avocado in hindi

About Avocado in Hindi: देश विदेश में कई तरह के बेहतरीन फल पाए जाते हैं जो सौंदर्य और स्वास्थ दोनों के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। आज हम आपको एक ऐसे ही फल से परिचित कराने वाले हैं। यह ना सिर्फ हमारे देश में लोकप्रिय है बल्कि विदेशों में भी अत्यधिक पसंद किया जाता है। जिस फल की हम बात कर रहे हैं उसे एवोकाडो (avocado) के नाम से जाना जाता है। अक्सर हम सभी देशी फल जैसे कि केला, अनार, संतरा, अंगूर, आम आदि का सेवन तो करते रहते हैं परन्तु एवोकाडो जैसे फलों का स्वाद लेने से वांछित रह जाते हैं।

कुछ फलों का सेवन हम इसलिए भी नहीं करते हैं क्योंकि हम उनके गुणकारी फायदों से अनजान होते हैं। एवोकाडो एक ऐसा फल है जिसके फायदों को जानकर आप निश्चित ही आश्चर्यचकित हो जायेंगे। यदि आप एवोकाडो के फायदों को जानने में रूचि रखते हैं तो आज का लेख यकीनन आपके लिए बेहद फायदेमंद होगा। आज हम आपको ना सिर्फ एवोकाडो के समस्त फायदों से परिचित करवाएंगे बल्कि इसकी सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करेंगे।

 

एवोकाडो क्या है और कैसा दिखाई देता है | What is Avocado in Hindi

एवोकाडो एक विदेशी सदाबहार पेड़ में लगने वाला फल है। इस पेड़ का सम्बन्ध लॉरेसी (Lauraceae) परिवार से है जिसमें नाशपाती की तरह दिखने वाले फल लगते हैं। वानस्पतिक रूप से एवोकाडो एक बड़ी बेरी फल है जिसके अंदर बेर के आकार का बीज पाया जाता है। एवोकाडो के अंदर पाए जाने वाले बीज को पिट या पत्थर के नाम से जाना जाता है। एवोकाडो फल गहरे हरे रंग का होता है। यह फल लगभग छह से साथ सेंटीमीटर तक लम्बा होता है जो स्वाद में नमकीन और खट्टा मीठा लगता है।

आमतौर पर avocado को कच्चा ही खाया जाता है एवं इसके अंदर निकलने वाली सफेद मक्खन जैसी क्रीम लोंगो को खूब भाती है। एवोकाडो फल अन्य फलों की तरह पेड़ में नहीं पकते हैं बल्कि केले की तरह कच्चा तोड़कर बाद में पकाया जाता है।बता दें एवोकाडो पेड़ सामान्यतः दस से बारह मीटर तक लम्बा होता है लेकिन दिलचस्प बात यह है कि यह पेड़ 65 फिट तक बढ़ सकता है इसलिए avocado पेड़ को दुनिया के सबसे ऊँचे पेड़ की सूची में शामिल किया जाता है।

 

एवोकाडो की उत्पति और उत्पादन | Where did Avocado found

avocado tree in hindi

एवोकाडो व्यावसायिक और मूल्यवान फल है जिसकी उष्णकटिबंधीय और भूमध्य जलवायु में खेती की जाती है। एवोकाडो की उत्पति के विषय में शोधकर्ताओं का मत है कि दक्षिण मध्य मैक्सिको में एवोकाडो की उत्पति हुई थी। लेकिन एवोकाडो के औषधिये गुणों और स्वादिष्ट स्वाद की वजह से इसकी खेती दुनियाभर में होने लगी है। भारत में avocado का उत्पादन मुख्य रूप दक्षिण भारत के तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक जैसे क्षेत्रों में किया जाता है। एवोकाडो में कीटनाशक गुण पाए जाते हैं इसलिए इसके फलों में कीटनाशक जीवाणु से अत्यधिक सुरक्षा करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है।

 

एवोकाडो है पौष्टिक तत्वों से भरपूर | Nutrients of Avocado in Hindi

नाशपाती के सामान दिखने वाला एवोकाडो खाने में तो स्वादिष्ट है ही साथ ही पौष्टिक भी है। एवोकाडो में विटामिन A, विटामिन c, विटामिन D, विटामिन k, विटामिन बी6, विटामिन बी12 प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन्स के अतरिक्त एवोकाडो में मैग्नीशियम, पोटैशियम, कॉपर, मैंगनीज, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, सोडियम, जिंक, कॉपर, फाइबर, सेलेनियम नामक मिनरल्स भी पाए जाते हैं। एवाकोडो थियामिन, कैरोटीन, नियासिन, पैंटोथैनिक एसिड (Pantothenic acid), फैटी एसिड कुल सैचुरेटेड, फैटी एसिड पॉलीअनसेचुरेटेड, फैटी एसिड मोनोअनसैचुरेटेड, एंटीइंफ्लेमेटरी (Anti inflammatory), एंटीऑक्सीडेंट पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है।

