vinegar in hindi

About Vinegar in Hindi: हमारी रसोई को यदि घरेलु मेडिकल कहा जाए तो गलत नहीं होगा क्यूंकि घर की रसोई में अनेक प्रकार की दवाइयां मौजूद होती हैं जिसका इस्तेमाल हम किसी न किसी रूप में अवश्य ही करते हैं। हालाँकि हम रसोई में उपलब्ध मसालों, ड्रायफ्रूट, बीज, दही, दूध आदि का इस्तेमाल भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए करते हैं लेकिन इन सभी में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व किसी दवा से कम नहीं होते हैं। इसलिए अधिकतर मसालों व अन्य चीजों का उपयोग आयुर्वेद में औषधि के रूप में किया जाता है।

रसोई में पाए जाने वाला ऐसा ही गुड़कारी तत्व है Vinegar (सिरका)। सिरका का इस्तेमाल आपने अधिकतर व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए ही किया होगा लेकिन आपने कभी यह नहीं सोचा होगा की इससे स्वास्थ्य सम्बन्धी कई लाभ भी हो सकते हैं। आज हम आपको सिरका से जुड़े कुछ ऐसे फायदे और महत्वपूर्ण बिंदु बताने वाले हैं जिनसे शायद आप अब तक अनछुए रह गए होंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

 

सिरका क्या है | What is Vinegar in Hindi

सिरका यानी कि “Vinegar” फ्रांसीसी शब्द Vin और aigre से मिल कर बना है जिसका फ्रांसीसी में मतलब होता है ‘sour wine’ मतलब कि खट्टी शराब। हकीकत में अगर आप सिरका को चख कर देखेंगे तो आपको इसका स्वाद कुछ ऐसा ही प्रतीत होगा।

सिरका असल में एक तरल पदार्थ होता है जिसको एसिटिक एसिड बैक्टीरिया द्वारा इथेनॉल के Fermentation (किण्वन) के माध्यम से उत्पादित किया जाता है। बता दें की सिरका यूनिक सी विधि द्वारा तैयार किया जाता है। इसमें पाया जाने वाला एसिडिक एसिड शरीर के लिए एक दवा की भांति कार्य करता है। यही वजह है कि इसका उपयोग न केवल स्वाद गुणों के लिए बल्कि रासायनिक गुणों के लिए भी किया जाता है।

 

सिरका में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व | Nutrients of Vinegar in Hindi

दोस्तों यदि आप सोच रहे हैं कि सिरका में केवल एसिडिक अम्ल ही पाया जाता है तो ऐसा नहीं है। बता दें कि सिरका में कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम पोटाशियम, जिंक, सोडियम जैसे अनेक गुणकारी तत्व भी पाए जाते हैं। इसके आलावा सिरका में एंटीफंगल, एंटीइम्फ्लिमेंट्री व एन्टीऑक्सडेंट गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

 

सिरका के प्रकार | Types of Vinegar in Hindi

types of vinegar in hindi

दोस्तों सभी लोगों का स्वाद अलग-अलग होता है इसलिए मार्केट में आपको सिरका के कई प्रकार मिल जाएंगे। चूँकि सिरका कई तरह के होते हैं इसलिए हम आपको इसके कुछ प्रचलित प्रकारों को बताने वाले हैं। जिसकी मदद से आप अपने पसंदीदा सिरका का चुनाव कर सकते हैं।

 

1. बैलसेमिक सिरका | Balsamic Vinegar

बैलसेमिक सिरका अंगूर से तैयार किया जाने वाला सिरका होता है जिसका रंग डार्क ब्राउन होता है। यही वजह है कि बैलसेमिक सिरका को डार्क ब्राउन सिरका के नाम से भी जाना जाता है।

 

2. चावल सिरका | Rice Vinegar

चावल के सिरका का उपयोग एशियाई देशों में अधिक किया जाता है। चावल सिरका मुख्य रूप से काले, सफ़ेद और लाल तीन प्रकार के रंगों में पाया जाता है। चावल सिरका को अंग्रेजी में Rice Vinegar के नाम से जाना जाता है।

 

3. सफ़ेद सिरका | White Vinegar

सफ़ेद सिरका कोडिस्टिल्ड विनेगर और वर्जिन विनेगर नाम से भी जाना जाता है। इस प्रकार के सिरका का उपयोग मुख्य्तः दवा प्रयोगशालाओं में सफाई उपकरण में एवं चाइनीज़ व्यंजनों में किया जाता है।

