jojoba oil in hindi

About Jojoba Oil in Hindi: आज के समय में प्रत्येक आयु वर्ग का व्यक्ति जवान, सुन्दर और निरोगी काया पाना चाहता है। इसलिए लोग ब्यूटी पार्लर, स्पा, प्राकृतिक चिकत्सा आदि का सहारा लेने के साथ ही कई महंगे उपचारों को भी आजमाते हैं। लेकिन दोस्तों आपको बता दें कि आप सिर्फ एक तेल की मदद से त्वचा और बालों को सुन्दर बना सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे अनोखे ऑयल के बारे में बताने वाले हैं जिसका उपयोग बेहद ही कम लोग करते हैं। जी हाँ दोस्तों हम बात कर रहे हैं Jojoba Oil की जो त्वचा और बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

यदि आप ने अभी तक जोजोबा ऑयल का उपयोग नहीं किया है तो आज का लेख पढ़ने के पश्चात आप तुरंत ही मार्केट से ला कर इसका उपयोग करेंगे। क्योंकि आज हम आपको जोजोबा ऑयल के ऐसे फायदों से परिचित करना वाले हैं जो आपके लिए बेहद ही लाभकारी साबित होंगे।

 

क्या होता है जोजोबा ऑयल | What is Jojoba Oil in Hindi

जोजोबा ऑयल एक प्रकार का औषधीय गुणों युक्त प्राकृतिक ऑयल होता है जिसका रंग सोने के जैसा पीला होता है इसलिए जोजोबा ऑयल को गोल्ड ऑफ डेजर्ट भी कहा जाता है। जोजोबा ऑयल गंधहीन, कम चिपचपा होता है व अन्य तेलों के मुताबिक इस तेल में तरलता कम होती है।

 

जोजोबा का पौधा कैसा होता है | How did Jojoba plant look like

जोजोबा का पौधा झाड़ीनुमा पौधा होता है जिसको होहोबा के नाम से भी जाना जाता है। जोजोबा का पौधा Simmondsiaceae परिवार से सम्बंधित होता है जिसका वानस्पतिक नाम Simmondsia chinensis है। माना जाता है कि इस पौधे की खेती सबसे पहले उत्तरी अमेरिका के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्र में हुई थी। लेकिन वर्तमान समय में यह कैलिफोर्निया और एरिजोना के अतरिक्त रेगिस्तान में भी पाया जाता है।

आपको बता दें कि इसी पौधे के बीजों में 55 से 75 प्रतिशत तक जोजोबा ऑयल पाया जाता है एवं जोजोबा के बीजों को दबाकर जोजोबा ऑयल तैयार किया जाता है।

 

जोजोबा ऑयल में मौजूद पौष्टिक तत्व | Nutrients of Jojoba Oil in Hindi

जोजोबा ऑयल बेहद गुणकारी ऑयल है जिसका उपयोग अरोमाथेरेपी तक में किया जाता है। दोस्तों इस ऑयल में विटामिन ई, विटामिन बी, सिलिकॉन, क्रोमियम, फैटी एसिड, आयोडीन, ओलिक एसिड, इरोकिक एसिड सहित एन्टीऑक्सडेंट, एन्टीबैट्रियल, एंटी इम्फ्लिमेंट्री, एंटीसेप्टिक व एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं।

 

जोजोबा ऑयल के फायदे | Benefits of Jojoba Oil in Hindi

jojoba oil ke fayde

यदि आप अपनी सुंदरता में चार चाँद लगाने वाले प्रसाधनों की खोज कर रहे हैं तो जोजोबा ऑयल आपके लिए ही बना है। जोजोबा ऑयल को सौंदर्य की कुंजी कहा जाता है क्योंकि यह प्राकृतिक तरीके से त्वचा और बालों को स्वस्थ व चमकदार बनाने के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसलिए अब हम आपको जोजोबा ऑयल से होने वाले बेहतरीन फायदों से अवगत कराने वाले हैं जिसकी मदद से आप जवान और खूबसूरत नजर आएंगे।