 

एवोकाडो को इन नामों से भी जाना जाता है | Some other names of Avocado

एवोकाडो का वैज्ञानिक नाम पर्सिया अमरीकाना (Persea americana) है। यदि एवोकाडो के अन्य नाम की बात करें तो इसको रूचिरा, एलीगेटर पियर्स, मक्खनफल, मगरमच्छ नाशपाती, एवोकाडो नाशपाती, बटरफूड के नाम से भी जाना जाता है।

 

एवोकाडो के बेहतरीन फायदे | Benefits of Avocado in Hindi

Avocado benefits in hindi

पौष्टिक तत्वों से समृद्ध एवोकाडो के कई फायदे हैं। एवोकाडो में कोलस्ट्रोल की मात्रा बहुत ही कम पाई जाती है जो कई तरह से शरीर के लिए फायेदमंद होता है। एवोकाडो स्वास्थ और सौन्दर्य दोनों के लिए बेहद ही गुणकारी फल है। यदि आप इसके फायदों से अभी तक अनजान हैं तो टेंशन लेने की जरुरत नहीं हैं क्यूकि अब हम आपको avocado के बेहतरीन फायदों से अवगत कराने जा रहे हैं

 

1. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से रोके अवोकाडो | It prevent cholesterol from rising

वर्तमान समय में आप पांच में से तीन लोगों में बड़ा हुआ कोलस्ट्रोल देख सकते हैं। अक्सर कोलस्ट्रोल को कम करने के लिए लोगों को कई तरह की खाने की चीजों से परहेज करना पड़ता है जिसकी वजह से उनके शरीर को सही तरीके से विटामिन्स और मिनरल्स नहीं मिल पाते हैं। बता दें कि एवोकाडो में भरपूर मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स तो पाए जाते हैं लेकिन इसमें कोलस्ट्रोल नहीं पाया जाता है। इसलिए जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) बड़ा हुआ है उनके लिए एवोकाडो का सेवन फायदेमंद होता है।

 

2. मुंह से आने वाली दुर्गन्ध को करे खत्म | Eliminate odor coming from the mouth

जिन लोगों के मुंह से दुर्गन्ध आती है उन लोगो के पास में बैठकर बात करना कोई भी व्यक्ति पसंद नहीं करता है। मुंह में आने वाली दुर्गन्ध की वजह से कई बार व्यक्ति का आत्मविश्वास भी डगमगा जाता है। मुंह की बदबू या दुर्गन्ध का कारण कब्ज, पेट की आंतों का सुकड़ना, पानी की कमी, पायरिया (Pyorrhea), दांतों को रोज साफ नहीं करना आदि कारण होते हैं। एवोकाडो में फाइबर और विटमिन सी पाया जाता है। फाइबर कब्ज और पेट के विकारों को ठीक करता है जबकि विटामिन सी दांतों और मसूड़ों के विकारों को नष्ट करके मुंह की दुर्गन्ध की रोकथाम करता है।

 

3. डायबिटीज है तो खाएं एवोकाडो | Avocado is beneficial for diabetic patient

मधुमेह यानी diabetes एक ऐसी बीमारी है जो किसी भी समय किसी भी व्यक्ति को हो सकती है। अक्सर मधुमेह रोग अत्यधिक बड़ा हुआ मोटापा और शरीर में हाई ब्लड शुगर का लेवल बढ़ने से होता है। एवोकाडो में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता जाता जो अतरिक्त रक्त शुगर को नियंत्रित करता है। रक्त शुगर नियंत्रित होने की वजह से शरीर में शुगर की मात्रा संतुलित हो जाती है जिसकी वजह से डायबिटीज के रोगी को आराम मिलता है। (source)

 

4. लीवर को मजबूत बनाये एवोकाडो | Make lever strong with avocado in Hindi

लीवर मनुष्य के शरीर का दूसरा सबसे महत्पूर्ण अंग होता है जिसके खराब होने से सम्पूर्ण शरीर अस्वस्थ हो जाता है। शरीर का लीवर खराब होने से मनुष्य का शरीर बिमारियों का घर बन जाता है इसलिए विशेष रूप से लीवर का ख्याल रखना बेहद जरुरी होता है। लीवर का सीधा सम्बन्ध पाचन क्रिया से होता है अर्थात खराब पाचन का प्रभाव सीधा लीवर पर पड़ता है जिसकी वजह से लीवर भी खराब हो जाता है। एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर, विटामिन सी पाया जाता है जो लीवर और पाचन तंत्र में होने वाले वैषिले पदार्थों को बाहर निकालकर लीवर को मजबूत बनाता है।