 

4. माल्ट सिरका | Malt Vinegar

माल्ट सिरका का निर्माण बीयर से किया जाता है इसलिए इसका रंग गोल्डन होता है। इस प्रकार का सिरका जर्मनी और नीदरलैण्ड में अधिक प्रचलित है एवं माल्ट सिरका का स्वाद तीखा होता है।

 

5. नारियल का सिरका | Coconut Vinegar

यह सिरका नारियल से बना होता है इसलिए इसे कोकोनट विनेगर भी कहा जाता है। इसका उपयोग दक्षिण भारतीय व्यंजनों को बनाने में किया जाता है। नारियल का सिरका थाई भोजन जैसे कि थाई करी में फ्लेवर ऐड करने के लिए भी इस्तेमाल किया जाता है।

 

6. सेब का सिरका | Apple Cider Vinegar

सेब सिरका को एप्पल साइडर विनेगर के नाम से जाना है जो भारत में अन्य सिरका की तुलना में अधिक प्रचलित है। एप्पल साइडर विनेगर का रंग हल्का पीला होता है।

 

सिरका के फायदे | Benefits of Vinegar in Hindi

vinegar benefits in hindi

सिरका की सामान्य जानकारी प्राप्त करने के बाद आपको बता दें कि सिरका का उपयोग प्राचीन काल में यूरोपीय व अन्य देशों में औषधि के रूप में किया जाता था। हालाँकि आज भी सिरका का इस्तेमाल कई रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है लेकिन जानकारी के आभाव में अधिकतर लोग सिरका के लाभ नहीं जानते हैं। इसलिए अब हम आपको सिरका से होने वाले चमत्कारी फायदों के बारे में विस्तार से बताने वाले हैं।

 

1. गले की खराश को ठीक करने में है फायदेमंद

अधिकतर लोगों को खट्टी या फिर ठंडी चीजें खाने के कारण गले में खराश होने लगती है। खराश होने के कारण गले से कफ निकलने लगता है, गले में दर्द होने लगता है, भोजन निगलने में कठनाई महससू होती है, गले में काँटों जैसी चुभन होने लगती है आदि गले से सम्बंधित परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अतः गले की खराश को ठीक करने के लिए आप सिरका का उपयोग कर सकते हैं क्यूंकि सिरका खराश को ठीक करने में मदद करता है। खराश को दूर करने के लिए आप सिरका का इस्तेमाल गुनगुने पानी में डालकर गरारे करके कर सकते हैं।

 

2. लू से बचाने में फायदेमंद है सिरका

गर्मियों के समय सेहत का ख्याल अन्य मौसमों की तुलना में अधिक रखना पड़ता है क्यूंकि इस मौसम में सेहत ख़राब होने का खतरा अधिक रहता है। ऐसे में गर्मियों में लू लगने के बारे में अक्सर सुना जाता है जिसकी वजह से लोगों को सिरदर्द होना, बुखार आना जैसी समस्याएं होने लगती है। इसके अतरिक्त कई बार लोग लू को सहन नहीं कर पाते हैं जिसकी वजह से प्रत्येक वर्ष अनेक लोगों की लू लगने के कारण मौत भी हो जाती है। इसलिए गर्मी के मौसम में लू से बचाव करना बेहद जरुरी है। लू से बचाव करने के लिए आप सिरका का इस्तेमाल प्याज के साथ कर सकते हैं।

 

3. मांसपेशियों को बनाता है मजबूत

शरीर को स्वस्थ रखने में मांसपेशियों का महत्पूर्ण योगदान होता है लेकिन जब शरीर की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं तो मांसपेशियों में दर्द होने लगता है, सूजन आने लगती है, उठने बैठने में परेशानी होती है। यदि आपकी मांशपेशियां कमजोर है या फिर उनमे किसी भी तरह का दर्द है तो इस प्रकार की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिरका को सरसों के तेल में मिलाकर मालिश करने से मांशपेशियां मजबूत बनती हैं।

 

