Tofu in hindi

About Tofu in Hindi: पौष्टिक भोजन वह कहलाता है जो शीघ्र पचकर शरीर को ताकत दे और यह गुण दूध में पाया जाता है। इसलिए अधिकतर लोग दूध व इससे बने उत्पादों को खाना पसन्द करते हैं। दूध से बना ऐसा ही एक उत्पाद पनीर है लेकिन कई लोग ऐसे हैं जिनको पनीर पसंद नहीं होता है। तो ऐसे लोग पनीर के स्थान पर टोफू का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि टोफू पनीर की तरह होता है परन्तु यह पनीर की तरह आम दूध से नहीं बनाया जाता।

टोफू का नाम सुनते ही अधिकतर पाठक आश्चर्यचकित हो गए होंगे की आखिर tofu है क्या। तो दोस्तों बता दें कि टोफू आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है क्यूंकि टोफू स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहतमंद भी होता है। इसलिए आज हम आपसे न सिर्फ टोफू से संबधित महत्पूर्ण बिंदुओं को साझा करने वाले हैं बल्कि टोफू से होने वाले स्वास्थवर्धक फायदों को भी बताने हैं।

 

टोफू क्या होता है | What is Tofu in Hindi

टोफू भारतीय उत्पाद नहीं है इसलिए अधिकतर लोग आज भी यह नहीं जानते हैं कि टोफू क्या होता है। आपको बता दें कि टोफू डेयरी उत्पाद है जिसका निर्माण सोयाबीन दूध से किया जाता है। खास बात यह है कि टोफू बनने के पश्चात एकदम पनीर की तरह ही नजर आता है इसलिए टोफू को सोयाबीन पनीर या टोफू पनीर भी कहा जाता है।

 

टोफू और पनीर में अंतर | Difference between Cheese and Tofu in Hindi

टोफू पनीर की तरह दिखता है। इसलिए इसका इस्तेमाल पनीर की तरह ही कर लिया जाता है और यही वजह है कि टोफू और पनीर को कई लोग एक ही मानते हैं। लेकिन बता दें दोनों ही एक दूसरे से भिन्न हैं। दरअसल टोफू को सोयाबीन के दूध को फाड़कर बनाया जाता है जबकि पनीर को गाय, भैंस आदि के दूध को फाड़कर तैयार किया जाता है।

पनीर सॉफ्ट होता है लेकिन टोफू पनीर की तुलना में उतना सॉफ्ट नहीं होता है। पनीर को आसानी से घर पर बनाया जा सकता है पर टोफू को घर पर बनाना मुश्किल होता है। पनीर का इस्तेमाल एक दो दिन से अधिक नहीं किया जा सकता जबकि टोफू का इस्तेमाल फ्रिज में रखकर कई दिनों तक कर सकते हैं।

 

टोफू में मौजूद पौष्टिक तत्व | Nutrients of Tofu in Hindi

टोफू केवल पनीर की तरह ही नहीं दीखता है बल्कि टोफू पनीर की तरह पौष्टिक भी होता है। आपको बता दें कि टोफू में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, कार्बोहाइड्रेट. मैग्नीशियम, पोटाशियम, फॉस्फोरस, सोडियम, जिंक, सेलेनियम, मैंगनीज, विटामिन सी, विटामिन बी 6, विटामिन ए उच्च मात्रा में पाए जाते हैं। इसके आलावा टोफू में अमीनो एसिड, आइसोफ्लेवोनिस और एंटीऑक्सीडेंट जैसे अनेक प्रकार के तत्व पाए जाते हैं। साथ ही टोफू ग्लूटेन फ्री होता है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है।

 

टोफू के फायदे | Benefits of Tofu in Hindi

Tofu ke fayde

टोफू बच्चों से लेकर बुजुर्गों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके साथ ही जो लोग दूध व दूध से बनी चीजों से परहेज करते हैं वो दूध के स्थान पर टोफू का इस्तेमाल कर सकते हैं क्योंकि टोफू में कैल्शियम व प्रोटीन के आलावा अनेक प्रकार के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर की कार्यक्षमता को बढ़ाने के साथ साथ शरीर को कई प्रकार के रोगों से बचाने में लाभकारी होते हैं।

