देखिए हॉलीवुड स्टार रॉबर्ट डाउनी की 5 सबसे शानदार फिल्में

हॉलीवुड के सबसे शानदार अभिनेताओं की बात की जाए तो इसमें Robert downey jr का नाम भी सामने आता है। मार्वल की फिल्म आयरन मैन के लिए जाने जाते रॉबर्ट डाउनी सिर्फ बच्चों के दिलों में ही नहीं बल्कि हर वर्ग के दर्शकों के दिलों में राज करते हैं। वे कई वर्षों तक हॉलीवुड के 5 सबसे कमाने वाले अभिनेताओं की सूची में भी शामिल रहे हैं। यूँ तो रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने अपने फिल्मी करियर में कई अच्छे किरदार निभाए हैं। लेकिन आज हम आपको उनकी 5 सबसे कमाल की फिल्में बताते हैं जिन्हे आपको अपने जीवन में एक बार अवश्य देखना चाहिए।

 

रॉबर्ट डाउनी की शानदार फिल्में | Robert Downey Jr Movies in Hindi

 

1. आयरन मैन | Iron Man

रॉबर्ट डाउनी की सबसे शानदार फिल्म की बात की जाए तो इस सूची में सबसे पहला नाम आयरन मैन का आता है आखिर उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता भी इसी फिल्म से मिली है। बता दें की इस फिल्म के अब तक 3 भाग आए हैं और सभी सुपरहिट गए हैं। वर्ष 2013 में आया फिल्म का तीसरा भाग यानी की आयरन मैन 3 दुनिया की 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है।

 

2. गॉथिका | Gothika

इस फिल्म की निर्माता रॉबर्ट डाउनी की पत्नी ‘सुसैन डाउनी’ है। वर्ष 2003 में आई यह एक क्राइम और थ्रिलर फिल्म है जिसकी कहानी बेहद ही दिलचस्प है। फिल्म में हल्ले बेरी और पेनलोप क्रूज़ मुख्या अभिनेत्री हैं। बता दें की इस फिल्म के लिए हल्ले बेरी को उनके शानदार अभिनय के लिए कई अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

 

3. शर्लाक होल्म्स | Sherlock holmes 

ब्रिटिश लेखक ‘सर आर्थर कॉनन डॉयल’ की किताब पर आधारित यह बेहद ही कमाल की फिल्म है। इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी एक जासूस के किरदार में नजर आए हैं। इस फिल्म के अब तक दो भाग आए हैं। दोनों ही भाग में पल-पल पर सस्पेंस नजर आया है। फिल्म में रोबर्ट डाउनी के अभिनय की जितनी प्रसंशा की जाए कम है। साथ ही साथ इस फिल्म में आप रोबर्ट डाउनी को जबरदस्त एक्शन करते भी देखेंगे।

 

4. द अवेंजर्स | The Avengers

मार्वल की फिल्म अवेंजर्स भी रॉबर्ट डाउनी के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक रही हैं। अवेंजर्स की प्रत्येक फिल्म में रोबर्ट डाउनी के किरदार टोनी स्टार्क को परदे पर बहुत बड़ा दिखाया है। इस फिल्म से दर्शकों के बीच अभिनेता रोबर्ट डाउनी की लोकप्रियता और भी ज्यादा बड़ गयी है।

 

5. ट्रोपिक थंडर | Tropic Thunder

वर्ष 2008 में आई फिल्म ट्रोपिक थंडर एक एक्शन और एडवेंचर फिल्म है। इस फिल्म में रॉबर्ट डाउनी के साथ साथ टॉम क्रूज, बेन स्टेलर और जैक ब्लैक मुख्या भूमिका में हैं। इस फिल्म के लिए रोबर्ट डाउनी को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के लिए ऑस्कर अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था। बता दें की इस फिल्म में एक्शन के साथ साथ आपको कॉमेडी का तड़का भी देखने को मिलेगा।

 

तो दोस्तों इनमे से आपकी पसंदीदा फिल्म कौनसी है नीचे कमेंट करके अवश्य बताएं। इस पोस्ट को शेयर करें और ऐसी ही खबरें पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें। हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here