4. त्वचा इन्फेक्शन को कम करने में है प्रभावी

दोस्तों त्वचा पर बैक्टीरियल इन्फेक्शन अथवा अन्य प्रकार के इन्फेशनों के कारण त्वचा पर कई तरह के रोग उत्पन्न हो जाते हैं जैसी कि त्वचा पर फंगस का होना, दाद खाज खुजली का होना, कील मुहासों का होना, दाग धब्बे होना आदि प्रकार के इन्फेक्शन हो जाते हैं जिसकी वजह से त्वचा पर अन्य शारीरिक रोग भी धीरे-धीरे बढ़ने लगते हैं।

अतः बढ़ते त्वचा संबधी इन्फेक्शन को रोकने के लिए आप सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिरका में एंटीफंगल एवं एंटीमाइक्रोबियल तत्व पाए जाते हैं जो बैक्टीरियल इन्फेक्शन को रोकने में मदद करते हैं। त्वचा इन्फेक्शन को कम करने के लिए अथवा रोकने के लिए आप सिरका का उपयोग बॉडी वॉश की तरह कर सकते हैं।

 

5. वजन को कम करने में है मददगार

आप इस बात से भली भांति परिचित होंगे कि वजन को आप जितनी तेज गति से बड़ा सकते हैं उतनी ही तेज गति से आप वजन को कम नहीं कर सकते हैं। अतः वजन को कम करने के लिए आपको एक्सरसाइज, रनिंग, डाइटिंग आदि का सहारा लेने के साथ ही वजन कम करने वाली चीजों को अपने आहार में शामिल भी करना पड़ता है। बता दें प्रतिदिन सुबह गर्म पानी के साथ एक छोटी चमच्च सिरका का सेवन करने से धीरे धीरे वजन कम होने लगता है।

 

6. हिचकी को बंद करने में है लाभकारी

हिचकी किसी भी समय किसी भी व्यक्ति को आने लगती हैं लेकिन कई लोग ऐसे भी होते हैं जिनको तीखा खाने के पश्चात हिचकियाँ आने लगती हैं एवं लम्बे समय तक आती हैं। यदि आपको भी इस प्रकार की समस्या है तो इस समस्या से निजात पाने के लिए सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं यकीनन आपकी हिचकियाँ ठीक हो जाएँगी। हिचकी से मुक्ति पाने के लिए आप एक गिलास पानी में एक छोटी चम्मच सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

7. बालों की रुसी को कम करता है सिरका

रुसी की समस्या आज के समय में एक आम समस्या है जिससे छुटकारा पाने के लिए अधिकतर लोग तरह-तरह के सैम्पू का इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी उनके बालों से रुसी की समस्या का अंत नहीं होता है। यदि आप भी रुसी की समस्या से पीड़ित हैं तो आप सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं। बता दें कि सिरका में एसिडिक अम्ल व एंटीइम्फ्लिमेंट्री तत्व पाए जाते हैं जो रुसी को कम करने में सहायक होते हैं।

 

8. दांतों का पीलापन दूर करने में है उपयोगी है सिरका

चमकते सफ़ेद मोती जैसे दांत व्यक्ति के सुंदरता में चार चाँद लगा देते हैं लेकिन इसके विपरीत यदि आपके दांत पीले हैं तो आपको कई बार शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ सकता है। इसलिए दांतो का पीलापन दूर करने के लिए आप सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं एवं इसके इस्तेमाल से दांतों का पीलापन तो दूर होगा ही साथ ही दांत स्वस्थ और मजबूत भी बनेंगे। दांतो का पीलापन दूर करने के लिए आप सिरका का उपयोग मंजन में मिलाकर करें।

 

सिरका के अन्य फायदे | Some Other Benefits of Vinegar in Hindi

sirka ke fayde

सिरका स्वास्थ के लिए तो फायदेमंद है ही साथ ही आप सिरका का लाभ आपने घरेलू कार्यों में भी कर सकते हैं अतः सिरका घरेलु कार्यों में भी लाभदायक होता है। तो आइये सिरका के अन्य फायदों के बारे में जानते हैं।

1. फूलों को स्वस्थ व तरोताजा रखने के लिए आप सिरका का उपयोग कर सकते हैं। सिरका पानी को पौधों में डालने से मुरझाये पेड़-पौधे भी खिल जाते हैं।

2. मीठी चीजों एवं सवान माह में चींटियां हो जाती है अतः चींटियों कि रोकथाम करने में भी सिरका बेहद फायदेमंद होता है।