 

5. एवोकाडो आँखों को गंभीर रोगों से बचाये | Protects eyes from several infections

बढ़ती उम्र के साथ आँखों की कार्यक्षमता कमजोर होती जाती है जिसकी वजह से आँखों के सामने धुंधला दिखाई देने लगता है, कई बार पास या दूर की वस्तुएं दिखाई नहीं देती, आँखों की रोशनी कम होने लगती है। कई बार आँखों से सबंधित यह परेशानियां मोतियाबिंद का कारण बन जाती है। दोस्तों मोतियाबिंद आँखों की एक गंभीर बीमारी है जो सामान्यतः आँखों का ऑपरेशन करवाने के बाद ही ठीक होती है। एवोकाडो में एंटीऑक्सीडेंट और कैरोटीनॉयड (Carotenoid) तत्व पाया जाता है जो आँखों को कई तरह के खतरों से बचाकर मोतियाबिंद जैसे कई तरह के रोगों की रोकथाम करता है।

 

6. आर्थराइटिस रोग में एवोकाडो है लाभकारी | Avocado is beneficial in arthritis

आर्थराइटिस रोग की वजह से शरीर के एक जोड़ अथवा कई जोड़ों में दर्द होने लगता है। आमतौर पर आर्थराइटिस रोगियों को घुटने, हाथ की उंगलियों के जोड़ो, हाथ की कोनि आदि जोड़ों में दर्द और सूजन आने की वजह से जोड़ों में गांठे बन जाती हैं इसलिए आर्थराइटिस रोग को गठिया रोग भी कहा जाता है। शरीर की हड्डियों को जब सही अनुपात में कैल्शियम, प्रोटीन, विटमिन डी जैसे पौष्टिक तत्व नहीं मिलते हैं तो हड्डियां कमजोर हो जाती हैं जिसकी वजह से शरीर में arthritis जैसे कई रोग होने लगते हैं। एवोकाडो में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, एंटीइंफ्लेमेटरी, विटमिन डी, कैल्शियम, प्रोटीन उच्च मात्रा में पाया जाता है जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं, हड्डियों पर आने वाली सूजन और जकड़न को कम करते हैं जिसकी वजह से आर्थराइटिस रोगियों को दर्द में आराम मिलता है।

 

7. कैंसर रोग में उपयोगी है एवोकाडो | It protects from cancer

गलत जीवनशैली के कारण कुछ ऐसे गंभीर और घातक रोग हैं जो दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। इन्हीं कुछ रोगों में से एक रोग है कैंसर जो प्रतिवर्ष लाखों लोगों की जान ले लेता है। इसलिए कैंसर रोग से बचने के लिए हमे सेहतमंद आहार लेना चाहिए ताकि हमारा शरीर ऐसे रोगों से लड़ सके। यदि कैंसर से बचाव के लिए आप पौष्टिक और सेहतमन्द भोजन की तलाश में हैं तो एवोकाडो आपके लिए सबसे बेहतरीन आहार है। एवोकाडो में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, फाइबर और एंटी ऑक्सिडेंट ग्लूटाथियोन पाया जाता है जो स्तन कैंसर, प्रोस्टट कैंसर एवं अन्य कई तरह के कैंसरों से शरीर को बचाने में मदद करता है।

 

8. कब्ज को ठीक करता है | Get relief in constipation with avocado in hindi

पेट के मल का ठीक से निष्कासन नहीं होने की वजह से कब्ज की समस्या उत्पन्न होती है। कब्ज होने के कारण व्यक्ति को भूख नहीं लगती है, तनाव बना रहता है, चेहरे की त्वचा पर पर कील मुँहासे होने लगते है एवं पाचन तंत्र से सम्बंधित कई विकार उत्पन होने लगते हैं। यदि आप भी कब्ज की बीमारी से जूझ रहे हैं तो आपके लिए सबसे बेहतरीन उपाय एवोकाडो है। एवोकाडो में फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम, पानी, ऊर्जा, विटामिन ए आदि यौगिक पाए जाते हैं जो कब्ज को ठीक करने में मदद करते हैं।

 

9. बालों के लिए है एवोकाडो है फायदेमंद | Avocado is good for strong hair

सुन्दरता और खूबसूरती को निखारने के लिए बालों का घना, लम्बा, रेशमी, डेंड्रफ रहित और मजबूत होना बेहद जरुरी होता है। प्रदूषण और सूर्य की पराबैंगनी किरणों के कारण बालों की चमक और खूबसूरती कम होने के साथ ही बाल कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में बालों का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। बता दें कि एवोकाडो में विटमिन ई, विटामिन ए, विटामिन डी, प्रोटीन, विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट, कैल्शियम उच्च मात्रा में पाया जाता है जो बालों में होने वाले सभी तरह के संक्रमण को नष्ट करके बालों को मुलायम और मजबूत बनाते हैं।

