोग अपनी शादी की दावत रखने की खवाइश रखते हैं। लोगों के बीच डिमांड को देखते हुए यहाँ शादियों पार्टियों के लिए भी विशेष सुविधा उपलब्ध रहती है। जिससे की एक आम शादी को शाही शादी में बदला जा सके। हालांकि यहाँ से शादी करना आम आदमी के बजट के बाहर है। परन्तु कही बड़ी हस्तियां अपनी शादी की दावत रामबाग पैलेस में रख चुकी हैं।

rambag palce image

यहाँ अमीर लोग राजा महाराजों की जिंदगी का अहसा करने आते हैं। होटल के कमरों में बनी आर्च्ड फ्रेंस विंडो से आप नाहरगढ़ फोर्ट, मुगल गार्डन्स और अरावली पहाड़ियों का नजारा देख सकते हैं। यह होटल सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर के आलिशान होटलों में से एक माना जाता है। हलाकि ये आम आदमी के बजट से बहार है लेकिन करोड़पति लोग और विदेशी उद्योगपति यहाँ आ कर ठहरना पसंद करते हैं।

तो दोस्तों आपको ये होटल कैसा लगा नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसे ही खबरें पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें व ऊपर दिए नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा कर अन्य खबरों का लुफ्त उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here