 

1. त्वचा को बनता है चमकदार

दोस्तों त्वचा को चार भागों में बांटा गया है इसमें से एक प्रकार रूखी त्वचा को होता है। रूखी त्वचा अधिक संवेदशील और नीरस होती है। आपको बता दें कि रूखी त्वचा पर बारीक़ लाइने, सलबटें यौवनवस्था में ही दिखने लगती हैं। त्वचा में नमी न होने की वजह से त्वचा रूखी हो जाती है जो त्वचा के सौंदर्य को कम कर देती है।

जोजोबा ऑयल में कई प्रकार के मिनरल्स और विटामिन ई पाया जाता है जो त्वचा की खोई हुई नमी को लौटाने में मदद करता है। जोजोबा ऑयल का आप प्रतिदिन अपनी त्वचा पर इस्तेमाल करके त्वचा को चमत्कार बना सकते हैं।

 

2. बालों को टूटने से रोके जोजोबा ऑयल

बालों के टूटने अथवा झड़ने के कारण बाल पतले हो जाते हैं जिसकी वजह से बालों का सौंदर्य तो कम होता ही है साथ ही चेहरे का सौंदर्य भी कम हो जाता है। आपको बता दें कि जब बालों को ठीक प्रकार से पोषण नहीं मिलता है एवं अत्यधिक प्रदूषण से प्रभावित होते हैं तो बाल टूटने अथवा झड़ने लगते हैं।

यदि आप बालों को टूटने अथवा झड़ने से रोकना चाहते हैं तो आप जोजोबा ऑयल का उपयोग कर सकते हैं। जोजोबा ऑयल में कई प्रकार के अम्ल, बी कॉम्प्लेक्स व विटामिन ई पाया जाता है जो बालों को टूटने से रोकता है।

 

3. झुर्रियों से करता है बचाव

झुर्रियां सौंदर्य को तो कम करती ही हैं साथ ही झुर्रियों के कारण कम उम्र के व्यक्ति भी अधिक उम्र के नजर आने लगते हैं। इसलिए झुरियों से त्वचा की रक्षा करना बेहद जरुरी होता है। त्वचा पर झुर्रियां आने के कई कारण होते हैं लेकिन यदि एक बार झुर्रियां त्वचा पर आना शुरू हो जाएँ तो इनकी रोकथाम करना बेहद मुश्किल हो जाता है।

आपको बता दें कि जोजोबा ऑयल में एंटी एजिंग तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा पर मौजूद झुर्रियों को कम करने के साथ ही झुर्रियों को त्वचा पर आने से रोकने में मददगार होते हैं। जोजोबा ऑयल से रात के समय त्वचा पर मसाज करके झुर्रियों से त्वचा का बचाब किया जा सकता है।

 

4. सनबर्न से करता है त्वचा की रक्षा

सूरज की किरणों से प्रभावित त्वचा को सनबर्न कहा जाता है अर्थात सनबर्न तेज धूप और बहुत ज्यादा अल्ट्रावायलेट किरणें शरीर पर पड़ने से होने वाली एक प्रतिक्रिया है जिससे शरीर के बहरी त्वचा को नुकसान पहुँचता है। बता दें कि सनबर्न का मुख्य कारण यूवी किरणों और अल्ट्रावायलेट लाइट यानि पराबैंगनी प्रकाश को माना गया है क्योंकि यह त्वचा झुलस जाने के लिए जिम्मेदार हैं।

सनबर्न के कारण त्वचा लाल हो जाती है, त्वचा पर छोटे छोटे दाने निकल आते हैं, त्वचा पर सूजन आ जाती है, त्वचा काली हो जाती है। इसलिए सनबर्न से त्वचा की रक्षा करना बेहद जरुरी है। जोजोबा ऑयल के मदद से आप सनबर्न से त्वचा का बचाव कर सकते हैं। दरअसल जोजोबा में बी कॉम्प्लेक्स और कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सनबर्न से प्रभावित त्वचा को ठीक करते हैं साथ ही सनबर्न से त्वचा की रक्षा करने में सहायक होते हैं।