यदि आप टोफू से होने वाले लाभकारी फायदों से अनजान हैं तो अब हम आपको बताने वाले हैं टोफू से होने वाले फायदों के बारे में जिनको जानने के बाद यकीनन आप भी टोफू को अपने खान पान में अवश्य शामिल करेंगे। तो आइये जानते हैं टोफू के फायदे।

 

1. मांसपेशियों के विकास में है फायदेमंद

शरीर में कई तरह के अंग होते हैं जो शरीर को मजबूत बनाते हैं ठीक उसी तरह मांसपेशियां भी शरीर को मजबूत बनाने के लिए बेहद अहम होती हैं। यदि शरीर की मासपेशियां कमजोर होती हैं तो शरीर के जोड़ व अन्य भाग भी कमजोर हो जाते हैं अर्थात कहने का तात्पर्य यह है कि मांसपेशियों से शरीर का संतुलन बना रहता है। कई कारणों की वजह से मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं एवं मांसपेशियों का विकास रुक जाता है।

मांसपेशियों के विकास के लिए प्रोटीन बेहद आवश्यक होता है इसके आलावा अमीनो एसिड और आइसोफ्लेवोनिस मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए अहम तत्व होते हैं। बता दें कि टोफू में प्रोटीन, अमीनो एसिड और आइसोफ्लेवोनिस भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसलिए टोफू मांसपेशियों को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है।

 

2. याददाश्त को बढ़ाने में है उपयोगी

अधिक काम व अधिक मानसिक तनाव के के कारण मनुष्य अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाता है। जिसके कारण धीरे धीरे मनुष्य की याददाश्त कम होने लगती है। हालाँकि याददाश्त होने के कई कारण हो सकते हैं एवं व्यक्ति की कमजोर याददाश्त किसी भी उम्र में हो सकती है। इसलिए आवश्यक है कि हमें अपनी डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए जिसकी मदद से याददाश्त को बड़ा सकें।

विशेषज्ञों के मुताबिक कैल्शियम, मैग्निशियम, पोटैशियम, फोलेट, आयरन, विटामिन ई, विटामिन बी6 याददश्त को बढ़ाने में मदद करते हैं। अतः जिन लोगों कि याददाश्त कमजोर हैं वह टोफू का इस्तेमाल याददाश्त को बढ़ाने में कर सकते हैं। दरअलस टोफू में कैल्शियम, मैग्निशियम, पोटैशियम, फोलेट व अभी बताये गए सभी तत्व पाए जाते हैं जो याददाश्त को बढ़ाने में सहायक होते हैं।

 

3. वजन को कम करने में है प्रभावी

दोस्तों यदि आप सोच रहे हैं कि पनीर की तरह टोफू वजन बढ़ाने में सहायक है तो ऐसा नहीं है। दरअलस टोफू को वजन कम करने वाली डाइट में शामिल किया जाता है। अधिकतर लोग वजन कम करने के लिए गलत डाइट अपनाते हैं जसिके कारण उनका शरीर कमजोर हो जाता है। लेकिन आपको बता दें कि टोफू में भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को मजबूत बनाने में कारगर होते हैं।

यदि आप वजन को बिना किसी शारीरिक समस्या के कम करना चाहते हैं तो टोफू आपके लिए शानदार उपाय है। दरअलस टोफू में फाइबर व अन्य ऐसे तत्व लाभप्रद तत्व मौजूद होते हैं जो वजन को कम करने में सहायक होते हैं। इसके आलावा जिन लोगों को अधिक भूख लगती है वह भी टोफू का सेवन कर सकते हैं क्यूंकि टोफू का सेवन करने से पेट भरा हुआ महसूस होता है जिसके कारण व्यक्ति को भूख कम लगती है।

 

