muskmelon in hindi

About Muskmelon in Hindi: सर्दी हो या गर्मी सभी तरह के मौसम में अलग-अलग तरह के फलों की आवक मौसम के अनुरूप होने लगती है एवं मौसम के मुताबिक ही लोगों की रूचि भी फलों के प्रति बदल जाती है। जहाँ सर्दी के मौसम में लोग जामफल, खजूर आदि फलों को अधिक पसंद करते हैं वहीं गर्मी के मौसम में आम, तरबूज आदि को पसंद किया जाता है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसे फल के बारे में बताने वाले हैं जो गर्मियों में आपके शरीर को तरोताजा बनाने में महत्पूर्ण भूमिका अदा करता है। जी हाँ हम बात कर रहे हैं खरबूजा (Muskmelon) की जिसका नाम सुनते ही अधिकतर लोगों के मुँह में पानी आ जाता है।

दोस्तों क्या आप जानते हैं कि खरबूजा केवल स्वादिष्ट ही नहीं होता है बल्कि स्वाथवर्धक भी होता है। यदि आप अभी तक खरबूजा के स्वास्थवर्धक फायदों से परिचित नहीं हैं तो आज के लेख में हम आपको न सिर्फ खरबूजा के फायदे बताएँगे बल्कि खरबूजा से जुड़ी अन्य महत्पूर्ण जानकारी भी आप से साझा करेंगे।

क्या होता है खरबूजा | What is Muskmelon in Hindi

खरबूजा भारत में मिलने वाला एक प्रचलित फल है जिसका वैज्ञानिक नाम कुकुमिस मेलो (Cucumis melo) है। खास बात यह है कि खरबूजा की कई उपजातियां होती हैं इसलिए खरबूजा कई रंगों में पाया जाता है लेकिन खरबूजा का सामान्य रंग नारंगी व पीला ही होता है। आपको बात दें कि खरबूजा का पौधा कुकुरबिटेसी परिवार से सम्बंधित होता है जिसकी खेती मुख्यतः उत्तरप्रदेश, पंजाब, बिहार, आन्ध्रप्रदेश, तमिलनाडू, तेलंगाना, राजस्थान, मध्यप्रदेश, आदि भारतीय राज्यों में की जाती है।

यदि खरबूजा के आकर और स्वाद की बात की जाए तो स्वाद में खरबूजा मीठा होता है एवं खाने में यह गुदा पानी युक्त रसीला होता है। साथ ही खाबुजा का आकार गोल होता है जो देखने में मनभावन लगता है।

 

खरबूजा की तासीर :

कुछ लोग मानते हैं कि खरबूजा कि तासीर गर्म होती है एवं इसी वजह से वह खरबूजा का सेवन नहीं करते हैं। तो दोस्तों आपको बता दें कि गर्मी के मौसम में मिलने वाले खरबूजा की तासीर ठंडी होती है जो शरीर को शीतलता प्रदान करने में फायदेमंद होती है।

 

खरबूजा में मौजूद पोषक तत्व | Nutrients of Muskmelon in Hindi

खरबूजा में पानी ही प्रयाप्त मात्रा में नहीं पाया जाता है बल्कि आयरन, कार्बोहाइड्रेट, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस, फाइबर, सोडियम, बीटा कैरोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, विटामिन के, जिंक, कॉपर, नियासिन, थायमिन सहित कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते जाते हैं।

 

खरबूजा के विभिन्न नाम | Different Names of Muskmelon

दोस्तों खरबूजा भारत में आसानी से मिलने वाला एक पौष्टिक फल है जिसको भारत के अलग-अलग प्रांतों में भिन्न-भिन्न नामों से जाना जाता है। यदि आप अभी तक खरबूजा के अन्य नामों से परिचित नहीं हैं तो चलिए जानते हैं खरबूजा के विभिन्न नाम कौन कौनसे हैं।

खरबूजा का हिंदी में नाम – खरबूज

खरबूजा का अंग्रेजी में नाम – मस्कमेलन

खरबूजा का संस्कृत में नाम – खर्बूजम्

खरबूजा का तमिल में नाम – काकरीक्कायी

खरबूजा का तेलगु में नाम – खरबुजादोसा

खरबूजा का गुजराती में नाम – शकरातेती

खरबूजा का बंगाली में नाम – फूटी

खरबूजा का मराठी में नाम – चिबुण्डा

खरबूजा का कन्नड़ में नाम – कूडेमकयी

 