 

5. बालों की रुसी को करता है कम

सिर की त्वचा पर सफेद पपड़ी जैसी फफूंदी जमने लगती है जिसको हम रुसी या फिर डैंड्रफ के नाम से जानते हैं। बालों में होने वाली यह समस्या सिर की त्वचा के रूखेपन के कारण होती है जो बालों को कई तरह से क्षति पहुंचा सकती है। यदि आप बालों से सम्बंधित रुसी की समस्या से परेशान हैं तो आप जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस ऑयल में एंटीफंगल, एंटीऑक्सीडेंट, एन्टीबैक्ट्रियल व एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो बालों की रुसी को कम करने में फायदेमंद होते हैं।

 

6. त्वचा पर होने वाले दाग धब्बों को करता है दूर

त्वचा पर दाग धब्बे कई कारणों की वजह से होते हैं जैसे कि काले धब्बों को बढ़ती उम्र की वजह से होने वाले धब्बों के तौर पर जाना जाता है वही कुछ दाग धब्बे किसी बैक्ट्रिया संक्रमण के कारण होते हैं या फिर एक्ने, पिम्पल्स की वजह से होते हैं। सभी दाग धब्बों का अलग अलग रंग व आकार होता है।

दोस्तों त्वचा के सौंदर्य को बरकरार रखने के लिए त्वचा का दाग धब्बे रहित होना आवश्यक है। इसलिए यदि आपकी त्वचा पर किसी प्रकार के दाग धब्बे हैं जिनको आप ठीक करना चाहते हैं तो आप जोजोबा ऑयल का उपयोग कर सकते हैं। जोजोबा ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई, बी कॉम्प्लेक्स जैसे कई प्रकार के तत्व पाए जाते हैं जो त्वचा से दाग धब्बों को दूर करने में फायदेमंद होते हैं।

 

7. कील मुहासों से करता है त्वचा का बचाव

कील मुहासों को त्वचा सम्बन्धी रोगों में से सबसे परेशान करने वाला रोग माना जाता है क्योंकि इसका उपचार होने के पश्चात यह पुनः त्वचा पर हो जाता है अर्थात कील मुँहासे त्वचा संबंधी ऐसे रोग होते हैं जो रोगी का आसानी से पीछा नहीं छोड़ते हैं। दोस्तों त्वचा पर कील मुँहासे होने के कई कारण होते हैं। इसके अतरिक्त यह भी कहा जाता है की जब त्वचा पर मौजूद तेल ग्रन्थियां बैक्टीरिया से संक्रमित हो जाती हैं तो मुँहासों का जन्म होता है।

हालाँकि कील मुहासों की समस्या चेहरे पर अधिक देखी जाती है लेकिन चेहरे की त्वचा के साथ-साथ यह पीठ और हाथों के अलावा कन्धों पर भी देखी जा सकती है। यदि आप भी इस समस्या का सामना कर रहे हैं तो आप जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि जोजोबा ऑयल में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो कील मुहासों से त्वचा का बचाव करते हैं साथ ही त्वचा पर मौजूद कील मुहासों को ठीक करने में भी फायदेमंद होते हैं।

 

8. स्ट्रेच मार्क्स से दिलाता है निजात

स्ट्रेच मार्क्स त्वचा को प्रभावित करने वाला एक ऐसा विकार है जिससे प्रत्येक महिला पीड़ित है। हालाँकि स्ट्रेच मार्क्स पुरुषों को भी हो जाते हैं लेकिन पुरुषों को स्ट्रेच मार्क्स त्वचा के बेहद कम भाग में होते हैं परन्तु महिलाओं की प्रेग्नेंसी के बाद अधिकतर महिलाओं को यह समस्या होते देखी है। इसलिए इस विकार से महिलाएं अत्यधिक परेशान रहती हैं एवं इसका उपचार करने के लिए महंगी से महंगी क्रीमों का इस्तेमाल भी करती हैं लेकिन स्ट्रेच मार्क्स की समस्या से छुटकारा नहीं मिलता है।