4. ब्रेस्ट कैंसर के जोखिम को करता है कम

ब्रेस्ट कैंसर को स्तन कैंसर या फिर वक्ष कैंसर के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि वक्ष कैंसर की शुरुआत महिलाओं के वक्ष के किसी भी हिस्से में उभरी गांठ के रूप में होता है एवं ब्रेस्ट कैंसर 20 से 70 वर्ष की आयु तक किसी भी महिला को अपना शिकार बना सकते है।

इसलिए यदि आप ब्रेस्ट कैंसर से अपने शरीर की रक्षा करने चाहते हैं तो आप टोफू का इस्तेमाल कर सकते हैं। टोफू में सोया प्रोटीन के साथ ही इसमें एंटीकैंसर गुण भी पाए जाते हैं जो ब्रैस्ट कैंसर के आलावा फेफडों के कैंसर और प्रोस्‍टेट कैंसर के लक्षणों को कम करने में फायदेमंद होते हैं।

 

5. कोलस्ट्रोल को कम करने में है सहायक

स्वास्थ की चर्चा होने पर कोलस्ट्रोल का जिक्र होना स्वाभविक है क्यूंकि कोलस्ट्रोल बढ़ने के कारण शरीर को अनेक प्रकार के दुष्यपरिणामों का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रत्येक जागरूक व्यक्ति कोलस्ट्रोल को नियंत्रित करने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करता है।

बता दें कि कोलस्ट्रोल को कम करने में टोफू लाभकारी होता है। दरअलस टोफू में फैटी एसिड की मात्रा बेहद कम पाई जाती है। साथ ही टोफू में लिनोलेइक एसिड पाया जाता है जो कोलस्ट्रोल को नियंत्रित करने में फायदेमंद होता है।

 

6. मानसिक रोगों के खतरे को करता है कम

मानसिक रोग किसी भी वर्ग के लोगों में बिना किसी भेद के हो सकते हैं अर्थात मानसिक रोग बच्चों से लेकर बूढ़े लोगों को अपना शिकार बना सकता है। बता दें कि शारीरिक रोगों की तरह ही मानसिक रोग भी अनेक प्रकार के होते हैं जो सपूर्ण शरीर के लिए घातक साबित होते हैं। वर्तमान समय में मानसिक रोग दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं जो प्रत्येक मनुष्य के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।

यदि आप मानसिक रोगों से शरीर का बचाव करना चाहते हैं तो आप टोफू का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअलस टोफू में मस्तिष्क को स्वस्थ बनाने वाले गुण पाए जाते हैं जिसकी मदद से मानसिक रोग बढ़ने का खतरा कम हो जाता है।

 

7. एनीमिया रोग में है लाभकारी

भारत में अधिकतर लोग शाकाहारी हैं एवं शाकाहारी भोजन में कम मात्रा में आयरन पाया जाता है व अधिकतर भारतीय लोग संतुलित आहार का सेवन नहीं करते हैं जिसकी वजह से शरीर में आयरन की कमी हो जाती है। आयरन की कमी के कारण व्यक्ति एनीमिया रोग का शिकार बन जाता है। हालाँकि पुरुषों के मुताबिक महिलाओं को एनीमिया रोग अधिक होता है।

दोस्तों आपको जानकारी के लिए बता दें कि टोफू में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में लाल रक्‍त कोशिकाओं का निर्माण करने में सहायक होता है। इससे रोगी का हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ने लगता है व रोगी को एनीमिया रोग से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

 

8. टोफू बालों के लिए होता है फायदेमंद

श्रृंगार की दृष्टि से बालों का भी एक विशेष महत्व होता है। चमकीले, घने, लम्बे व काले बाल महिलाओं की सुंदरता में चार चाँद लगा देते हैं। लेकिन वर्तमान समय में बेहद कम ही ऐसे लोग हैं जिनके बालों को सुन्दर कहा जा सकता है। इसलिए अधिकतर लोग बालों को सुंदर बनाने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स व कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि बालों को स्वस्थ व सुन्दर बनाने के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है।