 

10. त्वचा के विकारों को करता है नष्ट | It destroys skin disorders

त्वचा पर बैक्ट्रिया के संक्रमण की वजह से कील- मुँहासे, दाग धब्बे, झाइयां अक्सर लोगों को हो जाते हैं। लेकिन यदि समय पर बैक्ट्रिया को खत्म नहीं किया जाता तो यह उम्रभर पीछा नहीं छोडते हैं इसलिए समय रहते इनकी रोकथाम करना बेहद जरुरी होता है। एवोकाडो में बीटा कैरोटिन, लाइकोपिन, विटमिन ई, विटामिन बी6, विटामिन बी12, विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा पर संक्रमण फैलाने वाले बैक्टिया को नष्ट कर देते हैं। एवोकाडो में एंटी एजिंग प्रॉपर्टीज भी पाई जाती है जो त्वचा पर झुर्रियों को आने से रोकते हैं।

 

एवोकाडो के अन्य फायदे | Some Other Benefits of Avocado in Hindi

1. कैल्शियम का बेहतरीन स्त्रोत – एवोकाडो में कैल्शियम और प्रोटीन उच्च मात्रा में पाया जाता है जिसके सेवन से आप अपने शरीर की मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बना सकते हैं।

2. किडनी को सही करता है एवोकाडो – एवोकाडो में पोटैशियम और विटामिन बी6, पाया जाता है जो किडनी को सही करने में फायदेमंद होता है।

3. ह्रदय के लिए है फायदेमंद – ह्रदय पर सबसे बुरा प्रभाव कोलेस्ट्रॉल डालता है। एवोकाडो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करके ह्रदय को स्वस्थ बनाता है।

4. पेट के विकारों को करता है दूर – एवोकाडो में विटामिन सी, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, फाइबर पाया जाता है जो पेट के विकारों को दूर करके पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है।

5. आँखों के डार्क सर्कल के लिए है फायदेमंद – एवोकाडो में विटमिन ई पाया जाता है जो आँखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल को कम करता है।

 

एवोकाडो के समस्त उपयोग | Uses of Avocado in Hindi

avocado uses in hindi

दोस्तों एवोकाडो एक ऐसा फल है जिसका उपयोग आप अपनी इक्छानुसार किसी भी तरह से कर सकते हैं। लेकिन अवोकेडो के विभिन्न उपयोगों के बारे में हम आपको कुछ जानकारी अवश्य देंगे।

1. एवोकाडो का उपयोग आप सुबह के समय अन्य फलों की तरह कर सकते हैं।

2. सलाद के रूप में कच्चा एवोकाडो का उपयोग आप खाने में कर सकते हैं।

3. भोजन के साथ चटनी के रूप में आप इसका उपयोग कर सकते हैं।

4. सुबह खली पेट या दोपहर में जूस बनाकर एवोकाडो का उपयोग कर सकते हैं।

5. फेस पैक या फेस मास्क के रूप में एवोकाडो का उपयोग किया जाता है।

6. केक, सॉस, ब्रेड के रूप में भी आप एवोकाडो का उपयोग कर सकते हैं।

 

एवोकाडो से होने वाले नुकसान | Side Effects of Avocado in Hindi

एवोकाडो के अत्यधिक उपयोग से आपको कई तरह के नुकसान का सामना कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं एवोकाडो के स्वास्थवर्धक फायदों के आलावा इसके स्वास्थ के लिए कौन कौन से नुकसान हैं।

1. एवोकाडो के अत्यधिक सेवन घबराहट हो सकती है।

2. अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से उल्टी, दस्त, गैस जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

3. असंतुलित मात्रा में सेवन करने से सिरदर्द करने लगता है।

4. एवोकाडो में विटामिन सी पाया जाता है इसलिए जिनको शरीर में सूजन आती हो उन लोगों को इसके सेवन से परहेज करना चाहिए।

5. यदि आपका वजन अधिक है तो इसका सेवन प्रतिदिन ना करे क्यूंकि एवोकाडो वजन बढ़ाने में मदद करता है।

6. एवोकाडो के अत्यधिक सेवन से पेट में जलन होने लगती है।

7. सवेदनशील शरीर वाले लोंगो को एवोकाडो के सेवन से एलर्जी हो सकती है।

 

तो दोस्तों ये थी एवोकाडो (Avocado in hindi) से जुड़ी कुछ जानकारी। हम आशा करते हैं की आप एवोकाडो के समस्त फायदे और नुकसानों से परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के बीच शेयर जरूर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here