3. फ्रिज के दाग धब्बों को दूर करने में भी सिरका का इस्तेमाल होता है।

4. कपड़ों के दागों को छुड़ाने के लिए अक्सर हम वेनिश जैसे कई प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यदि आप घरलू चीजों से कपड़ों में लगे दागों को निकलना पसंद करते हैं तो सिरका आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

5. पौधों को कीटनाशक जीवाणुओं से रक्षा करने में भी सिरका बेहद फायदेमंद होता है।

 

सिरका का उपयोग | Uses of Vinegar in Hindi

vinegar uses in hindi

दोस्तों सिरका एक ऐसा तरल पदार्थ है जिसका इस्तेमाल आप कई प्रकार से कर सकते हैं। तो आइये जानते हैं कि सिरका का उपयोग किन किन चीजों में हो सकता है।

1. सिरका का इस्तेमाल आप केक में कर सकते हैं।

2. सलाद में डालकर आप सिरका का उपयोग कर सकते हैं ।

3. सादा पानी के साथ सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं।

4. शहद के साथ साथ आप सिरका का उपयोग कर सकते हैं।

5. आचार में विनेगर का उपयोग कर सकते हैं।

6. बिस्कुट बनाने के लिए आप सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं।

7. दाल या सब्जी में डालकर भी आप सिरका का उपयोग कर सकते हैं।

8. फेस पर ग्लो लाने के लिए स्प्रे के रूप में आप सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं।

9. बालों को मुलायम बनाने के लिए बाथ टब में सिरका डालकर आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

10. शरीर को तरोताजा रखने के लिए आप सिरका का इस्तेमाल नहाने के पानी में डालकर भी कर सकते हैं।

11. नींबू की शिकंजी का स्वाद बढ़ाने के लिए आप शिकंजी में सिरका डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

12. फेस वॉश के रूप में आप सिरका का उपयोग कर सकते हैं।

13. घर या ऑफिस के दरवाजे, खिड़कियां, कांच साफ़ करने के लिए आप सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं।

14. उबटन में मिलाकर आप सिरका का इस्तेमाल कर सकते हैं। सिरका का इस्तेमाल इस प्रकार से करने से चेहरे के दाग धब्बे दूर होते हैं एवं चेहरे पर निखार आता है।

 

सिरका से होने वाले नुकसान | Side Effects of Vinegar in Hindi

दोस्तों प्राचीन काल में सिरका का इस्तेमाल एक दवाई के रूप में किया जाता था अतः आप भी इस बात से भाई भांति परिचित होंगे की किसी भी दवाई का सेवन सीमित मात्रा में ही किया जाता है अधिक मात्रा में सेवन अथवा इस्तेमाल करने से हानि ही होती है। इसलिए यदि आप सिरका का इस्तेमाल ठीक तरीके से नहीं करते हैं तो आपको इस प्रकार के नुकसान हो सकते हैं।

1. यदि आपकी त्वचा सेंसेटिव है तो सिरका का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा पर छोटे छोटे लाल दाने निकल सकते हैं।

2. सिरका दाग धब्बों को दूर करता है लेकिन इसका गलत तरीके से इस्तेमाल करने से त्वचा जल सकती है जिसकी वजह से त्वचा पर काले धब्बे पड़ सकते हैं।

3. सिरका में एसिडिक अम्ल पाया जाता है जिसकी वजह से आपको गैस व पेट में जलन हो सकती है।

4. यदि आपकी आँखों में किसी भी तरह की एलर्जी है तो सिरका इस्तेमाल फेस वाश के रूप में नहीं करना चाहिए ऐसा करने से आँखों में जलन हो सकती है।

 

यह भी पढ़िए: गर्म पानी पीने के अनोखे फायदे

 

तो दोस्तों ये थी सिरका (vinegar in hindi) से जुड़ी कुछ जानकारी। हम आशा करते हैं की आप सिरका से अब अच्छी तरह परिचित हो गए होंगे। अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के बीच शेयर जरूर करें और ऐसी ही जानकारी पड़ते रहने के लिए हमें सोशल मीडिया पर फॉलो करें।
हमसे जुड़े रहने के लिए पास में दिए घंटी के बटन को दबा कर ऊपर आये नोटिफिकेशन पर Allow का बटन दबा दें जिससे की आप अन्य खबरों का लुफ्त भी उठा पाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here