खरबूजा के अनोखे फायदे | Benefits of Muskmelon in Hindi

kharbuja ke fayde

विटामिन्स व मिनरल्स से भरपूर खरबूजा सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है क्योंकि खरबूजा में ऐसे गुणकारी तत्व पाए जाते हैं जो कई रोगों का इलाज करने में सहायक होते हैं। इसलिए अब हम आपके साथ खरबूजा से होने वाले फायदों को साझा करने वाले हैं जिनको जानने के पश्चात आप यकीनन खरबूजा का इस्तेमाल एक औषधि के रूप में करने लगेगें।

 

1. स्कर्वी रोग में खरबूजा का इस्तेमाल होता है फायदेमंद

स्क्रवी रोग एक प्रकार का गंभीर रोग होता है जिसके कारण शरीर में खून की कमी होने लगती है। इसके अलावा हाथ पैरों में दर्द होने लगता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता घटने लगती है, शरीर के विभिन्न हिस्सों पर नीले धब्बे पड़ने लगते हैं और दांत व मसूड़े कमजोर होने लगती हैं। आपको बता दें कि शरीर में विटामिन सी की कमी की वजह से स्कर्वी रोग होता है जिसका समय पर उपचार नहीं करने पर यह रोग शरीर के लिए के लिए घातक बन जाता है।

यदि आप स्कर्वी रोग से शरीर का बचाव करना चाहते हैं तो आपके लिए खरबूजा किसी गुणकारी औषधि से कम नहीं हैं। दरअसल खरबूजा में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो स्कर्वी रोग में फायदेमंद होता है।

 

2. खरबूजा आँखों को निरोगी बनाने में होता है प्रभावी

आँखों को निरोगी बनाने के लिए विटामिन ए युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करना आवश्यक होता है। वर्तमान समय में अनियमित जीवनशैली के कारण कई लोगों में विटामिन ए की कमी पाई जाती है जिसके कारण उनके आँखों की रोशनी तो कम होती ही है साथ ही आंखे कई रोगों से भी ग्रस्त हो जाती हैं। हालाँकि आँखों को अस्वस्थ बनाने वाले कई कारक होते हैं लेकिन यदि आँखों को स्वस्थ रखने की चर्चा होती है तो सबसे पहले विटामिन ए का ही जिक्र किया जाता है।

आपको बता दें कि खरबूजा में विटामिन ए सहित बीता कैरोटीन पाया जाता है जो आँखों को निरोगी बनाने में फायदेमंद होता है। अतः आँखों को स्वस्थ रखने के लिए आप खरबूजा का उपयोग कर सकते हैं।

 

3. पानी की कमी को दूर करता है खरबूजा

पानी शरीर के लिए कितना जरुरी होता है यह बात जानते हुए भी कई लोग पानी का सेवन पर्याप्त मात्रा में नहीं करते हैं जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। शरीर में पानी की कमी होने से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर नहीं निकल पाते जिसके कारण त्वचा सम्बंधित कई प्रकार के रोग होने लगते हैं। पानी शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है इसलिए पानी की कमी से शरीर में थकावट होने लगती है, आंखे लाल होने लगती हैं, कब्ज जैसी कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। इसलिए पानी को जीवन का आधार माना जाता है।

आपको बता दें कि खरबूजा में 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है जो शरीर में पानी की कमी को दूर करने में फायदेमंद होता है। अतः जो लोग शरीर में पानी की कमी से ग्रस्त हैं उनके लिए खरबूजा का उपयोग फायदेमंद साबित हो सकता है।

 

4. लू लगने से शरीर को है बचाता

गर्मी के मौसम में लू लगना एक सामान्य बात है क्योंकि गर्मी के मौसम में किसी भी समय किसी भी उम्र के व्यक्ति को लू लग सकती है। आपको बता दें कि तेज लू लगने के कारण प्रतिवर्ष लगभग 63 प्रतिशत मरीजों की मौत हो जाती है इसलिए लू को गंभीरता से लेकर इससे बचाव करना चाहिए। अब वैसे तो कई लोग लू से बचाव के लिए कई तरह के उपायों को आजमाते हैं लेकिन फिर भी वे लू का शिकार हो जाते हैं।