यदि आप बालों को सुंदर व मजबूत बनाना चाहते हैं तो आपके लिए टोफू एक बेहतरीन उपायों में से एक है क्यूंकि टोफू में विटामिन ई, विटामिन ए, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी6, विटामिन सी आदि तत्व पाए जाते हैं जो बालों को व्सवस्थ बनाने में मददगार होते हैं।

 

9. त्वचा के लिए है लाभकारी

बढ़ती उम्र के साथ त्वचा में ढीलापन आने लगता है, त्वचा रूखी होने लगती है, त्वचा पर झुर्रियां आने लगती हैं एवं इन सभी का प्रमुख्य कारण होता है त्वचा में कोलोजन व इलास्टिक नामक तत्वों को कमी का होना। हालाँकि त्वचा अन्य करने से भी प्राभवित हो सकती है। त्वचा संबंधी रोगों का समाधान करने के लिए आप टोफू का उपयोग कर सकते हैं क्योंकि टोफू में विटामिन ई, विटामिन सी के आलावा एंटीऑक्सीडेंट तत्व भी पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए लाभकारी होते हैं।

 

टोफू के अन्य फायदे | Some Other Benefits of Tofu in Hindi

Tofu benefits in hindi

1. टोफू का सेवन ह्रदय के लिए फायदेमंद होता है।

2. टोफू में फाइबर पाया जाता है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में फायदेमंद होता है।

3. मधुमेह रोगी के लिए टोफू फायदेमंद होता है।

4. टोफू का उपयोग रजोनिवृत्ति के लक्षणों को कम करने में फायदेमंद होता है।

5. टोफू में कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, मैंगनीज, कैल्शियम, सेलेनियम, जिंक, प्रोटीन, आयरन जैसे कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों को बलशाली बनाने में फायदेमंद होते हैं।

 

टोफू का उपयोग | Uses of Tofu in Hindi

Tofu uses in hindi

टोफू स्वादिष्ट व सेहतमंद खाद्य पदार्थ है जिसका उपयोग आप अपनी इक्षानुसार अनेक प्रकार से कर सकते हैं। यदि आपने टोफू का इस्तेमाल अभी तक नहीं किया है तो अब हम आपको बताने वाले हैं कि आप टोफू का इस्तेमाल किस प्रकार से कर सकते हैं।

1. टोफू का उपयोग आप पनीर की तरह सब्जी बनाकर कर सकते हैं।

2. टोफू का इस्तेमाल तलकर प्याज, चने, टमाटर मिलाकर नास्ते के रूप में कर सकते हैं।

3. टोफू का परांठा या पकोड़े बनाकर इसका उपयोग किया जा सकता है।

4. टोफू का इस्तेमाल सूप के साथ किया जा सकता है।

5. सलाद के साथ भी आप टोफू का उपयोग कर सकते हैं।

6. टोफू का उपयोग पालक अथवा अन्य हरी सब्जियों के साथ किया जा सकता है।

 

टोफू से होने वाले नुकसान | Side Effects of Tofu in Hindi

दोस्तों टोफू का सेवन सेहत के लिए लाभकारी होता है लेकिन टोफू का गलत तरीके से उपयोग करने पर कई तरह के शारीरिक नुकसान भी हो सकते हैं। इसलिए अब हम आपको बताने वाले हैं टोफू से होने वाले नुकसान कौन कौनसे हो सकते हैं।

1. टोफू का अधिक सेवन करने से किडनी व गुर्दे से संबंधित रोग हो सकते हैं।

2. थायराइड से पीड़ित लोगों के लिए टोफू का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए क्योंकि टोफू थायराइड संबंधित समस्याओं को बढ़ाने में सहायक माना जाता है।

3. टोफू के अधिक सेवन से कब्ज हो सकता है।

4. टोफू का गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर उल्टी, दस्त व पेट से सम्बंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

 

तो दोस्तों ये थी टोफू (Tofu in hindi) से जुड़ी कुछ जानकारी। हम आशा करते हैं की आप टोफू के समस्त फायदों और नुकसानों से परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के बीच शेयर जरूर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here