यदि आप घरेलु उपायों से स्ट्रेच मार्क्स से निजात पाना चाहते हैं तो आप जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल जोजोबा ऑयल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो स्ट्रेच मार्क्स से छुटकारा दिलाने में सहायक होते हैं।

 

9. बालों को बनाता है लम्बा व घना

कई लोग ऐसे होते हैं जिनको छोटे बाल पसंद होते हैं। वही कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनको लम्बे बाल पसंद होते हैं। लेकिन आज के समय में बालों को लम्बा करना बेहद मुश्किल हो गया है क्योंकि बालों को सही से पोषण नहीं मिलता है। जोजोबा एक ऐसा ऑयल है जो बालों को भरपूर पोषण प्रदान करके बालों की लम्बाई बढ़ाने में सहायक होता है। प्रतिदिन जोजोबा ऑयल से रात के समय बालों की जड़ों में मालिश करने से बाल लम्बे व घने बनते हैं।

 

जोजोबा ऑयल के अन्य फायदे | Some Other Benefits of Jojoba Oil in Hindi

jojoba oil benefits in hindi

1. जोजोबा ऑयल डार्क सर्कल को कम करने में फायदेमंद होता है।

2. जोजोबा ऑयल नाखूनों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है।

3. जोजोबा ऑयल त्वचा की सूजन को कम करने में लाभकारी होता है।

4. अनिद्रा की समस्या को ठीक करने में जोजोबा ऑयल फायदेमंद होता।

5. त्वचा की मृत कोशिकाओं को पुनः जीवित करने में जोजोबा ऑयल फायदेमंद होता है।

 

जोजोबा ऑयल का उपयोग | Uses of Jojoba Oil in Hindi

jojoba oil uses in hindi

जोजोबा ऑयल का किस तरीके से उपयोग किया जाता है यदि आप इससे परिचित नहीं है तो आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि अब हम आपको इसके इस्तेमाल करने के तरीके बताने वाले हैं।

1. जोजोबा ऑयल का उपयोग मॉइश्चराइजर के रूप में कर सकते हैं।

2. मेकअप रिमूवर के रूप में जोजोबा ऑयल का उपयोग किया जा सकता है।

3. उबटन में मिलाकर जोजोबा ऑयल का उपयोग कर सकते हैं।

4. बालों में कंडीशनर के रूप में जोजोबा ऑयल का उपयोग किया जा सकता है।

5. त्वचा व बालों में मालिश के रूप में जोजोबा ऑयल का उपयोग किया जा सकता है।

 

जोजोबा ऑयल से होने वाले नुकसान | Side Effects of Jojoba Oil in Hindi

जोजोबा ऑयल एक प्राकृतिक ऑयल है जिसके नुकसान बेहद कम है। लेकिन किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले उसके नुकसानों के बारे में जानना भी जरुरी होता है। इसलिए अब हम आपको जोजोबा ऑयल से होने वाले नुकसानों के बारे में बताने वाले हैं।

1. कुछ लोगों को जोजोबा ऑयल से एलर्जी होती है जिसके कारण त्वचा पर जलन हो सकती है।

2. जोजोबा ऑयल का गलत तरीके से इस्तेमाल करने से त्वचा पर लाल छोटे छोटे दाने निकल सकते हैं।

3. आँखों के नीचे की त्वचा बेहद कम होती है जिसके कारण इसका गलत तरीके से उपयोग करने से आँखों में जलन हो सकती है व आंखे लाल हो सकती हैं।

4. ऑयली त्वचा वाले लोगों को चिकित्सक का परमर्श लेकर ही जोजोबा ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए।

 

तो दोस्तों ये थी जोजोबा के तेल (jojoba oil in hindi) से जुड़ी कुछ जानकारी। हम आशा करते हैं की आप जोजोबा ऑयल के समस्त फायदों और नुकसानों से परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के बीच शेयर जरूर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें। हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here