तो बता दें खरबूजा एक ऐसा फल है जो लू लगने से शरीर को बचाता है बल्कि शरीर से लू को दूर करने में भी फायदेमंद होता है। यदि आप लू लगने से अपने शरीर को बचाना चाहते हैं तो आप खरबूजा का उपयोग कर सकते हैं। दरअसल खरबूजा का शरबत व खरबूजा के बीज लू से बचाव करने में लाभकारी माने जाते हैं।

 

5. मोटापा कम करने में होता है सहायक

मोटापा की समस्या से जूझ रहे रोगों के लिए खरबूजा का इस्तेमाल बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल मोटापा कम करने के लिए कई लोग ऐसे फलों की तलाश में रहते हैं जो पौष्टिक होने के साथ-साथ मोटापा को भी कम कर सकें। यदि असंतुलित डाइट को अपनाकर मोटापा कम किया जाता है तो लोगों का थोड़ा बहुत मोटापा तो कम हो जाता है लेकिन शरीर कमजोर बन जाता है।

इसलिए आपको बता दें कि खरबूजा शरीर के लिए एक पौष्टिक आहार है जिसकी मदद से आप मोटापा कम कर सकते हैं। खरबूजा में फाइबर व एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो मोटापा को कम करने में सहयक होते हैं।

 

6. कब्ज से छुटकारा दिलाने में है आपका साथी

पर्याप्त पानी का सेवन नहीं करना, हरी साग सब्जियों सहित रेशेदार खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल नहीं करने के कारण व अनियमित दिनचर्या के फलस्वरूप मनुष्य का शरीर कब्ज का शिकार हो जाता है। आपको बता दें कि कब्ज स्वयं तो एक रोग है ही साथ ही यह अन्य रोगों को उत्पन्न करने वाला रोग भी है। इसके आलावा जो लोग भूख न लगने की समस्या से पीड़ित हैं उनके लिए तो कब्ज बेहद हानिकारक होता है क्योंकि कब्ज की शिकायत होने पर खाया हुआ खाना ठीक से नहीं पचता है जिसके कारण व्यक्ति को ठीक से भूख नहीं लगती है।

यदि आप भी कब्ज की समस्या से जूझ रहे हैं एवं इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप खरबूजा का इस्तेमाल कर सकते हैं। खरबूजा में पर्याप्त मात्रा में पानी सहित फाइबर पाया जाता है जो कब्ज से छुटकारा दिलाने में फायदेमंद होता है।

 

7. त्वचा के सौंदर्य को निखारे खरबूजा

त्वचा का सौंदर्य भी शरीर में विटामिन्स व खनिज की मात्रा पर निर्भर करता है। अतः शरीर में विटामिन सी, विटामिन ए, प्रोटीन, एंटीऑक्सीडेंट तत्व आदि की कमी होने से त्वचा रूखी बेजान व अनेक प्रकार के त्वचा सम्बन्धी रोगों से ग्रस्त हो जाती है।

आपको बता दें कि खरबूजा में विटामिन सी, विटामिन ए व एंटीऑक्सीडेंट सहित पानी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो त्वचा में नमी बनाये रखने के साथ त्वचा को खूबसूरत व चमकदार बनाने में फायदेमंद होता है। त्वचा का सौंदर्य निखारने के लिए आप खरबूजा का उपयोग फेस पैक के रूप में अथवा एक फल के रूप में कर सकते हैं।

 

8. बालों को लम्बा घना व चमकदार भी बनता है खरबूजा

बालों को लम्बा घना बनाने के लिए बालों में केवल तेल की मालिश करना ही जरुरी नहीं होता है बल्कि बालों को पोषण देने वाले आहार का सेवन करना भी जरुरी होता है। प्रायः वर्तमान समय में कमजोर बालों की समस्या से प्रत्येक वर्ग पीड़ित है जिसके लिए वह तमाम तरह की दवाइयों, तेलों व अन्य उपायों का सहारा ले रहा है। लेकिन बालों को मजबूत आप तभी बना सकते हैं जब आप बालों को पोषण देने युक्त आहार का सेवन करते हैं।

इसलिए आपको बता दें कि खरबूजा बालों को पोषण देने वाला एक गुणकारी आहार है। दरअसल खरबूजा में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी सहित कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो बालों को लम्बा घना, मजबूत व चमकदार बनाने में लाभकारी होते हैं।

 

खरबूजा के अन्य लाभ | Some Other Benefits of Muskmelon in Hindi

muskmelon benefits in hindi

1. खरबूजा में एंटी-कैंसर गुण पाए जाते हैं जो कई प्रकार के कैंसर के खतरे को कम करने में फायदेमंद होते हैं।

2. खरबूजा में विटामिन सी पाया जाता है जो इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है।

3. खरबूजा में बीटा कैरोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम व एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो ह्रदय को स्वस्थ बनाने में लाभकारी होते हैं।

4. यदि आप तनाव को दूर करना चाहते हैं तो खरबूजा का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल खरबूजा में पोटेशियम सहित तनाव को कम करने वाले कई प्रकार के गुणकारी तत्व पाए जाते हैं।

5. मूत्र विकारों को दूर करने में खरबूजा फायदेमंद होता है।

6. अनिद्रा की समस्या को दूर करने में खरबूजा फायदेमंद होता है।

 

खरबूजा का उपयोग | Uses of Muskmelon in Hindi

muskmelon uses in hindi

दोस्तों खरबूजा से होने वाले तमाम तरह के फायदों से परिचित होने के पश्चात यदि आपको खरबूजा का इस्तेमाल अन्य प्रकार से करना नहीं आता है तो देर किस बात ki चलिए जानते हैं खरबूजा का उपयोग किस प्रकार से किया जा सकता है।

1. खरबूजा का इस्तेमाल आप शरबत के रूप में कर सकते हैं।

2. खरबूजा का उपयोग मिठाई के रूप में कर कर सकते हैं। इसके आलावा खरबूजा के बीजों का इस्तेमाल भी मिठाई के रूप में किया जा सकता है।

3. सलाद के रूप में खरबूजा का उपयोग किया जा सकता है।

4. अन्य फलों के साथ खरबूजा का उपयोग जूस के रूप में किया जा सकता है।

5. आइसक्रीम के रूप में खरबूजा का उपयोग किया जा सकता है।

 

खरबूजा से होने वाले नुकसान | Side Effects of Muskmelon in Hindi

दोस्तों खरबूजा से शरीर के लिए केवल फायदे ही नहीं होते हैं बल्कि कुछ लोगों को खरबूजा से नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए आइये जानते हैं कि आखिर खरबूजा से होने वाले नुकसान कौन कौनसे हैं।

1. खरबूजा का खली पेट सेवन करना शरीर के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल खरबूजा का खाली पेट सेवन करने से एसिडिटी की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

2. खरबूजा का गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर हैजा हो सकता है।

3. गर्भवती महिलाओं के लिए खरबूजा का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है इसलिए गर्भवती महिलाओं को चिकित्सक का परामर्श लेने के पश्चात ही खरबूजा का उपयोग करना चाहिए।

4. जिन लोगों की ठंडी तासीर है या जो लोग सर्दी जुकाम की समस्या से पीड़ित हैं। ऐसे लोगों के लिए खरबूजा का इस्तेमाल नुकसानदायक साबित हो सकता है।

5. कमजोर पाचन तंत्र से पीड़ित लोगों के लिए खरबूजा का अत्यधिक उपयोग हानिकारक साबित हो सकता है।

6. खरबूजा का अधिक सेवन करने से उल्टी की समस्या हो सकती है।

7. खरबूजा का अधिक उपयोग करने से कई लोगों को एलर्जी हो सकती है।

 

तो दोस्तों ये थी खरबूजा (muskmelon in hindi) से जुड़ी कुछ जानकारी। हम आशा करते हैं की आप खरबूजा के फायदे और नुकसानों से परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के बीच शेयर जरूर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here